By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: गृह सचिव ने सभी तैयारियों की करी समीक्षा, कहा- “संवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में किया जाए उचित प्रबंधन”
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: गृह सचिव ने सभी तैयारियों की करी समीक्षा, कहा- “संवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में किया जाए उचित प्रबंधन”
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: गृह सचिव ने सभी तैयारियों की करी समीक्षा, कहा- “संवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में किया जाए उचित प्रबंधन”

The Hill India News
Last updated: May 13, 2024 11:54 am
The Hill India News
Published: May 13, 2024
Share
SHARE

सचिव गृह दिलीप जावलकर ने केदारनाथ धाम की यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के संबंध में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उचित प्रबंधन किए जाएं ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में सभी तीर्थ यात्रियों को दर्शन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा बलों के साथ उचित प्रबंधन किया जाए ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कहा कि, यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर सोनप्रयाग एवं गुप्तकाशी से पहले ही यात्रा को मैनेज किया जाए ताकि यात्रा मार्ग में जाम जैसी स्थिति न होने पाए। सचिव गृह ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा उत्तराखंड की मुख्य यात्रा है। कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी मात्रा में होती है। कपाट खुलने के अगले एक से दो सप्ताह में तथा सप्ताह के अंतिम दिनों में धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में बहुत वृद्धि होती है। इस तरह से देखा जाए तो करीब 70-75 प्रतिशत यात्रा शुरूआती डेढ़ महीने में पूरी हो जाती है। इसी के दृष्टिगत प्रशासनिक स्तर पर अधिक तैयारियों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा यात्रा की दृष्टि से विपरीत मौसम में शासन स्तर से अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि अन्य सामान्य दिनों में सुचारू यात्रा हेतु जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंधन किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद में कम्युनिकेशन को काफी अपडेट किया गया है। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार किया गया है। यात्रा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पीआरडी की मांग पर शासन स्तर पर कार्यवाही की जानी है। उन्होंने केदारनाथ की यात्रा को वर्तमान में पूर्णतः सुरक्षित बताया।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लिया जायजा

सचिव गृह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं एवं मैनेजमेंट के लिए तैयार किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का उचित प्रबंधन किया जाए तथा धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन कराए जाएं। सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए सुरक्षा बलों के बारे में भी जानकारी ली।

सात नई पार्किंग की गई तैयार

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सिरोबगड़ से लेकर सोनप्रयाग तक 07 सेक्टर बनाए गए हैं तथा गौरीकुंड से केदारनाथ ट्रैक रूट को 07 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिसमें कार्मिकों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंग के अलावा 07 नई पार्किंग तैयार की गई हैं। यात्रा मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं एवं बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी ने यह भी अपेक्षा की कि सोनप्रयाग एवं सीतापुर सहित अन्य पार्किंग स्थलों में पार्किंग फुल होने की दशा में तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार एवं ऋषिकेश में ही ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जाए।

यात्रा मैनेज करने को लगाए गए जनपद में 65 सीसीटीवी कैमरे

पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि जनपद में 05 थाने अवस्थित हैं तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ट्रैक रूट पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनका पूरा डिस्प्ले कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की भीड़ होने पर उसे त्वरित गति से मैनेज किया जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रा मैनेज करने के लिए पूरे जनपद में 65 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड :पौड़ी गढ़वाल में बस खाई में गिरने से अब तक लगभग 26 लोगों की मौत, ४५- ५० लोग थे सवार
दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा: 68% लोगों को लेनी पड़ी चिकित्सा मदद, 80% से अधिक आबादी लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से त्रस्त — सर्वेक्षण
भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में 120 से अधिक सड़कें बंद, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
World Cup Cricket: भारत ने बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को वनडे वर्ल्ड कप में 20 साल बाद दी मात
इस लोकसभा सीट से सिर्फ 48 वोट से जीता उम्मीदवार, BJP के सहयोगी दल को मिला फायदा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक’, 200 टन के वेसल को लेकर निकला महाकाफिला; वाराणसी में 3 फुटओवर ब्रिज के हिस्से हटेंगे

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा सड़क हादसा, गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ईंटों से लदा ट्रक; बाल-बाल बचीं छात्राएं
मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, संजय मिश्रा बोले- ‘मेरी जिंदगी में एक समय वह अभिभावक बन गए थे, उन्हें वो क्रेडिट नहीं मिला जिसके हकदार थे’
SIR विवाद पर सियासी संग्राम तेज, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी मार्च आज; गिरफ्तारी और हटाने की मांग
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार धमाका, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड
उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 7 अक्टूबर को होगी अंतिम सुनवाई; सरकार से पूछा—अब तक आदेश पर क्यों नहीं हुआ अमल?
उत्तराखंड में बिजली संकट गहराया, ₹10 यूनिट में भी पूरी सप्लाई नहीं; 12.4 मिलियन यूनिट की रोस्टरिंग, इन इलाकों में पहले कटौती
उत्तराखंड में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, अक्टूबर में आएगी ECI की टीम; करीब 23 हजार EVM की होगी FLC, जिलों को अलर्ट
देहरादून की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों से सफर बना चुनौती, वाहनों की फिटनेस से लेकर चालकों की सेहत तक पर असर
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, भोपाल से तीसरा आरोपी गिरफ्तार; ₹5.58 लाख बरामद, 45 लाख की डील से जुड़े तार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?