
पंजाब: भगवंत मान सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया. इसमें पांच विधायकों को मंत्री बनाया गया है. विभागों का बंटवारा भी हो गया है. मंत्री पद की शपथ लेने वालों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह सोंद, रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं. मंत्रिमंडल के नये सदस्यों में 3 मालवा से हैं और 2 दोआबा क्षेत्र से हैं. 30 महीने में भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में यह चौथा फेरबदल है.
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਨਵੇਂ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੇ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕੀ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵੀ ਪ੍ਰਣ ਲਿਆ… ਸਾਰੇ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ…
ਮੈਨੂੰ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਨਵੇਂ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਆਸਾਂ-ਉਮੀਦਾਂ ‘ਤੇ ਖਰੇ ਉਤਰਨਗੇ… ਪੰਜਾਬ ਦੇ 3 ਕਰੋੜ ਲੋਕਾਂ ਲਈ… pic.twitter.com/znH1iPvxYC
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 23, 2024
भगवंत मान के मंत्रिमंडल में इस फेरबदल से पहले चार मंत्रियों चेतन सिंह जौरामाजरा (जनसम्पर्क, रक्षा सेवाएं और बागवानी), अनमोल गगन मान (पर्यटन और निवेश संवर्द्धन), बलकार सिंह (स्थानीय शासन और संसदीय मामले) और ब्रह्म शंकर जिम्पा (राजस्व) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था.