By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चारधाम यात्रा का हुआ आगाज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा का हुआ आगाज
उत्तराखंडदेश

चारधाम यात्रा का हुआ आगाज

The Hill India Desk
Last updated: April 23, 2025 2:35 pm
The Hill India Desk
Published: April 23, 2025
Share
SHARE
भगवान बदरीविशाल के महाभिषेक में इस्तेमाल होने वाले तिलों के तेल का कलश “गाडू घड़ा” यात्रा  हुई शुरू 
श्रद्धांलु के दर्शन के लिए चेला चेतराम धर्मशाला में रखा गया गाडू घड़ा
ऋषिकेश ।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के महाभिषेक के लिए  प्रयुक्त होनेवाले तिलों के तेल का कलश “गाडू घड़ा यात्रा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के चेला चेतराम यात्री विश्राम गृह धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश से दर्शन पूजा-अर्चना भोग के पश्चात आज अपराह्न साढ़े तीन बजे श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती को प्रस्थान हुई।
सुबह से ही गाडू घड़ा तेलकलश के दर्शन को श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे शाम तक ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये इस अवसर पर दानीदाताओं की ओर से श्रद्धालुओं को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद वितरित किया गया।
बीते मंगलवार 22 अप्रैल राजदरबार नरेंद्रनगर से तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसी दिन देर शाम को गाडू घड़ा यात्रा पहले पड़ाव श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )के रेल्वे रोड ऋषिकेश चेला चेतराम धर्मशाला व  विश्राम गृह पहुंची यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन को पहुंचे।
श्री  डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्य 21 अप्रैल शाम को डिम्मर से ऋषिकेश मंदिर समिति धर्मशाला व विश्राम गृह पहुंच गये थे मंगलवार 22 अप्रैल सुबह को राजदरबार नरेंद्र नगर पहुंचे जहां सांसद व रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर परंपरागत रूप से ओखली में तिलों को कूटकर हाथों से तेल पिरोकर चांदी के घड़े में रखा।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीते मंगलवार 22 अप्रैल देर शाम को तेलकलश की पूजा-अर्चना तथा भोग के बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने तेल कलश को श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया। तेलकलश पहले पड़ाव ऋषिकेश,सहित मुनिकीरेती, श्रीनगर , श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर, श्री गरूड़ मंदिर पाखी, श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ, श्री योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर सहित विभिन्न पड़ावों से होकर 3 मई शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगा तथा साथ ही श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ से रावल जी, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, तथा योगबदरी पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी भी 3 मई शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।4 मई को प्रात: 6 बजे भगवान बदरीविशाल मंदिर के कपाट खुलेंगे।
आज गाडूघड़ा तेल कलश के दर्शन को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के परम शिष्य दंडी स्वामी मुकुंदानंद महाराज सहित उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला,बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली,वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने ऋषिकेश पहुंच कर गाडू घड़ा के दर्शन किये।
श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी,पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, संजय डिमरी, हरीश डिमरी,डा. अनूप डिमरी, शैलेन्द्र डिमरी, दिवाकर डिमरी तेलकलश यात्रा के साथ चल‌ रहे है
इस अवसर पर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,गुलशन तलवार, प्रेमकिशोर नौटियाल, विनोद अग्रवाल पवन गोयल,राजेश अग्रवाल, चंडी प्रसाद थपलियाल,सुरेश डिमरी, विपुल डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, सरोज डिमरी, प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक सोबन सिंह रावत, दीपेन्द्र रावत, कुलदीप नेगी, स्वास्तिक नौटियाल,वेद किशोर नौटियाल, सरपंच विजय राम डिमरी , शिवप्रसाद डिमरी,भोलादत्त डिमरी, सुभाष डिमरी, गौरव डिमरी, रामचंद्र बिष्ट, मनोज रावत,‌रश्मि बमोला अन्नपूर्णा, दलबीर रमोला, दीपक कुमार, राजे- राजू गोडियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand: पलायन का महाकौथिग: शहरों में भीड़ और उत्सव, पहाड़ों में सन्नाटा – उत्तराखंड की सबसे बड़ी विडंबना
कर्तव्य काल” में राष्ट्र सामूहिक प्रयासों और महान संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है – ओम बिरला
घने कोहरे की मार: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, 40 फ्लाइट रद्द, कई डायवर्ट; एयरलाइंस और मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
कम रोशनी पर बवाल! अंपायर के फैसले से भड़के श्रीलंकाई बल्लेबाज, पवेलियन पहुंचते ही फेंके ग्लव्स
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, शीतकालीन चारधाम यात्रा और संस्कृति संरक्षण पर मुख्य सचिव का विशेष जोर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?