By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी देने वाले मंत्री विजय शाह पर FIR, हाईकोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ केस
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी देने वाले मंत्री विजय शाह पर FIR, हाईकोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ केस
देशफीचर्ड

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी देने वाले मंत्री विजय शाह पर FIR, हाईकोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ केस

The Hill India News
Last updated: May 15, 2025 2:47 am
The Hill India News
Published: May 15, 2025
Share
SHARE

इंदौर : मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार रात महू के मानपुर थाने में FIR दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि महू के एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने बिना नाम लिए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कह दिया था। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद गहरा गया। हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए मंत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196 और 197 के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

विजय शाह ने पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा था—

“मोदी जी ने उन लोगों को जवाब देने के लिए उनकी बहन को भेजा और ऐसी की तैसी करवाई।”

हालांकि उन्होंने कर्नल सोफिया का नाम नहीं लिया, लेकिन संदर्भ स्पष्ट था।

जैसे ही बयान का वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की और भोपाल स्थित उनके बंगले की नेमप्लेट पर कालिख पोत दी। ग्रामीण डीआईजी निमिष अग्रवाल ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है।

हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने डीजीपी को निर्देश दिया था कि चार घंटे के भीतर FIR दर्ज की जाए। इसके बाद मानपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाद बढ़ने पर विजय शाह ने बयान पर सफाई दी और माफी मांगते हुए कहा:

“मेरा मन बहुत दुखी था, इसलिए मुंह से ऐसी बात निकल गई। अगर किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं। कर्नल सोफिया मेरे लिए बहन से भी ज्यादा सम्माननीय हैं।”

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

  • भारतीय सेना की प्रतिष्ठित अधिकारी, 1999 बैच की कमीशंड अफसर

  • 2016 में UN Peace Mission में पुरुषों की टुकड़ी की कमान संभालने वाली पहली महिला

  • हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की अगुआई कर चर्चा में आईं

  • बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट

  • पति भी भारतीय सेना में कर्नल पद पर

  • मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव से गहरा नाता, यहीं पढ़ाई भी की

यह पूरा मामला इस बात को रेखांकित करता है कि राजनीतिक बयानबाजी की एक सीमा होती है, खासकर जब वह सेना और देश के लिए बलिदान देने वालों से जुड़ी हो।

FIR ON VIJAY SHAH IN MANPUR MHOW

FIR ON VIJAY SHAH IN MANPUR MHOW

You Might Also Like

Uttar Pradesh: “जनता खामोश है, इस बार जरूर बदलाव होगा” BSP प्रमुख मायावती का बड़ा दावा
Weather: दिल्ली में भारी ठंड के बीच आज हो सकती है बारिश, जानें और राज्यों का हाल
उत्तराखंड को मिला शहरी विकास का नया रोडमैप,सीएम धामी ने 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में क्वालीफाई किया फाइनल
जोहान्सबर्ग में चल रहे ब्रिक्स समिट में, पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात और बातचीत
TAGGED:Colonel Sofia QureshiFIRHigh CourtMinister Vijay Shah
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’

The Hill India News
The Hill India News
June 21, 2026
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से पीएम मोदी ने किया वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व, दिया ‘हेल्दी एजिंग’ का मंत्र
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?