देशफीचर्ड

राज्यसभा उप-चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें सभी 9 प्रत्याशियों के नाम

खबर को सुने

राज्यसभा की खाली सीटों के लिए उप-चुनाव का आयोजन जल्द ही होने वाला है। सभी दलों ने इस उपचुनाव के लिए अपनी तैयारियों को शुरू भी कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से कुल 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि किन नेताओं को मिला है भाजपा से राज्यसभा का टिकट। भाजपा ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा की ये सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। आपको बता दें कि जॉर्ज कुरियन मोदी कैबिनेट में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं।

उम्मीदवारों की लिस्ट-

  • असम- मिशन रंजन दास
  • असम- रामेश्वर तेली
  • बिहार- मनन कुमार मिश्र
  • हरियाणा- किरण चौधरी
  • मध्य प्रेदेश- जॉर्ज कुरियन
  • महाराष्ट्र- धैयशील पाटिल
  • ओडिशा- ममता मोहंता
  • राजस्थान- रवनीत सिंह बिट्टू
  • त्रिपुरा- राजीब भट्टाचार्जी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button