By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात; राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आज गुजरात के गांधी नगर में शुरू हुआ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात; राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आज गुजरात के गांधी नगर में शुरू हुआ
देशफीचर्डशिक्षा

गुजरात; राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आज गुजरात के गांधी नगर में शुरू हुआ

Rajesh Dabral
Last updated: June 2, 2022 5:54 am
Rajesh Dabral
Published: June 1, 2022
Share
SHARE

स्कूली शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन गुजरात के गांधीनगर में शुरू..

प्रतिभागियों ने शिक्षा और कौशल से संबंधित कई संस्थानों का दौरा किया

राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आज गुजरात के गांधी नगर में शुरू हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री तथा राज्य सरकारों के शिक्षा मंत्री भाग ले रहे हैं।

IMG_256IMG_256

सम्मेलन के दौरान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर; शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी), राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) तथा अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया।

IMG_256IMG_256IMG_256

प्रतिभागियों ने शिक्षा मंत्रियों और विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ गांधीनगर में विद्या समीक्षा केंद्र-वीएसके का दौरा किया। वीएसके के बारे में बोलते हुए श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह गुजरात में प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षा के लिए एक प्रमुख-केंद्र है। उन्होंने वीएसके के आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और डेटा-संचालित दृष्टिकोण की भी सराहना की, जिसने नामांकन और भागीदारी को बढ़ावा दिया है तथा सीखने के परिणामों में सुधार किया है। पूरे भारत में सीखने के बेहतर परिणामों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, श्री प्रधान ने गुजरात सरकार को प्रशासन और प्रौद्योगिकी-सक्षम सीखने में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

IMG_256IMG_256

प्रतिभागियों ने बीआईएसएजी-एन स्टूडियो और अन्य तकनीकी केन्द्रों का दौरा किया और बच्चों के सीखने के परिणामों में सुधार के लिए वहां किए जा रहे कार्यों को देखा। इस यात्रा का उद्देश्य ई-सामग्री के प्रसारण और शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में भू-सूचना विज्ञान के उपयोग तथा डिजिटल भेदभाव को समाप्त करने में विभिन्न पहलुओं और बीआईएसएजी-एन की भूमिका पर हितधारकों का अनुकूलन करना है।

IMG_256IMG_256IMG_256IMG_256

डॉ. टी.पी. सिंह, महानिदेशक, बीआईएसएजी-एन, एमईआईटीवाई, गांधीनगर, गुजरात ने स्वयं प्रभा के अंतर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (स्कूल, उच्च और तकनीकी शिक्षा) के लिए 34 चैनलों सहित 51 चैनलों के माध्यम से ई-कंटेंट का समर्थन करने वाले बीआईएसएजी-एन द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों और पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनल (एक वर्ग, एक चैनल) के बारे में जानकारी प्रदान की।

डॉ. सिंह ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए 12 पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनलों को शुरू करने और इन चैनलों की संख्या को 200 तक बढ़ाने के पीछे लोकतांत्रिक दृष्टिकोण को दोहराया। डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय भाषाओं, ज्ञान, विभिन्न विषयों, कौशल विकास, संस्कृति, पर्यावरण, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग आदि पर ध्यान केंद्रित करते हुए ई-कंटेंट के निर्माण का सुझाव दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्थानीय भाषाओं सहित बालवाटिका से कक्षा 12 तक सभी वर्गों के लिए गुणवत्तापूर्ण ई-सामग्री विकसित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण का आह्वान किया। उन्होंने बीआईएसएजी-एन को सीखने को बढ़ावा देने के लिए अभिनव दृश्य-श्रव्य सामग्री विकसित करने के लिए अपनी सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। दौरे के बाद, श्री प्रधान ने कहा, यह दुनिया का अपनी तरह का पहला, और एकमात्र सुपर-स्पेशलाइज्ड फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि गुजरात और भारत का गौरव, एनएफएसयू राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है जो प्रशिक्षित पेशेवरों का एक वर्ग तैयार कर रहा है और साइबर रक्षा और अगली पीढ़ी के खुफिया विशेषज्ञों की मांग को पूरा कर रहा है। श्री प्रधान ने डिजिटल फोरेंसिक और अन्य अंतर-अनुशासनात्मक क्षेत्रों में कौशल विकास और कौशल वृद्धि के लिए एनएफएसयू और कौशल विकास मंत्रालय के बीच आपसी सहयोग का आह्वान किया।

IMG_256IMG_256IMG_256IMG_256

बाद में, प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया। यह गांधीनगर में अपनी तरह का एक अनूठा संस्थान है जो भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के कौशल विकास, प्रशिक्षण और अनुसंधान की जरूरतों को पूरा करता है। इस अवसर पर बोलते हुए श्री प्रधान ने कहा कि गुजरात सरकार और मारुति के बीच संयुक्त उद्यम, आईएसीई उद्योग-अकादमिक सहयोग, मिश्रित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा का एक अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने एनसीवीईटी को वहां आयोजित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए डिग्री के समकक्ष प्रमाण पत्र प्रदान करने के तरीके विकसित करने का सुझाव दिया।

IMG_256IMG_256IMG_256IMG_256

You Might Also Like

Uttarakhand: ‘योजनाओं को धरातल पर उतारे अधिकारी, लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई’ CM धामी
Uttarakhand: जितेंद्र आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख, परिजनों से फोन पर वार्ता कर दी सांत्वना
जमीन फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन, पुलमा देवी को मिला न्याय
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई एयरपोर्ट से भरी पहली उड़ान, ‘वॉटर कैनन सैल्यूट’ से स्वागत; जानें उड़ानों का पूरा शेड्यूल
उत्तराखण्ड : भर्ती धांधली के विरोध में प्रदर्शन- हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
TAGGED:ConferenceeducationGandhinagarNational
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव

The Hill India News
The Hill India News
August 5, 2026
‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन: कैंसर से जिंदगी की जंग हारे दिग्गज अभिनेता, बॉलीवुड से साउथ तक शोक की लहर
बॉम्बे हाई कोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत: इथेनॉल पर फेक और अपमानजनक कंटेंट हटाने का आदेश
विजय सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8 ग्राम सोने का सिक्का, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, 5 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग; तमिलनाडु में कल्याणकारी योजनाओं की बौछार
दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: परवादून में SIR अभियान हेतु 10 सदस्यीय समिति गठित, डोईवाला और ऋषिकेश में बने कंट्रोल रूम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?