By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: इंडियन आइडल विजेता व गायक पवनदीप सड़क हादसे में घायल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > इंडियन आइडल विजेता व गायक पवनदीप सड़क हादसे में घायल
उत्तराखंड

इंडियन आइडल विजेता व गायक पवनदीप सड़क हादसे में घायल

The Hill India Desk
Last updated: May 5, 2025 4:13 pm
The Hill India Desk
Published: May 5, 2025
Share
SHARE

देहरादून। इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन रविवार देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गजरौला के पास हुई, जहां उनकी कार हाईवे पर सीओ कार्यालय के सामने खड़े एक कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पवनदीप अपने साथी अजय महर और चालक राहुल सिंह के साथ चंपावत से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। तड़के करीब 2ः30 बजे उनकी कार गजरौला में हादसे का शिकार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। तीनों को तत्काल निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया है।
पवनदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर अस्पताल के अंदर से एक फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ-पैर प्लास्टर में बंधे हैं। अभी तक उनकी ओर से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुई है, लेकिन नजदीकी सूत्रों के अनुसार उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
उत्तराखंड के चंपावत जिले के सिलेन टॉक निवासी पवनदीप राजन न सिर्फ एक मशहूर गायक हैं, बल्कि उत्तराखंड सरकार ने उन्हें राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया हुआ है। हादसे की खबर से उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी
Uttrakhand : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता व साहित्यकार प्रभाकर उनियाल का निधन
मानवाधिकार बनाम कूड़े का पहाड़: देहरादून के कारगी चौक डंपिंग जोन पर NHRC का बड़ा प्रहार, 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Uttrakhand : ‘अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना’ में बढाई गई सब्सिडी की धनराशि
कैंचीधाम स्थापना दिवस से पहले भारी बवाल: ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप, उग्र भीड़ ने की पिटाई, पुलिस चौकी घेरी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

28 दिन वाले रिचार्ज से राहत की तैयारी! TRAI का बड़ा फैसला, Jio-Airtel समेत कंपनियों को लाने होंगे छोटे और किफायती Voice-SMS प्लान

The Hill India News
The Hill India News
September 22, 2026
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर
SC-ST अत्याचार मामलों पर अब डिजिटल निगरानी! सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित जांच और राहत राशि में देरी पर होगी समीक्षा
एशियन गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका! श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, मंधाना-शैफाली-रिचा का तूफानी प्रदर्शन
SC-ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, 493 करोड़ रुपये के मुआवजे का मुद्दा भी उठा; याचिकाकर्ताओं की दलीलों पर अदालत ने क्या कहा?
Ozempic-Wegovy से अंधेपन का खतरा? वजन घटाने वाली दवाओं पर बढ़ी चिंता, आंखों की दुर्लभ बीमारी से जुड़ा मामला सामने आने के बाद मुकदमे
उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान; नरेश बंसल का कार्यकाल हो रहा पूरा
हरिद्वार तक पहुंची MBBS फर्जी प्रमाणपत्र जांच! स्वतंत्रता सेनानी कोटे से दाखिले के मामले में SIT की पड़ताल तेज, 370 संदिग्ध अभ्यर्थी जांच के घेरे में
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR; 3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज
कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर पार्क में पहुंचे थे 3 युवक; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?