By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पहाड़ की संस्कृति बचाने में कलश का महत्वपूर्ण योगदान: संतोष
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > पहाड़ की संस्कृति बचाने में कलश का महत्वपूर्ण योगदान: संतोष
उत्तराखंड

पहाड़ की संस्कृति बचाने में कलश का महत्वपूर्ण योगदान: संतोष

The Hill India Desk
Last updated: April 28, 2025 3:24 pm
The Hill India Desk
Published: April 28, 2025
Share
SHARE

नगर पालिका सभागार में स्मृति समारोह का आयोजन
विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों के साथ दिवंगत विभूतियों को किया सम्मानित
रुद्रप्रयाग। कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से रुद्रप्रयाग के आधुनिक निर्माता 108 स्वामी सच्चिदानंद स्मृति समारोह एवं ज्योतिर्विद पण्डित भाष्करानन्द बेंजवाल स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों के साथ ही दिवंगत विभूतियों को सम्मानित किया गया।
रविवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि कलश द्वारा पहाड़ की संस्कृति और लोक कला के क्षेत्र में अनुकर्णीय कार्य किया जा रहा है। कलश के संयोजक ओमप्रकाश सेमवाल ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा रखी। साथ ही कलश द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी ने किया। इससे पूर्व अतिथि वर्ग की ओर से स्वामी सच्चिदानंद की प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कार्यक्रम शुरू किया गया। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अलीशा सेमवाल ने मांगल, सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गान, चांदनी जगवाण ने स्वामी जी का जीवन परिचय बताया। प्रसिद्ध गढ़वाली कवि मुरली दीवान ने मुर्गा छाप पटका की शानदार प्रस्तुति दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी की छात्राओं ने लोक संस्कृति परक गीत प्रस्तुत किया। नई पीढ़ी के होनहार तीन सदस्यों को भी कलश ने सम्मानित किया, जिसमें चन्द्र दीप्ति पत्रिका के सम्पादक विनोद भट्ट, समाज सेवी शैलेंद्र गोस्वामी एवं युवा चित्रकार संगीता किमोठी शामिल थे। इधर, रुद्रप्रयाग नगर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वामी सच्चिदानंद का सहयोग करने वालों को ज्योतिर्विद पंडित भाष्करानन्द बेंजवाल स्मृति सम्मान 2025 से नवाजा गया। दिवंगत विभूतियों में स्वर्गीय माया राम पुरोहित, विश्वेश्वर दत्त नौटियाल, हरिकृष्ण चौकियाल, नारायण दत्त गैरोला वैद्य, रामेश्वर दत्त खण्डूड़ी, लीला नन्द नौटियाल, आचार्य देवानन्द बहुगुणा एवं ज्योतिर्विद पण्डित उत्तम राम बेंजवाल शामिल हैं। इस मौके पर जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी के प्रबंधक लखपत सिंह राणा, चन्द्र शेखर बेंजवाल, मुरली दीवान, सभासद नमन शर्मा, माहेश्वर प्रसाद पुरोहित, शंकर सिंह बर्त्वाल, सूरजपाल सिंह गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता जसपाल भारती, शरद सिंह चौधरी, अरुण बेंजवाल, अनीता बहुगुणा, सूरजपाल सिंह गुसाईं, किशन सिंह रावत, चन्द्र शेखर चौधरी, मनोज, शशि बल्लभ चौकियाल सहित कई लोग मौजूद थे।

You Might Also Like

Uttrakhand : इस महत्वपूर्ण योजना को भारत सरकार द्वारा मिली विशेष सहायता स्वीकृति! CM धामी ने दिया धन्यवाद
चारधाम यात्रा 2025 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अब तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखण्ड : स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु 12 भाषाओं में एडवाजरी जारी, अन्य राज्यों के डॉक्टर भी दे सकेंगे चारधाम में सेवाएं..
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने दी रक्षाबंधन समेत तीन बड़ी सौगात
Uttarakhand : UKPSC ने इन सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर किया जारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

मैं जो देखकर लौटा, उसे कभी नहीं भूलूंगा’: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता अमोल पराशर, छात्रों की उम्मीद और संघर्ष की सुनाई आंखोंदेखी

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
संसद में आज फिर टकराव के आसार: काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध, मॉनसून सत्र के तीसरे दिन हंगामे की पूरी तैयारी
“हम कभी नहीं भूलेंगे…” चीन ने भारतीय सेना को कहा धन्यवाद, रिश्तों में नई गर्माहट का बड़ा संकेत
मौसम का महाप्रकोप: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी ठप, चारधाम यात्रा पर भी संकट; पहाड़ों में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
गूगल प्ले स्टोर पर भी साइबर ठगी का जाल! फर्जी ऐप से लाखों की ठगी, Google इंडिया हेड पर केस दर्ज; जानिए कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से
ट्रंप का बड़ा टैरिफ दांव: अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क की तैयारी, भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती
CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?