By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीमा सुरक्षा पर उच्चस्तरीय समीक्षा: ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत ने दिया कड़ा संदेश – गृह मंत्री अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > सीमा सुरक्षा पर उच्चस्तरीय समीक्षा: ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत ने दिया कड़ा संदेश – गृह मंत्री अमित शाह
देशफीचर्ड

सीमा सुरक्षा पर उच्चस्तरीय समीक्षा: ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत ने दिया कड़ा संदेश – गृह मंत्री अमित शाह

The Hill India News
Last updated: May 7, 2025 4:12 pm
The Hill India News
Published: May 7, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में पाकिस्तान और नेपाल की सीमाओं से लगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ सुरक्षा स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपालों के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सरकार के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Contents
आतंकी हमले का जवाब: ऑपरेशन सिंदूरउत्तराखंड सरकार ने जताया समर्थनराज्यों को निर्देश: तैयारियों को तेज करें

बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आतंकी हमले का जवाब: ऑपरेशन सिंदूर

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 22 अप्रैल, 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्पष्ट संदेश के अनुरूप भारत ने आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व की सराहना की और कहा कि यह भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का सशक्त प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि 6-7 मई की रात भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल हमले कर 9 specific स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैय्यबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज़्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के ठिकानों को ध्वस्त किया। इस दौरान आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

उत्तराखंड सरकार ने जताया समर्थन

बैठक के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि यह आतंकवाद के विरुद्ध भारत की एकजुट और निर्णायक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, जो नेपाल सीमा से सटा है, हर प्रकार की सुरक्षा चुनौती के प्रति सजग है और राज्य सरकार पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ समन्वय में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य में SDRF, सिविल डिफेंस और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है, और सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने सामाजिक और डिजिटल मीडिया पर अफवाहों और दुष्प्रचार पर नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी तंत्र की भी जानकारी दी।

राज्यों को निर्देश: तैयारियों को तेज करें

गृह मंत्री ने सभी सीमावर्ती राज्यों को निर्देश दिए कि वे मॉक ड्रिल, आपातकालीन सेवाओं की तैयारी, SDRF, सिविल डिफेंस, होमगार्ड्स और NCC को सक्रिय रखें। उन्होंने अस्पताल, अग्निशमन सेवाएं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।

शाह ने जनभागीदारी, अफवाह नियंत्रण और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने की बात कही और कहा कि स्थानीय प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाया जाए।

May be an image of 11 people and text

May be an image of 9 people and the Oval Office

You Might Also Like

उत्तराखंड के 50 से ज्यादा गांव आज भी ग्रिड बिजली से दूर, अधिकारियों के गांव तक नहीं पहुंची बिजली! जंगल और नियमों के बीच अटका रोशनी का रास्ता
2027 में पटरी पर दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई पहुंचेगी; जापान देगा नई पीढ़ी की शिंकान्सेन
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के नए PM केअर स्टॉर्मर को फोन पर बधाई दी, भारत आने का दिया निमंत्रण
महाराष्ट्र में OBC वर्ग को बड़ी राहत की तैयारी, आय सीमा बढ़ाने और 43 नई जातियों को शामिल करने का प्रस्ताव
चारधाम यात्रा 2026: आस्था के पथ पर 100 ‘डेंजर जोन’ की चुनौती, सुरक्षित सफर के लिए सरकार ने झोंकी ताकत
TAGGED:border securityHigh level reviewHome Minister Amit ShahIndia gave a strong messageOperation Sindoor
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?