By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के मामले में दोषियों को नहीं बख्शे, कड़ी सजा दिलवाएं राज्य- शिवराज सिंह चौहान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के मामले में दोषियों को नहीं बख्शे, कड़ी सजा दिलवाएं राज्य- शिवराज सिंह चौहान
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के मामले में दोषियों को नहीं बख्शे, कड़ी सजा दिलवाएं राज्य- शिवराज सिंह चौहान

The Hill India News
Last updated: November 28, 2024 2:22 pm
The Hill India News
Published: November 28, 2024
Share
SHARE

कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम किसानों की शिकायतों को लेकर मूकदर्शक बने नहीं रह सकते

किसानों की भलाई के लिए सभी विभाग संयुक्त अभियान चलाएं- केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश के किसानों को हर हाल में अच्छी गुणवत्ता की खाद, बीज और कीटनाशक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। श्री चौहान ने अपने मंत्रालय की विभागवार समीक्षा के दौरान इस संबंध में अफसरों को किसानों की व्यापक भलाई के लिए, दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। श्री चौहान ने कहा कि कई राज्यों में ऐसे दोषी लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई प्रभावी नहीं होने वे छूट जाते हैं, इस बारे में वे स्वयं शीघ्र ही राज्य सरकारों से बात करेंगे, ताकि राज्यों के स्तर पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जाती रहे और जो कोई भी दोषी पाया जाएं, उन्हें कड़ी सजा मिल सकें, जिससे कि ऐसे घृणित कृत्य रूक सकें। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि देश के आम किसानों के हित में वे इस संबंध में किसी भी हालत में सख्त से सख्त कार्रवाई चाहते हैं।

कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय की विभागवार समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि कीटनाशक, बीज एवं फर्टिलाइजर किसी भी हालत में किसानों को बेहतर गुणवत्ता के ही मिलना चाहिए। राज्यों में प्रवास के दौरान किसान हमसे शिकायत करते हैं कि उन्हें कई बार घटिया क्वालिटी के ये आदान मिलते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बैठक में सख्त लहजे में कहा कि एक जागरूक जनप्रतिनिधि के तौर पर हम किसानों की इन शिकायतों को लेकर मूकदर्शक बने नहीं रह सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नकली या घटिया किस्मों के कीटनाशक, खाद एवं उर्वरकों पर प्रभावी नियंत्रण के ठोस उपाय किए जाना चाहिए।

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि आगामी फसल सीजन के मद्देनजर भी किसानों को इस संबंध में राहत मिलना चाहिए, इसके लिए वे शीघ्र ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे, क्योंकि मुख्य रूप से इस बारे में राज्यों के स्तर पर ही प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है। समीक्षा के दौरान  शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि ऐसे नकली आदान बनाने-बेचने वालों पर क्या कार्रवाई हो रही है, तो इस दौरान यह बात सामने आई कि कई राज्यों के स्तर पर जांच-पड़ताल तथा अभियोजन के स्तर पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अधिकांश दोषी लोग बरी हो जाते हैं या उन्हें बहुत कम दंड मिलता है, जिस पर  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्रियों व कृषि मंत्रियों से भी इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करवाने के लिए बात करेंगे, राज्यों में प्रभावी कार्रवाई किसी भी सूरत में की जाना चाहिए। घटिया खाद, बीज व कीटनाशक के मामले में बड़े विक्रेताओं और निर्माताओं पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाना चाहिए तथा मौजूदा कानूनों, नियम-प्रक्रियाओं का प्रभावी रूप से उपयोग किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि कीटनाशकों, खाद एवं उर्वरकों के अच्छी क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से एक अभियान चलाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खाद, बीज एवं कीटनाशकों के बारे में संयुक्त अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाकर अतिशीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि इस अभियान को, करोड़ों किसानों के हित में बिना देरी के प्रभावी रूप से देशभर में, राज्य सरकारों के साथ मिलकर संचालित किया जा सकें। श्री चौहान ने कहा कि किसानों से भी इस संबंध में इनपुट लिया जाएं, क्योंकि वास्तव में तो किसान प्रभावित होते हैं और घटिया क्वालिटी के आदानों से फसलों को नुकसान होता है।

 

 

You Might Also Like

उपराष्ट्रपति चुनाव नतीजे: एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत, क्रॉस वोटिंग से गरमाई राजनीति
नई दिल्ली : 540 करोड़ रूपये की फसल बीमा दावा राशि का जल्द होगा भुगतान -नरेंद्र सिंह तोमर
लोकसभा में चरणजीत सिंह चन्नी को अमृतपाल की पैरवी करना पड़ गया महंगा, बीजेपी ने कांग्रेस से मांगा जवाब
Uttarakhand: चमोली में बड़ा टनल हादसा, THDC सुरंग के भीतर आपस में भिड़ीं दो लोको ट्रेनें, 70 मजदूर घायल; मची अफरा-तफरी
आसमान से बरसेगी आग: IMD का 15 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें अपने शहर का हाल
TAGGED:culpritsfake fertilizersNew DelhipesticidespunishmentseedsShivraj Singh Chauhanstate
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सिर्फ 3.25 लाख रुपये में खरीदें 3 सीटर इलेक्ट्रिक कार! धूप से भी होगी चार्ज, 250 KM की रेंज और बाइक से भी कम आएगा चलाने का खर्च

The Hill India News
The Hill India News
November 18, 2026
कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराकर मस्जिद में छिपा, घंटों चली मुठभेड़ का अंत
झबरेड़ा जानलेवा हमला मामला: हाईकोर्ट से 17 वर्षीय किशोर को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज; गिरफ्तारी पर मिली राहत
साइबेरिया में रूसी सेना का बड़ा विमान हादसा, An-12 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश; 19 लोगों की दर्दनाक मौत, तकनीकी खराबी की आशंका से मचा हड़कंप
उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी का बड़ा ऐलान! क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जलवा, CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी; अब मेंटर बनकर तैयार करेंगे युवा खिलाड़ियों की फौज
IPL 2027: RCB के इन 3 युवा खिलाड़ियों पर टिकी फ्रेंचाइजी की नजर! रिटेंशन से पहले बढ़ा सस्पेंस, क्या सुयश-रसिख और विहान को मिलेगा मौका?
कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट का खेल खत्म! एनकाउंटर के बाद सामने आया CCTV फुटेज, साथी उमर निसार के साथ घूमता दिखा 22 साल का आतंकी
उत्तराखंड में 8 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार! टिहरी-रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी LPG सिलेंडरों की किल्लत! करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार अलर्ट, गैस कंपनियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?