By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारत का कृषि निर्यात अप्रैल-जनवरी 2021-22 में 19,709 मिलियन डॉलर तक जा पहुंचा..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > भारत का कृषि निर्यात अप्रैल-जनवरी 2021-22 में 19,709 मिलियन डॉलर तक जा पहुंचा..
देशफीचर्ड

भारत का कृषि निर्यात अप्रैल-जनवरी 2021-22 में 19,709 मिलियन डॉलर तक जा पहुंचा..

Rajesh Dabral
Last updated: March 7, 2022 3:58 pm
Rajesh Dabral
Published: March 7, 2022
Share
SHARE

केंद्र सरकार के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने वाले प्रयासों के सार्थक परिणाम आने आरंभ

गेहूं के निर्यात में लगभग चार गुना का उछाल, चावल विदेशी मुद्रा अर्जित करने में शीर्ष पर

अन्य मोटे अनाजों में 66 प्रतिशत की वृद्धि, मोटे अनाज तथा विविध प्रसंस्कृत मदों में 14 प्रतिशत की बढोत्तरी

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न लॉजिस्टिक्स संबंधी चुनौतियों के बावजूद, भारत के कृषि संबंधित तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों में चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों (अप्रैल-जनवरी 2021-22) के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अमेरिकी डॉलर के लिहाज से 23 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

कृषि संबंधित तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के दायरे के तहत उत्पादों का निर्यात अप्रैल-जनवरी 2020-21 के 15,974 मिलियन डॉलर से बढ़कर अप्रैल-जनवरी 2021-22 में 19,709 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 2021-22 में एपीडा बास्केट उत्पादों के तहत निर्यात के लिए 23,713 मिलियन डॉलर का लक्ष्य निर्धारित किया है।

चावल का निर्यात अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान 7696 मिलियन डॉलर के साथ विदेशी मुद्रा अर्जित करने में शीर्ष पर रहा जिसमें अप्रैल-जनवरी 2020-21 की अवधि के 6,793 मिलियन डॉलर की तुलना 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

गेहूं के निर्यात में अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान भारी वृद्धि दर्ज की गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 358 मिलियन डॉलर की तुलना में 387 प्रतिशत उछल कर 1742 मिलियन डॉलर तक जा पहुंचा। अन्य मोटे अनाजों में अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो अप्रैल-जनवरी 2020-21 के 527 मिलियन डॉलर की तुलना में 869 मिलियन डॉलर तक पहुंच गए।

अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान मांस, डेयरी तथा पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो 2020-21 की समान अवधि के 3005 मिलियन डॉलर की तुलना में बढ़ कर 3408 मिलियन डॉलर दर्ज किए गए। फलों तथा सब्जियों के निर्यात में 16 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई और अप्रैल-जनवरी 2021-22 के दौरान वे 1207 मिलियन डॉलर तक पहुंच गए जबकि अप्रैल-जनवरी 2020-21 के दौरान फलों तथा सब्जियों का निर्यात 1037 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया था। प्रसंस्कृत फलों तथा सब्जियों का निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 महीनों के दौरान 1269 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया जो वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि के 1143 मिलियन डॉलर की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक थे।

मोटे अनाज तैयारी तथा अन्य प्रसंस्कृत खाद्य मदों का निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 महीनों के दौरान 2956 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया जो वित्त वर्ष 2020-21 के अप्रैल-जनवरी की अवधि के 2599 मिलियन डॉलर की तुलना में 14 प्रतिशत बढ़ गए। काजू के निर्यात में भी वित्त वर्ष 2020-21 के अप्रैल-जनवरी के निर्यात के मुकाबले वित्त वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत की बढोत्तरी दर्ज की गई जो 383 मिलियन डॉलर तक पहुंच गए।

कृषि निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि को देश के कृषि संबंधी तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर देने के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के एक प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है।

एपीडा के अध्यक्ष डॉ. एम अंगमुथु ने कहा, ‘‘हमने कृषि निर्यात नीति, 2018 के उद्वेश्य पर ध्यान देते हुए राज्य सरकारों के सहयोग से क्लस्टरों पर फोकस करने के द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अवसंरचना के सृजन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखा है।‘‘

डॉ. अंगमुथु ने कहा, ‘‘हम पूर्वोत्तर तथा पहाड़ी राज्यों के अनूठे उत्पादों के साथ साथ भौगोलिक संकेतक पंजीकृत उत्पादों के निर्यात को भी बढ़ावा दे रहे हैं।‘‘

एपीडा कृषि निर्यात नीति के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों के साथ जृड़ी रही है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, तमिलनाडु, असम, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, सिक्किम, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मिजोरम तथा मेघालय ने निर्यात के लिए राज्य विशिष्ट कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया है जबकि अन्य राज्य की कार्य योजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

कृषि संबंधित तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में वृद्धि मुख्य रूप से विभिन्न देशों में बी2बी प्रदर्शनियों का आयोजन, भारतीय दूतावासों की सक्रिय भागीदारी के द्वारा उत्पाद विशिष्ट तथा सामान्य विपणन अभियान के माध्यम से नए संभावित बाजारों की खोज जैसी एपीडा द्वारा की गई विभिन्न पहलों के कारण हुई है।

एपीडा ने दुनिया भर में प्रमुख आयातक देशों के साथ कृषि संबंधी तथा खाद्य उत्पादों पर वर्चुअल क्रेता विक्रेता बैठकों का आयोजन करने के द्वारा भारत में भौगोलिक संकेतक (जीआई) पंजीकृत कृषि संबंधी तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाये हैं।

उत्पादों का निर्बाधित गुणवत्ता प्रमाणन सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से, एपीडा ने भारत भर में 220 प्रयोगशालाओं को मान्यता प्रदान की है जिससे कि निर्यातकों को उत्पपादों की एक व्यापक श्रृंखला को परीक्षण की सेवाएं प्रदान की जा सके।

एपीडा निर्यात परीक्षण तथा अपशिष्ट निगरानी योजनाओं के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं के उन्नयन तथा सुदृढ़ीकरण में भी सहायता करता है। एपीडा कृषि संबंधी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचा विकास, गुणवत्ता सुधार तथा बाजार विकास की वित्तीय सहायता योजनाओं के तहत भी सहायता उपलब्ध कराता है।

एपीडा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में निर्यातकों की सहभागिता का भी आयोजन करता है जो निर्यातकों को वैश्विक बाजारों में अपने खाद्य उत्पादों का विपणन करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है। एपीडा कृषि निर्यातों को बढ़ावा देने के लिए आहार, जैविक विश्व कांग्रेस, बायोफैक इंडिया आदि जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है।

एपीडा अंतरराष्ट्रीय बाजार की गुणवत्ता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बागवानी उत्पादों के लिए पैक-हाउस के पंजीकरण की पहल भी करता है। उदाहरण के लिए, मंगफली के छिलकों तथा ग्रेडिंग एवं प्रसंस्करण इकाइयों के लिए निर्यात इकाइयों के पंजीकरण का उद्वेश्य ईयू तथा गैर-ईयू देशों के लिए गुणवत्ता अनुपालन सुनिश्चित करना है।

एपीडा वैश्विक खाद्य सुरक्षा तथा गुणवत्ता आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मांस प्रंस्करण तथा बूचड़खानों का पंजीकरण करता है। एक अन्य प्रमुख पहल में, ट्रैसिएबिलिटी प्रणालियों का विकास तथा कार्यान्वयन शामिल है जो आयातक देशों की खाद्य सुरक्षा तथा गुणवत्ता अनुपालनों को सुनिश्चित करता है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एपीडा हितधारकों के बीच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यापार विश्लेषणात्मक सूचना, बाजार पहुंच जानकारी को संकलित एवं प्रसारित करता है तथा व्यापार पूछताछों को भी संबोधित करता है।

सारिणी: कृषि संबंधी तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात ( अप्रैल -जनवरी) 2021-22 बनाम 2020-21

उत्पाद ( अप्रैल -जनवरी) 2021-22 में अमेरिकी डॉलर में ( अप्रैल -जनवरी) 2020-21 में अमेरिकी डॉलर में वृद्धि ( प्रतिशत)

 

चावल 7696 6793 13
मांस,डेयरी तथा पोल्ट्री उत्पाद 3408 3005

 

13
मोटे अनाज तैयारी तथा विविध प्रसंस्कृत मदें 2956 2599 14
अन्य मोटे अनाज 869 527

 

65
काजू 383 345 11
गेहूं 1742 358 387
फल एवं सब्जियां 1207 1037 16
विविध प्रसंस्कृत मदें 1448 1310 10
योग 19,709 15,974 23

 

स्रोत: डीजीसीआईएस

You Might Also Like

उत्तराखंड निर्वाचन आयोग की बड़ी तैयारी: 1 अप्रैल से शुरू होगा ‘प्री-SIR’ मैपिंग का सघन अभियान, मतदाता सूची होगी पूरी तरह अपडेट
Uttarakhand: सीएम धामी ने दिल्ली से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की करी समीक्षा, जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश
बंगाल चुनाव से पहले 9 दिन की शराबबंदी पर बवाल, सियासत तेज
Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देशों का असर, बैठक को 24 घंटे बीतने से पहले सुधरने लगे हालात
देहरादून में एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को मिली गति: DM सविन बंसल का सख्त रुख, भूमि अधिग्रहण व अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज
TAGGED:19709 millionagriculturalIndia's
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?