By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : अगले 6 दिन होगी भारी बारिश! जिला प्रशासन अलर्ट
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : अगले 6 दिन होगी भारी बारिश! जिला प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंडमौसम

Uttrakhand : अगले 6 दिन होगी भारी बारिश! जिला प्रशासन अलर्ट

The Hill India Desk
Last updated: June 25, 2023 4:40 am
The Hill India Desk
Published: June 25, 2023
Share
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहता है वहीं राजधानी देहरादून में भी सुबह से ही बादलो की गड़गड़ाहट के साथ बारिश जारी है। उत्तराखंड में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है, जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में आज से बरसात शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 1 से 2 दिनों में पूरे प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 1 सप्ताह तक अच्छी खासी बरसात होगी।

मौसम विभाग ने 30 जून तक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी और अलर्ट जारी किया है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए सभी लाइन विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान विशेष एहतियात बरतेंगे। आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागी नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।

किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर संबंधित विभाग तुरंत उसे खोलने की कार्रवाई करेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। विद्यालयों में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा की दृष्टि से जारी किए गए नंबर 0135-2710335 0135-2664314 0135-2664315

You Might Also Like

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपा ‘जमीनी समीक्षा’ का जिम्मा, धरातल पर उतरेगा विकास का मॉडल
पहाड़ में ‘देवदूत’ बनी हेली एम्बुलेंस: रुद्रप्रयाग में मौत को मात देकर एम्स पहुँचा हृदय रोगी, प्रशासन की तत्परता ने बचाई जान
Uttrakhand आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला
Uttarakhand: कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्र में योजनाओं का लाभ देने के लिए, राज्य स्तर पर कार्यक्रम किये जाएं आयोजित- सीएम
उत्तराखंड के खटीमा को मिला केंद्रीय विद्यालय का नया भवन, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
TAGGED:DehradunUttarakhandweather news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार

The Hill India News
The Hill India News
July 11, 2026
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगी टिहरी झील: हाई पॉवर कमेटी की बैठक में ब्लूप्रिंट तैयार, दिखेंगे उत्तराखंड के लोक-रंग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?