By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: लोकसभा चुनाव में हार को लेकर यूपी CM योगी ने लखनऊ में की मीटिंग, बताई हार की ये वजह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > लोकसभा चुनाव में हार को लेकर यूपी CM योगी ने लखनऊ में की मीटिंग, बताई हार की ये वजह
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

लोकसभा चुनाव में हार को लेकर यूपी CM योगी ने लखनऊ में की मीटिंग, बताई हार की ये वजह

The Hill India News
Last updated: July 11, 2024 1:06 am
The Hill India News
Published: July 11, 2024
Share
CM Yogi
SHARE

इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले उतना बेहतर नहीं रहा. विधायकों और सांसदों की मीटिंग में बीजेपी के खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा होती है. एक तरह से इसे समीक्षा बैठक समझिए. हर दिन सीएम योगी के घर पर किसी न किसी मंडल के जन प्रतिनिधियों की मीटिंग होती है. झांसी मंडल में बीजेपी इस बार लोकसभा की चार में से तीन सीटें हार गई. बांदा, हमीरपुर और जालौन समाजवादी पार्टी के पास चली गईं. जबकि झांसी सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार रहा. साथ ही बीजेपी को बुंदेलखंड में इतने खराब नतीजे की उम्मीद नहीं थी. इसी दौरान हाल ही में एक बैठक हुई. जब मीटिंग शुरू हुई तो सीएम योगी आदित्यनाथ सांसदों और विधायकों से बोले बताइये चुनाव में हम क्यों हारे !जिस पर विधायक रश्मि आर्य ने जवाब दिया, उन्होंने कहा, अफसर हमारी सुनते ही नहीं हैं. भ्रष्टाचार बढ़ गया है. थाने और तहसील पर पैसा दिए बिना काम नहीं होता है.

फिर योगी आदित्यनाथ ने चर्चा शुरू कर दी, उन्होंने कहा, आखिर इस बार ऐसा क्या हुआ कि कम वोट मिले. जितने नेता, उतनी ही बातें. किसी ने कहा पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ लोगों में नाराजगी थी. अगर टिकट बदल दिया गया होता तो शायद नतीजे कुछ और होते. एक ने तो कहा उम्मीदवारों के बीच सीटों की अदला बदली भी हो जाती तो एक दो सीट तो जीत लेते. एक विधायक ने कहा चुनाव हम ठीक से नहीं लड़ पाए. प्रचार से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक सब गड़बड़ रहा. एक नेता ने कहा पिछड़े और दलितों में ये मैसेज चला गया कि आरक्षण समाप्त होने वाला है. योगी आदित्यनाथ सबकी बातें चुपचाप सुनते रहे. मीटिंग में एक-एक कर सभी विधायकों ने अपनी-अपनी राय रखी. जब सब बोल लिए तो सबसे आखिर में योगी आदित्यनाथ की बारी आई. उन्होंने जो कहा वो सुन कर सबके चेहरों की हवाइयां उड़ गई. उन्होंने कहा हमारी पार्टी के नेता और जन प्रतिनिधि जमीन से कट गए हैं. वो जनता से दूर चले गए हैं इसीलिए चुनाव में हमारा ये हाल हुआ.

You Might Also Like

‘Travel with Jo’ के व्लॉग की आड़ में जासूसी का ‘डार्क’ खेल; यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने ‘दिल्ली जल संकट’ याचिका पर, केजरीवाल सरकार को लगाई कड़ी फटकार
CJP का ‘चलो संसद’ मार्च: जंतर-मंतर पर उमड़ा जनसैलाब, भारी सुरक्षा के बीच संसद कूच को लेकर बढ़ा सियासी और प्रशासनिक तनाव
उत्तर प्रदेश में हर मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 वोटर होंगे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि: कलकत्ता हाईकोर्ट का कड़ा रुख, बंगाल सरकार को 31 मार्च तक BSF को जमीन सौंपने का अल्टीमेटम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?