By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: अल्मोड़ा में एकजुट हुए कांग्रेस के दिग्गज, कार्यकर्ताओं से किया लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: अल्मोड़ा में एकजुट हुए कांग्रेस के दिग्गज, कार्यकर्ताओं से किया लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: अल्मोड़ा में एकजुट हुए कांग्रेस के दिग्गज, कार्यकर्ताओं से किया लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान

The Hill India News
Last updated: December 18, 2023 4:17 am
The Hill India News
Published: December 18, 2023
Share
SHARE

अल्मोड़ा: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत पार्टी के तमाम विधायक, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता आज अल्मोड़ा में जुटे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। कार्यकर्त्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कसकर कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता दहशत पैदा करने वाली हिटलरशाही सरकार के दमन से आजाद होना चाह रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा हो चुकी है। मानवीय मूल्य कुचले जा रहे हैं। देश के भीतर भष्ट्राचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है और महिलाओं के शोषण के अपराध आए दिन हो रहे हैं।

उन्होंने मोदी सरकार को तानाशाही सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सरकार उखाड़ फेंकने का वक्त अब आ गया हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा संसदीय सीट से विजय का आगाज करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर हैं। इसलिए एकजुट होकर बड़े संघर्ष को पार करना हैं। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य भी केन्द्र की तरह तानाशाही शक्तियों के हाथ में चल रही हैं। उत्तराखण्ड की जनता त्रस्त हो चुकी हैं। जनसमस्याओं का पुलिंदा उत्तराखण्ड के भोगोलिक क्षेत्रफल से बड़ा हो चुका हैं। जनता असुरक्षा के भाव में जी रही हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए धामी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है और उत्तराखण्ड से कांग्रेस पार्टी अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी तथा देश में कांग्रेस सरकार बनेगी।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह सम्मेलन जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यक्रताओं को एक नई ऊर्जा देने का काम करेगा। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज इस देश की जनता भाजपा सरकार की कुटनीतियों से तंग आ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज जनता केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों से आजिज आ चुकी है। जनता इसका जवाब देने को तैयार बैठी है। जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में दिखाई देगा। उपनेता सदन भुवन काफड़ी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में हर किसी क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त हैं, नौजवान की भाजपा नीतियों से परेशान हैं। हल्द्वानी विधायक सुमित हरदयेश ने कहा कि सबसे ज्यादा दमन आज युवाओं का हुआ है।

कार्यक्रम में, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, विधायक मदन विष्ट, हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी के साथ ही पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार, कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत भैसोड़ा, रानीखेत जिलाध्यक्ष दीपक किरौला,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा विष्ट,कांग्रेस महिला सेवादल प्रदेश प्रभारी जया जोशी,रानीखेत जिलाध्यक्ष गीता पवार,रचना रावत, नेहा शाह मेहरा बसंती डोरियाल तारा मेहरा निर्मला कांडपाल अध्यक्ष शोभा जोशी, दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी,दीवान,महामंत्री त्रिलोचन जोशी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

You Might Also Like

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना से कथित तौर पर बदसलूकी, सांसद ने कहा- “पंजाब में आतंक और उग्रवाद बढ़ रहा है”
Uttarakhand : लोकसभा चुनावों को देखते हुए BJP ने की प्रदेश और लोकसभा स्तर पर ये नियुक्ति, देखें लिस्ट
Uttarakhand: पुराने लिपुलेख दर्रे से ‘कैलाश दर्शन परियोजना’ अक्टूबर में होगी शुरू, पर्यटन विभाग के पास भारी बुकिंग
नई दिल्ली :प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक वाहन के खाई में गिरने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
Uttarakhand: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में, पोक्सो एक्ट के तहत 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
TAGGED:uttarakhand news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs NZ 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में बड़ा उलटफेर! कीवी टीम ने किए 6 बदलाव, भारत की प्लेइंग-11 में भी 3 नए चेहरे शामिल; श्रेयस अय्यर ने पहली बार संभाली कप्तानी

The Hill India News
The Hill India News
November 13, 2026
अंकिता भंडारी के परिवार को मिले सरकारी अनुदान पर सियासी संग्राम! भाजपा विधायक के बयान से भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- क्या पैसों से खरीद लिया जाएगा परिवार का मुंह?
बेटियों की सरकारी योजना में भी फर्जीवाड़ा! हरिद्वार के लक्सर में नंदा गौरा योजना के 28 आवेदन जांच में पकड़े गए, आय प्रमाणपत्रों से हुई छेड़छाड़; अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
दिल्ली में संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर अमित शाह का बड़ा प्रहार! पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगी नई रणनीति
किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता! पेट्रोलिंग पर निकले दो SPO रहस्यमय तरीके से लापता, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; कुलगाम में CRPF चौकी पर आतंकियों की फायरिंग से तीन जवान घायल
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक आग का तांडव, तीन शहरों में 18 लोगों की दर्दनाक मौत; मासूम बच्चों समेत कई जिंदगियां खत्म
उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, पीएम मोदी का बड़ा संदेश—’विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता रखता है देवभूमि’
सरहद पर जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन सीमा पर मनाई दिवाली; बोले- आधुनिक तकनीक से बड़ी सैनिकों की हिम्मत और अनुशासन की ताकत!
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?