By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अलीगढ़: शादी से पहले सास-दामाद हुए फरार, अब सामने आया वशीकरण का दावा..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > अलीगढ़: शादी से पहले सास-दामाद हुए फरार, अब सामने आया वशीकरण का दावा..
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

अलीगढ़: शादी से पहले सास-दामाद हुए फरार, अब सामने आया वशीकरण का दावा..

The Hill India News
Last updated: April 17, 2025 2:14 pm
The Hill India News
Published: April 17, 2025
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी की शादी से कुछ ही दिन पहले उसकी मां अपने भावी दामाद संग घर छोड़कर चली गई। ये मामला अब एक नई दिशा में मुड़ गया है, क्योंकि परिजनों का दावा है कि दामाद पर वशीकरण किया गया है।

Contents
रिश्ता सिर्फ क्षणिक नहीं, जीवनभर का है: सपना देवीबेटी का बयान: मां से कोई लेना-देना नहीं, गहने और कैश लौटा देराहुल के पिता का आरोप: वशीकरण कर फंसाया गया बेटासपना देवी की सफाई: सिर्फ 200 रुपये और मोबाइल लेकर निकली थी“अब उसी के साथ रहूंगी जिससे भागी हूं”: सपना देवीपरिवार का रिएक्शन: रिश्तेदारों ने किया किनारापति बोले- “मेरे लिए वो मर चुकी है”

मामला अलीगढ़ के मनोहरपुर गांव का है, जहां 39 वर्षीय सपना देवी अपनी बेटी की शादी से महज 10 दिन पहले उसके मंगेतर राहुल (25) के साथ फरार हो गई थीं। हालांकि शादी के दिन ही दोनों लौट आए और दादों थाने में पुलिस के सामने पेश हुए।

रिश्ता सिर्फ क्षणिक नहीं, जीवनभर का है: सपना देवी

थाने में सपना देवी ने साफ कहा कि राहुल के साथ उसका रिश्ता कोई अस्थायी आकर्षण नहीं है, बल्कि वह राहुल को अपना जीवनसाथी मान चुकी हैं। राहुल ने भी इस पर हामी भरी और कहा कि दोनों अब शादी करना चाहते हैं।

बता दें कि जब राहुल का रिश्ता सपना देवी की बेटी से तय हुआ था, तो दोनों को बातचीत के लिए एक मोबाइल फोन दिया गया था। लेकिन जहां परिवार को उम्मीद थी कि दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को समझ पाएंगे, वहीं सास और दामाद के बीच नज़दीकियां बढ़ती चली गईं।

बेटी का बयान: मां से कोई लेना-देना नहीं, गहने और कैश लौटा दे

सपना देवी की बेटी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब उसे मां से कोई संबंध नहीं रखना है। उसने साफ कहा कि जो गहने और नकदी मां लेकर गई है, बस वही वापस कर दे। उसकी हालत देखकर लग रहा था कि वो मानसिक रूप से बहुत टूट चुकी है।

राहुल के पिता का आरोप: वशीकरण कर फंसाया गया बेटा

राहुल के पिता ने इस पूरी घटना को “वशीकरण” का मामला बताया। उन्होंने कहा कि सपना देवी होली से पहले उनके घर आई थी और राहुल के हाथ और कमर में ताबीज बांध गई थी। उनका मानना है कि उनके बेटे को तंत्र-मंत्र के जरिए फंसाया गया है। “मेरा बेटा बहुत सीधा है, जो हर किसी को तिलक करता है, प्रणाम करता है… ये सब उस औरत का असर है,” उन्होंने कहा।

सपना देवी की सफाई: सिर्फ 200 रुपये और मोबाइल लेकर निकली थी

सपना देवी ने थाने में बताया कि वह घर से कोई गहना या ज्यादा कैश नहीं ले गई। उसके अनुसार, पति उसे 1500 रुपये देता था और मारपीट करता था। उसने कहा, “मैं सिर्फ 200 रुपये और एक मोबाइल लेकर घर से निकली। आत्मसम्मान के लिए घर छोड़ा।”

“अब उसी के साथ रहूंगी जिससे भागी हूं”: सपना देवी

सपना देवी ने ये भी कहा कि अब वह राहुल के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस से बचने के लिए दोनों नेपाल तक चले गए थे, लेकिन फिर खुद ही लौट आए। उसने कहा कि पति अपनी जिंदगी में खुश रहे, वह अब राहुल के साथ ही जीवन बिताएगी।

परिवार का रिएक्शन: रिश्तेदारों ने किया किनारा

सपना देवी के जेठ ने कहा कि उन्हें उससे कोई मतलब नहीं है, लेकिन बेटी की शादी के लिए जो कर्ज लेकर जेवर और पैसा जोड़ा गया था, वो लौटा दे। वहीं सपना के भाई ने भी कहा कि अब वो बहन कहलाने लायक नहीं है।

पति बोले- “मेरे लिए वो मर चुकी है”

सपना देवी के पति जितेंद्र ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि उनकी नजर में अब पत्नी की कोई हैसियत नहीं है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि वह जेवर और साढ़े तीन लाख रुपये की रकम उन्हें वापस दिला दे। साथ ही बताया कि शुरुआत में पत्नी और राहुल के बीच सीमित बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच बहुत नजदीकियां बढ़ गई थीं।

You Might Also Like

अगरतला : जब गरीबों के लिए घर बनाने की बात आती है तो त्रिपुरा अग्रणी राज्यों में से एक है – प्रधानमंत्री मोदी
चेन्नई : भारतीय तटरक्षक के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके-III स्क्वाड्रन, 840 एसक्यूएन (सीजी), को चेन्नई में कमीशन किया गया- रक्षा मंत्रालय
मिडिल ईस्ट में महाजंग: होर्मुज स्ट्रेट बनेगा ‘बैटलग्राउंड’? ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, कहा- ‘नक्शे से मिटाने का भ्रम छोड़ दें’
नीतीश कुमार के बेतुके बयान से नाराज हुईं अमेरिकी अभिनेत्री ने कह दी इतनी बड़ी बात, “अगर मैं होती तो…”
साइबर हमला मामला: अमेरिकी अदालत ने Infosys McCamish की प्रस्तावित सुलह को दी अंतिम मंजूरी
TAGGED:abscondedAligarhmarriageMother-in-lawson-in-lawVashikaran
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा

The Hill India News
The Hill India News
June 20, 2026
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश: NEET परीक्षा से पहले फिर बुझा एक सपना, गाजियाबाद में 22 वर्षीय अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, एक सप्ताह में कई छात्रों की मौत से बढ़ी चिंता
चीन की ओर बढ़ता बांग्लादेश: तीस्ता प्रोजेक्ट समेत 17 समझौतों की तैयारी, भारत की बढ़ सकती है रणनीतिक चिंता
नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?