By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन, “यह समय जनविरोधी भाजपा सरकार से निजात का है” हरीश रावत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन, “यह समय जनविरोधी भाजपा सरकार से निजात का है” हरीश रावत
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन, “यह समय जनविरोधी भाजपा सरकार से निजात का है” हरीश रावत

The Hill India News
Last updated: March 29, 2024 12:47 pm
The Hill India News
Published: March 29, 2024
Share
SHARE

डोईवाला: हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र रावत का डोईवाला में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, यह वक्त देश को जनविरोधी भाजपा सरकार से छुटकारा दिलाने का है।

उन्होंने कहा कि डोईवाला में तहसील कार्यालय कांग्रेस पार्टी की देन है, जिस वजह से लोगों को देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में बुल्लावाला झबरावाला और कालूवाला में पुल स्वीकृत किया गया था, लेकिन हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान इन पुलों का निर्माण नहीं कराया।

हरिद्वार लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा जुमला पार्टी बनकर रह गई है। देश में पिछले दस वर्ष में लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। महंगाई चरम पर है।

पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि अग्निवीर योजना पहाड़ के लोगों के लिए छलावा मात्र है। वर्ष 2014 में हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये देने का जुमला गढ़ा गया। वर्ष 2019 में प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा लोगों को ठगने वाली पार्टी बनकर रह गई है।

कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, जनहित के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी कांग्रेस ही है। जनता के बीच जाकर उनके मुद्दे उठाने वाली कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को पूरा विश्वास है कि जनता का भरपूर स्नेह और समर्थन हमें मिलेगा।

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा, कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने जनता के मुद्दों को आवाज देने के लिए सड़कों पर उतरकर भी संघर्ष किया है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है। हमें जनता से समर्थन मिल रहा है।

इस मौके पर कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी शूरवीर सिंह सजवाण, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, उमेद बोरा, रेखा बहुगुणा, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, प्रभा थापा, अफसाना अंसारी, बाला देवी, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, मुकेश प्रसाद, गौरव मल्होत्रा, अश्वनी बहुगुणा, आप नेता राजू मौर्या, अब्दुल रज्जाक, हाजी अब्दुल वहीद, ईश्वर चंद पाल, पन्नालाल गोयल, शाहरूख, शाकीर अली, जितेंद्र कुमार, संजय ठाकुर, महेश रावत, सुनील बर्मन, देवराज सावन, साजिद अली, अब्दुल कादिर, भारत भूषण कौशल,  रंजीत सिंह, बुद्धदेव सेमवाल, नीरज त्यागी, राजेंद्र बिष्ट, फूल सिंह वर्मा, सचिन थापा, प्रमोद कपरूवान शास्त्री,आचार्य नरेश आनंद नौटियाल,ताजेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, सावन राठौर, शुभम कांबोज, शंकर सिंह कनियाल, विक्रम सिंह यादव, लक्ष्मण बिष्ट, सुनील सैनी, मनीष यादव, अजय सैनी, बाबू शर्मा, इलियास, आरिफ अली, अकरम, उस्मान,वसीम, बाबू लाल, नरेश मनवाल, महेश लोधी, अमन बिष्ट, रफल सिंह, सुनील दत्त, विजय पाठक आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

वायनाड में राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, “भारत के विचार पर हमला करेंगे तो यही हाल होगा”
हेलीकॉप्टर हादसों पर सख्त सीएम धामी, राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए बनेगी कड़ी एसओपी
गणतंत्र दिवस 2026 पुरस्कारों का ऐलान: ‘महाराष्ट्र’ की झांकी ने मारी बाजी, ‘भारतीय नौसेना’ और ‘दिल्ली पुलिस’ का मार्चिंग दस्ता रहा सर्वश्रेष्ठ
New Delhi: RJD ने नई संसद भवन की तुलना की ताबूत से, BJP ने दिया करारा जवाब
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने सचिव कृषि की अध्यक्षता में समिति बनाने के निर्देश दिये
TAGGED:uttarakhand news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

मैं जो देखकर लौटा, उसे कभी नहीं भूलूंगा’: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता अमोल पराशर, छात्रों की उम्मीद और संघर्ष की सुनाई आंखोंदेखी

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
संसद में आज फिर टकराव के आसार: काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध, मॉनसून सत्र के तीसरे दिन हंगामे की पूरी तैयारी
“हम कभी नहीं भूलेंगे…” चीन ने भारतीय सेना को कहा धन्यवाद, रिश्तों में नई गर्माहट का बड़ा संकेत
मौसम का महाप्रकोप: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी ठप, चारधाम यात्रा पर भी संकट; पहाड़ों में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
गूगल प्ले स्टोर पर भी साइबर ठगी का जाल! फर्जी ऐप से लाखों की ठगी, Google इंडिया हेड पर केस दर्ज; जानिए कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से
ट्रंप का बड़ा टैरिफ दांव: अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क की तैयारी, भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती
CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?