By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: सर्दियों की आहट के बावजूद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: सर्दियों की आहट के बावजूद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: सर्दियों की आहट के बावजूद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है

The Hill India News
Last updated: October 27, 2024 5:15 pm
The Hill India News
Published: October 27, 2024
Share
SHARE

चारधाम यात्रा के वर्तमान सत्र के अंतिम दौर में सर्दियों की आहट के बावजूद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। इस यात्रा काल में आज सायं तक इन दोनों धामों में पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा पन्द्रह लाख को पार कर गया है। अभी तक यमुनोत्री धााम में सात लाख से अधिक व गंगोत्री धाम में आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पदार्पण हो चुका है। यात्रा सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।

गत 10 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ प्रारंभ हुआ चारधाम यात्रा का वर्तमान सत्र अब अपने अंतिम चरण में है। शीतकाल के आगमन पर परंपरानुसार गंगोत्री मंदिर के कपाट आगामी 2 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर बंद हों जाएंगे और यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी आगामी 3 नवंबर को भैयादूज के पर्व पर बंद कर दिए जाएंगे। शीतकाल में गंगा जी की उत्सव मूर्ति मुखवा गांव और यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव में विराजमान रहेंगी। जहां पर शीतकाल के दौरान श्रद्धालुजन पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

हालांकि गत वर्ष की तुलना में इस बार इन दोनों धामों का यात्राकाल तीस दिन कम है, लेकिन इस बार यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ है। गत वर्ष 22 अप्रैल 2023 को कपाटोद्घाटन के बाद गंगोत्री मंदिर के कपाट 14 नवंबर 2023 को तथा यमुनोत्री मंदिर के कपाट 15 नवंबर 2023 को बंद हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष गंगोत्री धाम की यात्रा 207 दिन और यमुनोत्री धाम की यात्रा 208 दिनों तक संचालित हुई थी। जबकि इस वर्ष गंगोत्री धाम का यात्रा काल 177 दिन और यमुनोत्री धाम का यात्रा काल 178 दिनों का ही होगा। इसके बावजूद अभी तक पन्द्रह लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के चलते इस साल दैनिक औसत के आधार पर सर्वाधिक तीर्थयात्रियों के आने का रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। यात्राकाल के अंतिम दौर में भी यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शनों के प्रति यात्रियों का उत्साह चरम पर है। आज यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 4478 तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ।

वर्तमान यात्राकाल को आज 171 दिन पूरे होने के साथ ही आज सायं तक जिले में अवस्थित दोनों धामों में देश-विदेश के कुल 1501563 तीर्थयात्री दर्शनलाभ प्राप्त कर चुके हैं। जिनमें से यमुनोत्री धाम के 700828 तीर्थयात्री तथा गंगोत्री धाम के 800735 तीर्थयात्री शामिल हैं। इस प्रकार अभी तक इन दोनों धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों की एक दिन की औसत संख्या 8781 है। जबकि गत वर्ष इन दोनों धामों में आने वाले श्रद्धालुओं की औसत दैनिक संख्या 7907 थी।

इस यात्राकाल में सड़कों को निरंतर खुला रखने तथा यात्रा प्रबंधन के लिए अनेक ठोस प्रयास किए जाने के फलस्वरूप यात्रा लगातार सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित होती रही।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागों व संगठनों को अंतिम दौर में भी यात्रा के सुचारू, सुव्यस्थित व सुरक्षित संचालन में कोई कसर न रहने देने के निर्देश देते हुए कहा है कि तीर्थयात्रियों की बढती संख्या को देखते हुए गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु सभी विभाग प्रस्तावित योजनाओं पर तेजी से काम करने के साथ ही अगली यात्रा की तैयारियों में भी अभी से जुट जांय

You Might Also Like

सॉरी मां-पापा… शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं आपके ओल्ड एज में मदद नहीं कर पाया’
उत्तराखंड: 80 वर्षीय बुजुर्ग बने साइबर ठगी का शिकार, 18 लाख की रकम गवाई
यूपी की नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर, असदुद्दीन ओवैसी ने कह डाली ये बड़ी बात
उत्तराखंड : केदारनाथ से ऋषिकेश जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 28 यात्री थे सवार
Uttarakhand: 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग
TAGGED:devoteesGangotrilarge numberUttarakhandvisitingwinterYamunotri Dham.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?