By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में 25 घंटे की चर्चा तय, विपक्ष ने करी प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में 25 घंटे की चर्चा तय, विपक्ष ने करी प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग
देशफीचर्ड

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में 25 घंटे की चर्चा तय, विपक्ष ने करी प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग

The Hill India News
Last updated: July 22, 2025 3:53 am
The Hill India News
Published: July 22, 2025
Share
File Photo
SHARE

नई दिल्ली, 21 जुलाई: लोकसभा और राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह व्यापक चर्चा की संभावना है। केंद्र सरकार ने चर्चा के लिए अपनी सहमति दे दी है, जिसके तहत लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे यानी कुल 25 घंटे तक इस मुद्दे पर बहस प्रस्तावित है।

Contents
विपक्ष की मांग: इस सप्ताह हो चर्चाअन्य विधायी कार्यों का समय भी निर्धारितपीएम मोदी ने बताया ‘विजय उत्सव’

विपक्षी दलों ने इस चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और गृहमंत्री की सदन में उपस्थिति की मांग की है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री इस सप्ताह विदेश दौरे पर हैं और अगले सप्ताह सदन में मौजूद रह सकते हैं।


विपक्ष की मांग: इस सप्ताह हो चर्चा

विपक्ष का कहना है कि चर्चा को इसी सप्ताह रखा जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर बुधवार को पहलगाम हमले के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया था। जवाब में सरकार ने दोहराया कि वह किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार है।


अन्य विधायी कार्यों का समय भी निर्धारित

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा साझा की गई चर्चा की रूपरेखा के मुताबिक:

  • ऑपरेशन सिंदूर: 25 घंटे
  • इनकम टैक्स संशोधन विधेयक: 12 घंटे
  • राष्ट्रीय खेल विधेयक: 8 घंटे
  • मणिपुर बजट प्रस्ताव: 2 घंटे

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में यह तय किया गया कि इन सभी विषयों पर चर्चा अगले सप्ताह मानसून सत्र के दौरान होगी।


पीएम मोदी ने बताया ‘विजय उत्सव’

सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा,

“यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने 100% लक्ष्य हासिल किया। आतंक के आकाओं के घरों को 22 मिनट में जमींदोज कर दिया गया।”


‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की रक्षा नीति में एक अहम सैन्य कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। इसे लेकर देशभर में राजनीतिक, सामरिक और सामाजिक स्तर पर गहन चर्चा चल रही है। संसद में इस पर होने वाली 25 घंटे की बहस के दौरान कई अहम मुद्दों और रणनीतिक फैसलों पर रोशनी पड़ने की उम्मीद है।

You Might Also Like

Karnataka: भतीजे प्रज्वल रेवन्ना से पूर्व CM कुमारस्वामी की अपील, ‘भारत वापस आएं और जांच में शामिल हों…,
मोदी सरकार आयी एक्शन में, यासीन मलिक के अगुवाई वाले जम्मू कश्मीर पीपुल्स फ्रीडम लीग पर लगाया प्रतिबंध
सोलापुर की फैक्ट्री में भीषण आग, 3 मजदूरों की मौत; 6 के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पंजाब में CM भगवंत मान का बड़ा दांव, अगले बजट से महिलाओं को मिलेंगे ₹1,000 प्रति माह
नई दिल्ली : भारत को अनिवार्य रूप से बाजरा की वैश्विक राजधानी बनने का प्रयास करना चाहिए : पीयूष गोयल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?