By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने किया प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक, मेले का भी शुभारंभ किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने किया प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक, मेले का भी शुभारंभ किया
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने किया प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक, मेले का भी शुभारंभ किया

The Hill India News
Last updated: February 26, 2025 3:31 pm
The Hill India News
Published: February 26, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखण्डी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा वे कई वर्षो से महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आ रहे हैं। राज्य सरकार, प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पर कार्य कर रही है। शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से किया गया है। अब वर्ष भर हमारे धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं आ सकेंगे, जिससे प्रदेश व क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनखण्डी मंदिर को सुन्दर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। माँ पूर्णागिरि मंदिर में शीघ्र रोपवे, एवं टनकपुर में शारदा रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। जिसमें खटीमा व उसके आस पास के क्षेत्रों को रिवर फ्रंट डीपीआर में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हनोल क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने 120 करोड़ कि धनराशि दी है। सरकार द्वारा पूरे प्रदेश का समेकित विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा खटीमा बस अड्डा शीघ्र तैयार होगा। टनकपुर बस अड्डे को 200 करोड़ रूपये की धनराशि से आई.एस.बी.टी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हुआ है। जिससे पुरे देश में धार्मिक पुनर्जागरण हुआ है। उन्होंने कहा केदारनाथ में भीषण आपदा आने से श्रद्धांलुओं का आना बहुत कम हो गया था। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर वहां पूजा अर्चना की एवं रात्रि प्रवास किया। और अब केदारनाथ धाम में हर साल 20 लाख से भी अधिक श्रद्धांलु दर्शन करने आ रहें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, जोलीकोंग की यात्रा की, जिससे मानसखंड को भी विश्व पटल नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा आदि कैलाश पर जाने वाले यात्री कुमाऊँ सड़क मार्ग से ही जाते है। जिससे यहाँ के सभी प्रकार के कारोबारियों को वर्ष भर रोजगार मिलेगा। मानसखण्ड योजना के अंतर्गत कुमाऊँ के सभी मंदिरों को जोड़ा जा रहा है। जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में मेला समिति द्वारा मुख्यमंत्री का मंदिर सौंदर्यकरण हेतु पूर्व में 1 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  रमेश चंद्र जोशी, मंदिर समिति अध्यक्ष  गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष   कमल जिंदल,  गणेश जोशी,  सुधीर वर्मा, जिलाधिकारी  नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी   मणिकांत मिश्रा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर ‘जहरीली’; पर्वों की रौनक पर छाई धुंध की परत
राहुल गांधी की ‘भारत डोजो यात्रा’ पर भड़कीं बसपा प्रमुख मायावती, बोलीं- ये गरीबों का मजाक है
‘मुझे कोई नहीं बताएगा किसे हथियार बेचने हैं’—तुर्की पर ट्रंप का बड़ा बयान, नेतन्याहू को दिया स्पष्ट संदेश; F-35 डील पर बढ़ी वैश्विक चर्चा
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट और एक AWACS तबाह: वायुसेना प्रमुख
इस माह से शुरू होगा ‘किसान की बात’ कार्यक्रम, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने की बड़ी घोषणा
TAGGED:CM DhamiJalabhishekUttarakhandVankhandi Mahadev temple
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs NZ 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में बड़ा उलटफेर! कीवी टीम ने किए 6 बदलाव, भारत की प्लेइंग-11 में भी 3 नए चेहरे शामिल; श्रेयस अय्यर ने पहली बार संभाली कप्तानी

The Hill India News
The Hill India News
November 13, 2026
अंकिता भंडारी के परिवार को मिले सरकारी अनुदान पर सियासी संग्राम! भाजपा विधायक के बयान से भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- क्या पैसों से खरीद लिया जाएगा परिवार का मुंह?
बेटियों की सरकारी योजना में भी फर्जीवाड़ा! हरिद्वार के लक्सर में नंदा गौरा योजना के 28 आवेदन जांच में पकड़े गए, आय प्रमाणपत्रों से हुई छेड़छाड़; अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
दिल्ली में संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर अमित शाह का बड़ा प्रहार! पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगी नई रणनीति
किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता! पेट्रोलिंग पर निकले दो SPO रहस्यमय तरीके से लापता, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; कुलगाम में CRPF चौकी पर आतंकियों की फायरिंग से तीन जवान घायल
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक आग का तांडव, तीन शहरों में 18 लोगों की दर्दनाक मौत; मासूम बच्चों समेत कई जिंदगियां खत्म
उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, पीएम मोदी का बड़ा संदेश—’विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता रखता है देवभूमि’
सरहद पर जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन सीमा पर मनाई दिवाली; बोले- आधुनिक तकनीक से बड़ी सैनिकों की हिम्मत और अनुशासन की ताकत!
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?