By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर CM धामी ने जाना श्रमिकों का हाल-चाल, और उन्हें दिए 1-1 लाख के चेक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर CM धामी ने जाना श्रमिकों का हाल-चाल, और उन्हें दिए 1-1 लाख के चेक
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर CM धामी ने जाना श्रमिकों का हाल-चाल, और उन्हें दिए 1-1 लाख के चेक

The Hill India News
Last updated: November 29, 2023 11:20 am
The Hill India News
Published: November 29, 2023
Share
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग हेतु रैट माइनिंग तकनीक से मैनुअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी श्रमिकों से उनका हाल जाना तथा डॉक्टरों से श्रमिकों के स्वास्थ लाभ और चिकित्सा उपचार के विषय में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रमिकों के हौसले की सराहना भी की।


उन्होंने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों में टनकपुर, चंपावत के पुष्कर की माता से मोबाइल पर बात कर पुष्कर के विषय में जानकारी दी और कहा कि सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर राज्य सरकार ने अपना वचन निभाया है। सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें घर भेजा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों के साहस, मनोबल और परिजनों के धैर्य के साथ ही रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी एजेंसियों व कर्मियों की मेहनत को इस अभियान की सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर नजर रखे हुए थे और वह श्रमिकों की कुशलता को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ही श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के चलते हम सब इस बार दीपावली नहीं मना पाए थे, अब सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिए जाने के बाद आज दीपावली का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को देहरादून मुख्यमंत्री आवास में दीपावली मनाने हेतु आमंत्रित किया।
इस दौरान कमिश्नर गढ़वाल मंडल  विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

New Delhi: यूपी में गर्मी का कहर: बलिया जिला अस्पताल में 72 घंटे में 54 लोगों की मौत: 400 से ज्यादा भर्ती
उत्तराखण्ड : राज्य सरकार 6 माह की यात्रा को वर्ष भर चलाने पर कर रही कार्य – सीएम धामी
New Delhi: दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ, पहलवानों से फोटो-वीडियो और चैट सौंपने को कहा
Uttarakhand: सीएम धामी ने दिल्ली से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की करी समीक्षा, जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश
केंद्र सरकार इंटरनेट पर ‘अश्लील’ कंटेंट को लेकर सख्त, भारत में 18 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को किया ब्लॉक
TAGGED:checks of Rs 1 lakhCM DhamiCommunity Health CenterUttarakhandworkers
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

पंजाब में अनोखा लंगर! अब पूड़ी-सब्जी नहीं, मुफ्त में मिलेगा पेट्रोल; दोपहिया को ₹500 और कार वालों को ₹1,000 का तेल

The Hill India News
The Hill India News
August 18, 2026
1.20 करोड़ के लालच में खौफनाक कत्ल! YouTube के झूठे दावे पर नाबालिग की हत्या, शरीर का हिस्सा लेकर 3 दिन तक भटकते रहे आरोपी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल ट्रिपल होने वाला है! रवि किशन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, बोले- ‘4 सितंबर को पूरा देश पागल हो जाएगा’
चमोली में बारिश का कहर! कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में घुसा पहाड़ का मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग भी ठप; कई जगह जनजीवन प्रभावित
दिल्ली SIR में 47 लाख वोटरों का नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर! 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज, जानिए किस इलाके में सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम फॉर्म जमा हुए
झारखंड में ‘कहीं खुशी-कहीं गम’! JSSC CGL रद्द होते ही फूट-फूटकर रोए चयनित अभ्यर्थी, बोले- ‘हमारा क्या कसूर था?’
“मुझे अब शांति से मरने दो…” ट्विशा शर्मा की मौत से पहले के 90 मिनट ने खोले कई राज, CBI चार्जशीट में पति-सास पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
ऋषिकेश में उफनती बीन नदी का रौद्र रूप, मैक्स वाहन पलटने से मचा हड़कंप; SDRF ने जान जोखिम में डालकर बचाई दो जिंदगियां
देहरादून में भारत का दमदार आगाज, एशियन स्केटिंग ट्रॉफी के पहले दिन 8 मेडल पर कब्जा; 3 गोल्ड के साथ चीन को दी कड़ी चुनौती
भाजपा की नई केंद्रीय टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा तो तीरथ का बढ़ा कद; दुष्यंत गौतम की विदाई के संकेत?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?