By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कांग्रेस कार्यालय कब्जे को लेकर बवाल जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > कांग्रेस कार्यालय कब्जे को लेकर बवाल जारी
उत्तराखंडक्राइम

कांग्रेस कार्यालय कब्जे को लेकर बवाल जारी

The Hill India Desk
Last updated: May 13, 2025 4:24 pm
The Hill India Desk
Published: May 13, 2025
Share
SHARE

कांग्रेस कार्यालय कब्जे को लेकर बवाल जारी
अंदर मिले यूपी के 25 संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच
कांग्रेस ने इस कब्जे को बताया राजनीतिक साजिश
नैनीताल। जिले के रामनगर कांग्रेस कार्यालय पर कथित कब्जे के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार सुबह से शुरू हुआ विवाद मंगलवार को भी जारी है। बीते रोज से जारी इस हाईवोल्टेज ड्रामे से अब प्रदेश  की सियासत भी गरमाने लगी है। मंगलवार तड़के जब दरवाजे को खोला गया तो अंदर 25 संदिग्ध लोग पाए गए। जिसके बाद मामला और भी गरमा गया।
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि रामनगर-रानीखेत रोड पर स्थित उनके पार्टी कार्यालय पर कुछ बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पाया कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है और अंदर कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। इसके बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
मंगलवार सुबह करीब 3 बजे जब कार्यालय का दरवाजा खोला गया तो अंदर कई लोग मौजूद मिले। अंदर 25 लोगों में से 24 पुरुष और एक महिला पाई गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैं। जबकि, पहले दूसरे पक्ष की ओर से दावा किया गया था कि ये लोग स्थानीय हैं और एक निजी रिसॉर्ट में काम करते हैं।
वहीं, पुलिस ने लगातार कांग्रेसियों के दबाव के बाद सुबह 3 बजे कांग्रेस कार्यालय खोलकर सभी का सत्यापन किया और पाया कि इनमें से एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस शख्स पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। वहीं, बाकी लोगों की पृष्ठभूमि की जांच रामपुर पुलिस से भी करवाई जा रही है। दूसरी ओर कब्जे के आरोपों में घिरे भवन स्वामी नीरज अग्रवाल ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी कि कांग्रेस कार्यालय पर उनके ही लोग मौजूद थे, जो उनके रिसॉर्ट में कर्मचारी हैं और रामनगर के ही निवासी हैं, लेकिन पुलिस जांच में यह दावा झूठा निकला, जिससे मामले ने और ज्यादा गंभीर मोड ले लिया। मामले ने तब और उग्र रूप ले लिया, जब पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रात को झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जसपुर विधायक आदेश चौहान और मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन समेत कई बड़े नेता सोमवार को ही रामनगर पहुंच गए थे। सभी ने सरकार और प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने के आरोप लगाए और रात भर धरने पर डटे रहे।  पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने इस पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि इन सभी बाहरी लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और इस कब्जे के पीछे की साजिश का पर्दाफाश हो।
इस मामले को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने 25 लोगों का सत्यापन किया, जिसमें एक व्यक्ति पर आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, बीजेपी खेमे से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस का कहना है कि यह मामला सिर्फ जमीन विवाद तक सीमित नहीं है। बल्कि, यह पूरी तरह से राजनीतिक प्रायोजित साजिश है, जिसका मकसद विपक्ष को कमजोर करना है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में तीन साल में 3044 महिला अपराध के मामले दजे जिनमें 2583 बलात्कार
उत्तराखण्ड : 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार
उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास को मिल रही नई दिशा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की योजनाओं की समीक्षा
उत्तराखण्ड : ब्यूरोक्रेसी में भारी बदलाव के संकेत, जल्द जारी हो सकती है ट्रांसफर लिस्ट..
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ, ओंकारेश्वर मंदिर में भुकुंट भैरव पूजा के साथ शुरू हुई पवित्र परंपरा, कल रवाना होगी डोली
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का रेड अलर्ट

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को मिले नए निदेशक, रामनगर बोर्ड के सचिव भी बदले
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?