Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
उत्तराखंड

Uttarakhand : भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी का एक और बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया सस्पेंड

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। शासन को शिकायत मिल रही थी कि मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन विजिलेंस जांच को प्रभावित कर रहे हैं।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। शासन को शिकायत मिल रही थी कि मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन विजिलेंस जांच को प्रभावित कर रहे हैं।

लिहाजा, शासन ने 28 जून को यहां से हटाकर निदेशालय पेंशन एवं हकदारी में अटैच कर दिया था। लेकिन, वह अभी भी आयुर्वेद विश्वविद्यालय में जमे हैं। यही नहीं भुगतान के चेकों पर अभी भी उनके हस्ताक्षर हो रहे हैं।

इससे पहले जनवरी में भी शासन ने उन्हें आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी के पद से मुक्त कर वापस उनके मूल पद कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग ज्वाइन करने के आदेश दिए थे। लेकिन, आदेश के बावजूद वह उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में जमे रहे।

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को निलंबित कर दिया है।

दरअसल अमित जैन ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी। मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई, मामला सही पाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिना देर किए सीधे अमित जैन को निलंबित करने का आदेश अफसरों को कर दिया और अमित जैन निलंबित को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों ने पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724