By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: ‘पर्वतीय शैली के आधार पर हो पंचायत भवनों का निर्माण, प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम’ -मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: ‘पर्वतीय शैली के आधार पर हो पंचायत भवनों का निर्माण, प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम’ -मुख्यमंत्री
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: ‘पर्वतीय शैली के आधार पर हो पंचायत भवनों का निर्माण, प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम’ -मुख्यमंत्री

The Hill India News
Last updated: August 2, 2024 3:13 pm
The Hill India News
Published: August 2, 2024
Share
SHARE

गांवों के सुनियोजित विकास के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में कार्य किये जाएं। देश के शीर्ष 100 आदर्श गांवों की श्रेणी में उत्तराखण्ड के 10 गांवों के नाम भी शामिल हों, इसके लिए गावों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं। ग्राम चौपाल के आयोजन में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाए तथा ग्राम पंचायतों के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकर गांवों की विकास योजनाओं पर कार्य किया जाए। ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाये जाए, इनमें उन गांवों के प्रवासी लोगों को प्रतिभाग करने के लिए विशेष रूप से प्रतिभागी बनाया जाए। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानक तय कर पंचायत भवनों का निर्माण किया जाए। ग्राम पंचायतों में जो भी पंचायत भवन बनाये जा रहे हैं, वे पर्वतीय शैली में बनाये जाय, जिसमें उत्तराखण्ड की विरासत की झलक हो। पंचायत भवनों के लिए उचित स्थलों का चयन किया जाए, ताकि उनका ग्राम पंचायतों में पूर्णतः उपयोग हो सके। पंचायत भवनों के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की जा रही 10 लाख की धनराशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपये करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। गांवों में सड़क निर्माण के समय नालियां भी बनाई जाय, ताकि जल निकासी की समस्या न हो। ग्राम पंचायतों में ओपन जिम और पार्कों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सेना और अर्द्धसैन्य बलों के शहीदों के नाम पर उनके गांवों में द्वार, स्कूल और पंचायत भवनों के नाम रखे जाएं और गांवों में शिलापटों पर शहीदों के नाम अंकित करने की व्यवस्था बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांवों के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग से राज्य को प्राप्त धनराशि का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए। स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गांवों के विकास के लिए जो भी योजनाएं बनाई जाए, धरातल पर पहले उसका आंकलन किया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर और हाई स्पीड इन्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जाए।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गांवों के विकास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा दिया जाए। ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों की वरिष्ठ अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने सभी पंचायतों की परिसम्पतियों की जी.आई.एस मैपिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मल्टी-लेवल पार्किंग के निर्माण से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका उचित इस्तेमाल और देख-रेख हो। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से गांवों के विकास के लिए निर्धारित मानकों के हिसाब से तेजी से कार्य किये जाएं।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव पंचायतीराज चन्द्रेश यादव, अपर सचिव आलोक कुमार पाण्डेय, निदेशक पंचायतीराज निधि यादव, निदेशक सेतु डॉ. मनोज पंत उपस्थित थे।

You Might Also Like

देहरादून: एसएसपी ने किया कार में हुई मोबाइल लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सरयू एक्सप्रेस में महिला हेड कांस्टेबल पर हमला करने वाली की जानकारी बताने पर, 1 लाख रुपये
उत्तराखंड हाईकोर्ट में शासन की पैरवी को नई मजबूती, पुष्पा भट्ट बनीं अपर महाधिवक्ता | 10 नए अधिवक्ता भी शामिल
डालनवाला गोलीकांड से दहला देहरादून: आईजी राजीव स्वरूप ने संभाली कमान, लापरवाह अफसरों को अल्टीमेटम— ‘अब सीधे सीओ की होगी जवाबदेही’
संसद के बजट सत्र में आज फिर हो सकता है महाहंगामा: ट्रेड डील और असम CM के वीडियो पर आर-पार के मूड में विपक्ष
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का असर, SBI-PNB-BOB समेत ग्राहकों के लिए बड़ी एडवायजरी; 27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगी बैंक शाखाएं
यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक’, 200 टन के वेसल को लेकर निकला महाकाफिला; वाराणसी में 3 फुटओवर ब्रिज के हिस्से हटेंगे
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा सड़क हादसा, गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ईंटों से लदा ट्रक; बाल-बाल बचीं छात्राएं
मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, संजय मिश्रा बोले- ‘मेरी जिंदगी में एक समय वह अभिभावक बन गए थे, उन्हें वो क्रेडिट नहीं मिला जिसके हकदार थे’
SIR विवाद पर सियासी संग्राम तेज, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी मार्च आज; गिरफ्तारी और हटाने की मांग
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार धमाका, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?