By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: लाहौर से कराची तक दहशत: भारत का बड़ा प्रहार, पाकिस्तान में मचा कोहराम
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > लाहौर से कराची तक दहशत: भारत का बड़ा प्रहार, पाकिस्तान में मचा कोहराम
देशफीचर्ड

लाहौर से कराची तक दहशत: भारत का बड़ा प्रहार, पाकिस्तान में मचा कोहराम

The Hill India News
Last updated: May 9, 2025 2:13 am
The Hill India News
Published: May 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पठानकोट और अन्य सीमावर्ती शहरों पर हमले की कोशिशों का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने गुरुवार रात ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे चरण में पाकिस्तान के आठ प्रमुख शहरों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई ने पाकिस्तान के रक्षा ढांचे को झकझोर कर रख दिया है।

Contents
भारतीय हमलों से थर्राया पाकिस्तान: लाहौर, कराची, सियालकोट में धमाकेभारत की रणनीति: अपनी सीमा में रहकर जवाबी हमलापाकिस्तान की नाकाम हरकतें और बौखलाहटपाकिस्तान में हाई अलर्ट, आपात बैठकेंसेनाओं के प्रमुखों की दिल्ली में बैठक

भारतीय हमलों से थर्राया पाकिस्तान: लाहौर, कराची, सियालकोट में धमाके

भारतीय सेना ने लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट, बहावलपुर और कराची समेत नौ प्रमुख शहरों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए। रक्षा सूत्रों के अनुसार, लाहौर स्थित HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को इजरायल से खरीदे गए ‘हारोप’ ड्रोन से निशाना बनाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

कराची में रक्षा इकाइयों, जबकि बहावलपुर और रावलपिंडी में सैन्य संचार केंद्रों को निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों के बाद इन क्षेत्रों में ब्लैकआउट, एयर सायरन और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भारत की रणनीति: अपनी सीमा में रहकर जवाबी हमला

सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि भारत ने सभी हमले अपनी सीमा में रहते हुए किए। LOAC (Law of Armed Conflict) के तहत वैधानिक ढंग से यह कार्रवाई की गई, जिसमें केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के नागरिक क्षेत्रों को जानबूझकर बचाया गया है।

पाकिस्तान की नाकाम हरकतें और बौखलाहट

भारत की इस कार्रवाई से पहले पाकिस्तान ने जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, भुज और फलोदी समेत 15 शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने की असफल कोशिश की थी। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों – S-400, आकाश, और एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड – ने इन सभी हमलों को विफल कर दिया।

पाकिस्तान में हाई अलर्ट, आपात बैठकें

भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में राष्ट्रीय आपात स्थिति जैसी स्थिति बन गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सुरक्षा मामलों की आपात बैठक बुलाई। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत द्वारा 12 ड्रोन हमले की पुष्टि की और कहा कि इनमें से कुछ को निष्क्रिय कर दिया गया।

सेनाओं के प्रमुखों की दिल्ली में बैठक

भारत की ओर से इस बड़े सैन्य अभियान के बाद तीनों सेनाओं के प्रमुखों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की आपात बैठक हुई, जिसमें आगामी रणनीतियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया पर चर्चा की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने स्थिति की निगरानी की।

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई आतंकी ठिकानों और सैन्य अतिक्रमण के खिलाफ थी, न कि आम जनता के विरुद्ध। दूसरी ओर पाकिस्तान इसे युद्ध की ओर बढ़ता कदम बता रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया अभी तक भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को स्वीकार कर रही है।

You Might Also Like

तीन महीने में तीन बार ‘तलाक’ बोलने पर क्या खत्म हो जाती है शादी? गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है ‘तलाक-ए-हसन’ और पत्नी के पास कौन-से अधिकार
पश्चिम बंगाल में भारत बंद का सबसे ज्यादा असर, सड़कों और रेलवे ट्रैकों पर उतरे प्रदर्शनकारी
आईआईटी खड़गपुर में एक और छात्र की मौत, साल 2025 में अब तक 6 जानें गईं
उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों का तबादला: मयूर दीक्षित बने हरिद्वार के नए डीएम, नीतिका खंडेलवाल को मिली टिहरी की कमान
एशिया कप: भारत-पाकिस्तान मैच पर सियासी घमासान, विपक्षी दलों ने की बहिष्कार की मांग
TAGGED:chaos in PakistanIndia's big attackKarachiLahoreterror
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

बदरीनाथ में DJ विवाद ने पकड़ा तूल, ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित; सतपाल महाराज के तर्क पर भी उठे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
दिल्ली में PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, परिवार संग पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; बेटे की शादी का दिया न्योता
UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?