By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : घर से मंदिर की तरफ निकले चार दोस्त, फिर कार में पड़ा मिला एक का शव
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : घर से मंदिर की तरफ निकले चार दोस्त, फिर कार में पड़ा मिला एक का शव
उत्तराखंड

Uttrakhand : घर से मंदिर की तरफ निकले चार दोस्त, फिर कार में पड़ा मिला एक का शव

The Hill India Desk
Last updated: June 8, 2023 6:22 am
The Hill India Desk
Published: June 8, 2023
Share
SHARE

Uttrakhand : घर से मंदिर की तरफ निकले चार दोस्त, फिर कार में पड़ा मिला एक का शव

देहरादून : मंगलवार शाम कार से मानक सिद्ध मंदिर के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने शराब पी। देर रात करीब तीन बजे वापस आए तो उन्होंने संजीत को कार में ही छोड़ दिया था। देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र में एक टैक्सी चालक का शव उसके दोस्त की कार में पड़ा मिला। चालक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार को पार्टी करने गया था।

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त उसे कार में ही छोड़कर चले गए। पिछली सीट पर उसके दोस्त की लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। मृतक की पत्नी ने तीनों दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है, कार दोस्त के प्लॉट में खड़ी हुई थी।

एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान संजीत सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी पित्थूवाला के रूप में हुई है। वह पेशे से टैक्सी चालक था। वह मंगलवार को अपने तीन दोस्तों राजेश चौहान, रविश चौहान और विजय चौहान के साथ मानक सिद्ध मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था।

राजेश चौहान सरकारी शिक्षक हैं। चारों लोग राजेश की कार से ही मानक सिद्ध मंदिर की ओर गए थे। रात में संजीत जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह परिजनों ने देखा कि राजेश चौहान के घर के पास स्थित उनके प्लॉट में कार खड़ी है। पिछली सीट पर संजीत बेसुध पड़ा था।

मौके पर राजेश चौहान और उनके अन्य दोस्त भी पहुंच गए। देखा, संजीत सिंह की मौत हो चुकी है। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। पिछली सीट पर एक डबल बैरल बंदूक भी पड़ी थी।

एसएचओ ने बताया कि इस मामले में राजेश चौहान से पूछताछ की गई है। चारों लोग मंगलवार शाम कार से मानक सिद्ध मंदिर के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने शराब पी। देर रात करीब तीन बजे वापस आए तो उन्होंने संजीत को कार में ही छोड़ दिया था। सोचा था कि जब नशा उतरेगा तो वह खुद घर पहुंच जाएगा।

इस मामले में संजीत सिंह की पत्नी रिंपी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने तीनों दोस्तों पर संजीत की हत्या का आरोप लगाया है।

एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा।

कार का शीशा बंद था या खुला, पता नहीं..?
जिस जगह कार खड़ी थी, वहां से संजीत का घर भी पास में है। रात में राजेश और उसके अन्य दोस्त संजीत को कार में छोड़कर चले गए। लेकिन, यह किसी को ध्यान नहीं है कि उन्होंने कार लॉक की थी या नहीं। सुबह जब देखा तो चालक की तरफ वाली खिड़की का कांच थोड़ा खुला हुआ था। पुलिस इस आधार पर भी जांच कर रही है।

बंदूक को गन हाउस में कराना था जमा: जो बंदूक कार में मिली है वह राजेश चौहान की है। राजेश ने पुलिस को बताया कि बंदूक काफी पुरानी है। इसके बदले वह नई बंदूक लेने वाले थे। ऐसे में इस बंदूक को गन हाउस में जमा कराने जा रहे थे। लेकिन, उन्होंने शराब इतनी पी ली कि यह काम भी भूल गए। अनजाने में रात में ही बंदूक को कार में ही छोड़ दिया।

You Might Also Like

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला
Uttrakhand : SSP का बड़ा एक्शन, प्रभारी समेत पूरा चौकी स्टाफ लाइन हाजिर
Uttarakhand: मुख्य सचिव ने राज्य के सभी कलेक्शन सेन्टर की, वास्तविक उपयोगिता के सम्बन्ध में रिपोर्ट की तलब
हल्द्वानी गैंगरेप मामला: फरार आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, कहा- ‘गिरफ्तार कर लो साहब’
उधम सिंह नगर: काशीपुर से लापता युवती प्रयागराज से सकुशल बरामद, विशेष समुदाय का आरोपी गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कामयाबी
TAGGED:cardead bodyDehradunFour friendsonetempleUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

The Hill India News
The Hill India News
June 22, 2026
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
Weather Updates: फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 23 जून को बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश; यूपी-विदर्भ में लू का टॉर्चर ज़ारी
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में सीएम धामी के काफिले के आगे कूदे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, दिखाए काले झंडे; दन्या बाजार में भारी हंगामा
UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से पीएम मोदी ने किया वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व, दिया ‘हेल्दी एजिंग’ का मंत्र
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?