By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नायब तहसीलदार ने की महिला मजिस्ट्रेट से रेप की कोशिश, सरकारी आवास का फाटक तोड़ घुसा घर में
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नायब तहसीलदार ने की महिला मजिस्ट्रेट से रेप की कोशिश, सरकारी आवास का फाटक तोड़ घुसा घर में
देशफीचर्ड

नायब तहसीलदार ने की महिला मजिस्ट्रेट से रेप की कोशिश, सरकारी आवास का फाटक तोड़ घुसा घर में

The Hill India News
Last updated: November 17, 2023 2:37 pm
The Hill India News
Published: November 17, 2023
Share
प्रतीकात्मक फोटो
SHARE

उत्तर प्रदेश: बस्ती से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने अपने ही साथ तैनात महिला नायब तहसीलदार के साथ रेप करने की कोशिश की है। महिला नायब तहसीलदार का आरोप है कि आरोपी तहसीलदार ने उसके सरकारी आवास का फाटक तोड़ा और घर में घुसकर बलात्कार का प्रयास किया है। महिला मजिस्ट्रेट ने थाने में शिकायत दर्ज की है। इस मामले पर एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ धारा 376, 307, 452, 323, 504, 354, 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि ये पूरा घटनाक्रम बीती 12 नवंबर की रात का है, जब महिला मजिस्ट्रेट अपने घर पर अकेली थी। रात 1 बजे आरोपी नायब तहसीलदार लेडी मजिस्ट्रेट के घर पर जा धमका। आरोपी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन लेडी नायब तहसीलदार ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आरोपी नायब घर के दरवाजा पर लात मारकर तोड़ दिया और घर में घुस गया। जबरन घुसने के बाद आरोपी ने पहले थप्पड़ मारे फिर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने शरीर के कई हिस्सों पर दांत से काटा। उसके बाद महिला मजिस्ट्रेट को फर्श पर पटक दिया और जबरन दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

पीड़ित महिला नायब तहसीलदार ने थाने में दी शिकायत में बताया, “मैंने घर के पीछे के दरवाजे पर ताला लगा लिया और तख्त को दरवाजे से सटा दिया ताकि दरवाजा न खुले।” तहरीर में लेडी नायब तहसीलदार ने बताया कि मैं तीन दिन तक घर में डरी सहमी रही। किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद 15 नवंबर को तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने माता पिता के पास चली गई। उसके बाद मैंने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने आगे बढ़कर मामले की शिकायत थाने पर की।

You Might Also Like

देहरादून में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर डीएम के छापे में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर
US में फलस्तीन और इजराइल समर्थकों के बीच झड़प, जमकर चले लात-घूंसे और लाठियों से किया हमला
नई दिल्ली :क्लस्टर आधारित व्यावसायिक संगठनों का राष्ट्रीय सम्मेलन
इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्‍लाह का टॉप कमांडर, कई बड़े ऑपरेशन में था शामिल
नई दिल्ली : राष्‍ट्रीय सहकारिता नीति दस्‍तावेज का प्रारूप तैयार करने के लिए एक राष्ट्रीय समिति के गठन
TAGGED:broke gategovernment houseNaib Tehsildarrape a female magistrate
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडदुर्घटनाफीचर्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान

The Hill India News
The Hill India News
November 17, 2026
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी का बड़ा ऐलान! क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जलवा, CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी; अब मेंटर बनकर तैयार करेंगे युवा खिलाड़ियों की फौज
IPL 2027: RCB के इन 3 युवा खिलाड़ियों पर टिकी फ्रेंचाइजी की नजर! रिटेंशन से पहले बढ़ा सस्पेंस, क्या सुयश-रसिख और विहान को मिलेगा मौका?
कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट का खेल खत्म! एनकाउंटर के बाद सामने आया CCTV फुटेज, साथी उमर निसार के साथ घूमता दिखा 22 साल का आतंकी
उत्तराखंड में 8 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार! टिहरी-रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी LPG सिलेंडरों की किल्लत! करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार अलर्ट, गैस कंपनियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश
पति के लापता होने के बाद जमीन हड़पने की साजिश का आरोप! भाई बनकर जीता भरोसा, फिर खाली कागजों और फर्जी हस्ताक्षरों से संपत्ति हड़पने की कोशिश का दावा
यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी प्लान! ब्राह्मण, जाट, गुर्जर और भूमिहारों को साधने की तैयारी, नाराजगी दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में होंगी जातिवार बैठकें
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज! अब घर बैठे खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, CM धामी ने सपरिवार किया स्व-गणना; जानिए कब तक और कैसे भरना होगा फॉर्म
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव! कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चौबट्टाखाल में 38 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?