By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: CJI समेत 21 जजों की संपत्ति पहली बार सार्वजनिक, वेबसाइट पर देखें पूरा ब्योरा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: CJI समेत 21 जजों की संपत्ति पहली बार सार्वजनिक, वेबसाइट पर देखें पूरा ब्योरा
देशफीचर्ड

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: CJI समेत 21 जजों की संपत्ति पहली बार सार्वजनिक, वेबसाइट पर देखें पूरा ब्योरा

The Hill India News
Last updated: May 6, 2025 1:55 am
The Hill India News
Published: May 6, 2025
Share
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: न्यायपालिका में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बढ़ाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक फैसला लिया है। पहली बार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा सार्वजनिक किया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना और 20 अन्य न्यायाधीशों की संपत्ति का सम्पूर्ण विवरण सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

इस सूची में वे तीन जज भी शामिल हैं जो भविष्य में CJI बनने की वरिष्ठता सूची में हैं। जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण निर्णय CJI संजीव खन्ना की अगुवाई में हुई फुल कोर्ट की बैठक में लिया गया। बताया जा रहा है कि यह कदम इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास से कथित तौर पर नकदी बरामदगी की घटना के बाद उठाया गया है।

Latest and Breaking News on NDTV

जस्टिस वर्मा मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी गई

दूसरी ओर, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट CJI संजीव खन्ना को सौंप दी है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी.एस. संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की जस्टिस अनु शिवरामन वाली इस समिति ने 3 मई को अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया और 4 मई को इसे आगे की कार्रवाई के लिए CJI को प्रस्तुत किया।

इस रिपोर्ट में 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के लुटियंस दिल्ली स्थित आवास में आग लगने की घटना के बाद कथित तौर पर नकदी मिलने के विवाद पर समिति के निष्कर्ष शामिल हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया था कि जांच पूरी होने तक जस्टिस वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान जारी कर जांच समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने की पुष्टि की है।

यह कदम न्यायपालिका की कार्यप्रणाली में अधिक खुलापन लाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।


You Might Also Like

उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार, रंग लाई मुख्यमंत्री धामी की ‘पर्यटन प्रदेश’ की मुहिम
UP IAS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के डीएम बदले
Uttarakhand: भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला: नैनीताल हाईकोर्ट ने केईसी द्वाराहाट के पूर्व कुलसचिव समेत दो को किया दोषमुक्त
ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में लक्ष्य सेन की चमक, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई कहा— “देश और उत्तराखंड का गौरव… लक्ष्य”
देहरादून में एक करोड़ का दुर्लभ ‘दोमुंहा’ सांप बरामद, तांत्रिक क्रिया के लिए बेचने ला रहे थे तस्कर
TAGGED:Assets of 21 judgesCJIhistoric moveSupreme Courtwebsite
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?