By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : STF ने पुष्पांजलि के डायरेक्टर राजपाल वालिया को नैनीताल से किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : STF ने पुष्पांजलि के डायरेक्टर राजपाल वालिया को नैनीताल से किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

Uttarakhand : STF ने पुष्पांजलि के डायरेक्टर राजपाल वालिया को नैनीताल से किया गिरफ्तार

The Hill India Desk
Last updated: September 29, 2023 9:08 am
The Hill India Desk
Published: September 29, 2023
Share
SHARE

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड एसटीएफ ने पुष्पांजलि के डायरेक्टर राजपाल वालिया को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। अब एसएसपी एसटीएफ के चक्रव्यूह में पुष्पांजलि का राज कैद हो गया है।

दीपक मित्तल व राजपाल वालिया ही पुष्पांजली प्रोजेक्ट्स धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार माने जाते हैं।
विगत कई समय से राजपाल वालिया पुलिस और अन्य एजेंसियों को गच्चा दे रहा था। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फिल्मी पैंतरे अजमा रहा था।
शातिर व इनामी अपराधियों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा एक और कामयाबी हासिल की गई है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा खतरनाक, शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु तैयार चक्रव्यूह में ऐसे अपराधियों का बचना अब नामुमकिन सा हो गया है। उनके द्वारा ईनामी शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु तैयार व्यूहदृरचना में अब तक उन 48 शातिर व खतरनाक इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा की जा चुकी है।

इस क्रम में आज एसटीएफ की एक टीम द्वारा बहुचर्चित पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के शातिर इनामी अपराधी राजपाल वालिया की नैनीताल से गिरफ्तारी की गई है। वह काफी समय से पुलिस व अन्य एजेंसियों की गिरफ्तारी से बच रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा हाल ही में 25000 रुपए इनाम की घोषणा की गई थी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जनपद देहरादून में पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ्लैटों में निवेश करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामलों में दीपक मित्तल, राखी मित्तल एवं राजपाल बलिया आदि के विरुद्ध थाना डालनवाला पर कई मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। इन मामलों में मित्तल दंपति के साथ-साथ पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियों द्वारा काफी प्रयास किया जा रहे थे, परंतु राजपाल वालिया द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलते रहने एवं कोई भी फोन का इस्तेमाल नहीं करने के कारण उसकी गिरफ्तारी सभी के लिए चुनौती बनी हुई थी ।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एक ठोस रणनीति तैयार की गई । इस रणनीति के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा राजपाल वालिया के आनेदृजाने वाले सभी संभावित स्थानों पर सतर्क दृष्टि एवं उसके नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु अपनी एसटीएफ टीम को विगत काफी समय से मुस्तैद किया गया था, साथ ही इस इनामी अपराधी की जानकारी हेतु मैन्युअल सूचना एकत्रित करने के लिए अपने खबरियों को सचेत कर लगाया गया था । जिस पर 29 सितंबर.23 की रात्रि में एसटीएफ को सूचना मिली कि राजपाल वालिया अपनी पत्नी शेफाली वालिया की जमानत के संबंध में नैनीताल आया हुआ है। जिस पर एसटीएफ की एक टीम द्वारा नेनीताल में दबिश देकर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी की गई है। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिवस पूर्व ई.डी. द्वारा पुष्पांजलि प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवम जिला स्तर पर उसकी जमानत खारिज हो गई है।

पूछताछ में राजपाल बलिया द्वारा बताया गया कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने किसी रिश्तेदार को किसी प्रकार से कोई फोन नहीं करता था। यदि किसी से संपर्क करना हो तो किसी का भी फोन मांग कर संपर्क कर लेता था और हर दूसरे दिन अपना ठिकाना हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि अन्य राज्यों में बदल देता था।
अभियुक्त राजपाल वालिया पुत्र स्व0 छुट्टन लाल निवासी बी-48 रेसकोर्स थाना डालनवाला, देहरादून के खिलाफ गैंगस्टर, धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ की टीम में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा,उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र भारती, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार,कांस्टेबल रवि पंत, कादर खान,दीपक चन्दोला, कुमाऊं की एसटीएफ टीम शामिल थी।

You Might Also Like

Big News: केदारनाथ हेली सेवा के लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग शुरू
Uttrakhand : CM धामी से पूर्व PM की पोती ने की मुलाकात, CM ने SSP को दिए निर्देश, यह है मामला
उत्तराखण्ड : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र स्थित रालमवासियों के आतिथ्य और समर्पण से गदगद हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त
Uttrakhand : सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 62 % अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, पेपर लीक प्रकरण के बाद हुई पहली परीक्षा
कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ
TAGGED:arrestedDehradunNainitalPushpanjali director Rajpal WaliaSTFUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?