By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: इस साल गणतंत्र दिवस परेड महिलाओं पर होगी केंद्रित, 100 महिला कलाकारों की होगी प्रस्तुति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > इस साल गणतंत्र दिवस परेड महिलाओं पर होगी केंद्रित, 100 महिला कलाकारों की होगी प्रस्तुति
देशफीचर्ड

इस साल गणतंत्र दिवस परेड महिलाओं पर होगी केंद्रित, 100 महिला कलाकारों की होगी प्रस्तुति

The Hill India News
Last updated: January 20, 2024 2:23 am
The Hill India News
Published: January 20, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली: इस साल 26 जनवरी को कर्त्तव्य पथ पर 75वां गणतंत्र दिवस समारोह काफी हद तक ‘‘महिला केंद्रित” होगा जिसका मुख्य विषय ‘भारत का लोकतंत्र और एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प’ है. रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने शुक्रवार को कहा कि पहली बार परेड की शुरुआत भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ 100 महिला कलाकारों द्वारा की जाएगी. उन्होंने कहा कि परेड में पहली बार तीनों सेनाओं से सिर्फ महिलाओं की टुकड़ी भी मार्ग पर मार्च करते हुए दिखाई देंगी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी महिला कर्मी शामिल होंगी. रक्षा सचिव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस साल गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा.” परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी हिस्सा लेंगे.

अरमाने ने कहा कि वायु सेना के विमान के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू जेट ‘फ्लाई-पास्ट’ में भाग लेंगे. गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे. रक्षा सचिव ने कहा कि ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ थीम के साथ 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर 75वीं गणतंत्र दिवस परेड महिला केंद्रित होगी.” अरमाने ने कहा कि महिला मार्चिंग टुकड़ियां परेड का प्रमुख हिस्सा होंगी जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्रीय मंत्रालयों की अधिकांश झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता और प्रगति को रेखांकित करेंगी. उन्होंने कहा, विषयों का चयन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों के अनुरूप किया गया है कि ‘भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है’.

एक और अनूठी पहल के तहत संस्कृति मंत्रालय कर्तव्य पथ पर ‘अनंत सूत्र – द एंडलेस थ्रेड’ का प्रदर्शन करेगा. इस वर्ष परेड देखने के लिए लगभग 13,000 ‘‘विशेष अतिथियों” को भी आमंत्रित किया गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिक, योग शिक्षक (आयुष्मान भारत), अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के विजेता और पैरालंपिक पदक विजेता भी विशेष अतिथि के रूप में परेड में शामिल होंगे.

You Might Also Like

“मोदी दीवार बनकर खड़ा…” लाल किले से ट्रंप के टैरिफ को दिया सीधा जवाब
बंगाल में बड़े बदलाव की शुरुआत: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के 7 दिनों में 7 बड़े फैसले, पुलिस कल्याण बोर्ड भी भंग
संजय राउत ने एक बार फिर से दिया विवादित बयान, औरंगजेब से कर दी PM मोदी की तुलना
Uttarakhand: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर, उत्तराखंड में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित
पहलगाम आतंकी हमले में हरियाणा के विनय नरवाल शहीद, शादी के महज छह दिन बाद मौत से टूटा परिवार
TAGGED:100 women artists performparade focused on womenRepublic Day
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सावधान! देसी घी के नाम पर बिक रहा था ‘जहर’ का कारोबार, पामोलिन- सोयाबीन तेल में हल्दी मिलाकर तैयार कर रहे थे नकली घी; सूरत में बड़ा खुलासा

The Hill India News
The Hill India News
August 7, 2026
टीम इंडिया को बड़ा झटका! शुभमन गिल चोट के कारण वार्म-अप मैच से बाहर, KL राहुल ने संभाली कप्तानी; टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी चिंता
दिल्ली-NCR में आसमान से आफत! अगले 3 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-नोएडा समेत कई शहरों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी
बेटे अबान के जनाजे में आएंगी शाइस्ता परवीन? 3 साल से फरार अतीक की पत्नी पर टिकीं निगाहें, प्रयागराज में सुरक्षा बढ़ी
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा! NTA के तीन एक्सपर्ट्स पर CBI का शिकंजा, होटल के कमरे में दोबारा तैयार किया गया प्रश्नपत्र
JPSC-JSSC आंदोलन बना झारखंड की सबसे बड़ी युवा लड़ाई! सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय टीम तैयार, आज विधानसभा घेराव; परीक्षा रद्द, निष्पक्ष जांच और भर्ती सुधार पर अड़े छात्र
अमेरिका में जन्म लेना अब नागरिकता की गारंटी नहीं? बर्थ टूरिज्म पर ट्रंप का बड़ा वार, नए आदेश से मचा राजनीतिक और कानूनी घमासान
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत की उम्मीद! हाईकोर्ट में सरकार ने वापस लिया शपथ पत्र, 10 सितंबर को तीन सचिव होंगे तलब; नियमितीकरण पर बढ़ी उम्मीदें
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज: उपनल कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, MBBS डॉक्टरों के लिए नए नियम और मानसून सत्र पर भी होगा फैसला
“महिला शक्ति का महाकुंभ: उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?