By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सिचांई विभाग में खाली पड़े पदों शीघ्र होगी भर्तीः महाराज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सिचांई विभाग में खाली पड़े पदों शीघ्र होगी भर्तीः महाराज
उत्तराखंड

सिचांई विभाग में खाली पड़े पदों शीघ्र होगी भर्तीः महाराज

The Hill India Desk
Last updated: April 9, 2025 11:45 am
The Hill India Desk
Published: April 9, 2025
Share
SHARE

सिंचाई मंत्री ने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की माग पर दिया आश्वासन
इंजीनियर्स संघ के महाधिवेशन पर दी बधाई
देहरादून। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग ने जो मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है उन सभी न्यायोचित समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। यह बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने यमुना कालोनी स्थित अधिकारी क्लब में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के त्रयोदश महाधिवेशन -2025 के समापन अवसर पर संघ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को महाधिवेशन के अनुशासित, भव्य एवं सफल आयोजन के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कही।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने अपने संबोधन में महाराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि सिंचाई विभाग के पास अपने पूर्ववर्ती तत्कालीन संयुक्त उत्तर प्रदेश के गौरवशाली अभियान्त्रिकी इतिहास की उपल्बिधयाँ तथा विशेषज्ञता उपलब्ध है। सिंचाई विभाग ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के पूर्व में ही गंगा-यमुना के दोआभ में बडी-बडी सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व विकास किया है। इतना ही नहीं सिंचाई विभाग को अन्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है।
सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि आजादी के बाद इस सिंचाई विभाग ने प्रदेश के कोने-कोने में जल संसाधनों को योजनाबद्ध ढंग से विकसित करने का भगीरथ प्रयास करने के साथ-साथ लघु-मध्यम और बड़ी-बड़ी सिंचाई योजनाओं का निर्माण कर प्रदेश के कृषकों की आर्थिकी में योगदान देने के अलावा हरित कान्ति के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी महती भूमिका अदा की है। उन्होंने सिंचाई विभाग के मेधावी अभियन्ताओं के श्रम एवं कुशल प्रबंधन के लिए उन्हें साधूवाद देते हुए उत्तराखण्ड में स्थित गंगा-यमुना और इनकी सहायक नदियों पर बडी-बडी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें भूकम्प रोधी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भविष्य की योजनाएं बनानी चाहिएं।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग ने तराई के क्षेत्रों में बडे-बडे बांध-बैराज तथा जलाशयों का निर्माण कर प्रदेश में बाढ की विभीषिका को भी कम करने बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के सभी अभियंताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल संरक्षण की मुहिम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अतिरिक्त जल सिंचाई हेतु उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान में सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं के कुशल प्रबंधन में प्रदेश की दो बड़ी परियोजना सौंग बांध व जमरानी बांध का भी व्यवस्थित रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
सिंचाई मंत्री महाराज ने उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ को आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि सिंचाई विभाग का पुर्नगठन होगा तो विभागीय पदों की कटौती नहीं की जायेगी। साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग में रिक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं के पदों को भी शीघ्र भरने की बात भी कही। इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष इंजीनियर भरत सिंह डांगी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस चौहान, संरक्षक इंजीनियर एमएल नौटियाल, संयुक्त सचिव जेवएलव शर्मा, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र पांडे, सिंचाई संघ के महासचिव इंजीनियर अनिल पंवार, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश शर्मा, ग्रामीण निर्माण विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश जोशी, जल निगम संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकुमार, सिंचाई संघ के महामंत्री राकेश रावत, शान्तनु शर्मा, हरीश नौटियाल, बी०के० डंगवाल एवं कैलाश उनियाल सहित संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण एवं अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड: धराली आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत, मुआवजा आकलन कार्य तेज
पर्यटन मंत्री ने बन्दरपूंछ व भागीरथी द्वितीय पर्वतों पर पर्वतारोहण अभियान  दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना
कोटद्वार: “मोहम्मद दीपक” नाम की मिली ऐसी सजा 150 सदस्यों वाले जिम में बचा सन्नाटा, संचालक दाने-दाने को मोहताज!
उत्तराखंड : वन विभाग में प्रमोशन के बाद भी पोस्टिंग अटकी, अफसरों का इंतजार लंबा
Uttarakhand: चारधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, 50 दिन में पहुँचे लगभग 30 लाख यात्री
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइमदेशफीचर्ड

‘मेरी हत्या हो सकती है…’ खान सर पर यूपी की महिला ने जताया जान का खतरा, पुलिस में शिकायत के बाद मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
August 26, 2026
वन विभाग के दो बड़े अफसरों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, ‘समान काम-समान वेतन’ पर 28 अक्टूबर तक मांगा जवाब
कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, ट्रोलिंग के बाद GIVA ने विज्ञापन लिया वापस; कंपनी ने जारी किया सफाई वाला बयान
देहरादून में VIP नंबरों का जबरदस्त क्रेज! 0001 के लिए 13.91 लाख की रिकॉर्ड बोली, नई Mercedes GLS पर सजेगा फैंसी नंबर
यश की ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल, एक्शन, गैंगवार और दमदार किरदारों का जबरदस्त तड़का; जानें कैसी है फिल्म
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से असहमत ओवैसी, बोले- ‘यह धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों के खिलाफ’; SIR को लेकर मतदाताओं से की बड़ी अपील
अमेरिका के टैरिफ पर कनाडा का करारा पलटवार, अमेरिकी सामानों पर 50% तक जवाबी टैक्स; 8 सितंबर से लागू होगा नया नियम
पाकिस्तान के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत; AC में धमाके के बाद मची अफरा-तफरी
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा: लक्ष्मी योजना की पहली किस्त आज, खातों में पहुंचेंगे 2,500 रुपये
उत्तराखंड में अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल: आनंद श्रीवास्तव को कृषि-उद्यान की कमान, 6 अधिकारियों को मिले नए दायित्व
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?