By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : CM धामी ने राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में अधिकारियों को दिये निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : CM धामी ने राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में अधिकारियों को दिये निर्देश
उत्तराखंड

Uttrakhand : CM धामी ने राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में अधिकारियों को दिये निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: May 23, 2023 3:35 pm
The Hill India Desk
Published: May 23, 2023
Share
SHARE

देहरादून : विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल करें, तभी राजस्व प्राप्ति का वार्षिक लक्ष्य हासिल कर पायेंगे। राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। जीएसटी से राजस्व प्राप्तियां और बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए लोगों को बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं। विभागों को इसके लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जिन क्षेत्रों में अपेक्षा के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति नहीं हो पा रही है, इसके कारणों का गहनता से अध्ययन कर उसका उचित समाधान निकाला जाए। पूंजीगत व्यय पर विशेष ध्यान दिया जाए। विभागों को विभिन्न क्षेत्रों में जो पिछले सालों की रिकवरी करनी है, इस दिशा में ध्यान दिया जाए। खनन के क्षेत्र में राजस्व वसूली के लिए मजबूत ऑनलाईन सिस्टम बनाया जाए। वन क्षेत्रान्तर्गत के बरसाती नालों को चिन्हित कर चैनलाईज करने की दिशा में ध्यान दिया जाए। वन सम्पदाओं के बेहतर उपयोग की दिशा में वन विभाग को और सुनियोजित तरीके से कार्य करने की जरूरत है। वन सम्पदा के बेहतर उपयोग के लिए क्या नवाचार हो सकते हैं, इस दिशा में कार्य किये जाएं। वन पंचायतों के माध्यम से मेडिसिनल प्लांट के क्षेत्र में कार्य किये जाएं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में यूपीसीएल एवं यूजेवीएनल को राजस्व बढ़ाने की जरूरत है। बिजली चोरी को पूर्णतया रोकने के लिए कारगर प्रयासों की जरूरत हैं। इसके लिए सूचना आधारित प्रणाली और विकसित करने पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति की समीक्षा हर माह की जायेगी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एच.सी. सेमवाल, विनोद रतूड़ी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग सुधार पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Uttarakhand: टाइगर पाखरो मामले में नया मोड़, अगर कार्रवाई पर सवाल उठाए तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
उत्तराखण्ड : केदारनाथ धाम में डेढ़ फीट से अधिक बर्फ
CM धामी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए ₹145 करोड़, 25 साल आगे की सोच के साथ बनेगा ‘उत्तराखंड सुशासन मॉडल’
Uttarakhand: मशरूम गर्ल दिव्या रावत पुणे से हुई गिरफ्तार, स्थानीय कारोबारी ने लगाया धोखाधड़ी का बड़ा आरोप
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunGovernmentUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, मानव सुथार की घातक गेंदबाजी से भारत 1-0 से आगे

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका खारिज
यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
गैंगरेप के दोषी शबीर अहमद को लेने से पाकिस्तान का इनकार, ब्रिटेन को दी सहयोग रोकने की धमकी; 14 साल जेल काट चुका है आरोपी
TRE-4 का नोटिफिकेशन आया, फिर भी छात्रों का गुस्सा बरकरार! एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! भारी भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, 9वें जत्थे की एंट्री के बीच BRO ने संभाला मोर्चा
पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM पैदल चला पति, पहाड़ की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा; CM धामी से बोला- ‘सड़क दे दीजिए साहब’
‘पैसे खत्म हो गए, अब प्राइवेट नौकरी करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने बताया क्यों छोड़ी BJP, बोले- विचारधारा आज भी वही है
LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?