By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एपीडा ने छात्रों के लिए कृषि प्रदर्शनियों तथा कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हिस्सा है
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > एपीडा ने छात्रों के लिए कृषि प्रदर्शनियों तथा कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हिस्सा है
देशफीचर्ड

एपीडा ने छात्रों के लिए कृषि प्रदर्शनियों तथा कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हिस्सा है

Rajesh Dabral
Last updated: July 20, 2022 3:56 pm
Rajesh Dabral
Published: July 9, 2022
Share
SHARE

प्रशिक्षण में पडलिंग, प्रत्यारोपण, प्रसंस्करण, उत्पादन तथा निर्यात प्रक्रिया जैसी धान की खेती के तत्वों पर ध्यान केंद्रित किया गया

देश के अन्य हिस्सों में भी व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए ऐसे ही दौरे किए जाएंगे : एपीडा अध्यक्ष डॉ. अंगमुथ

छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के 150 से अधिक छात्रों ने एपीडा प्रवर्तित बासमती निर्यात विकास फाउंडेशन ( बीईडीएफ ) के प्रशिक्षण फार्म, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मोदीपुरम में स्थित है, पर प्रशिक्षण में हिस्सा लिया तथा धान की खेती के मूलभूत तत्वों की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने तीन विभिन्न दिनों में प्रशिक्षण फार्म का दौरा किया तथा पडलिंग, प्रत्यारोपण, प्रसंस्करण, उत्पादन तथा निर्यात प्रक्रिया जैसी धान की खेती के मूलभूत तत्वों को सीखा। छात्रों ने धान से चावल बनाने की प्रक्रिया, भूसी को अलग करना, चिड़वा बनाना, निर्यात के प्रयोजन वाले चावल का उत्पादन तथा चावल से तेल निकालना और पशुओं के लिए चारा जैसे कार्यकलापों की भी जानकारी प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त, बीईडीएफ वैज्ञानिकों ने उन्हें बासमती उत्पादन की प्रक्रिया, प्रसंस्करण, भंडारण, व्यवसाय की मात्रा तथा निर्यात गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से बताया।  उन्होंने हरित खाद फसलों सहित मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रबंधन भी सीखा तथा मूंग बीन और सेसबनिया सहित दाल की फली में नोड्यूल्स का अनुभव किया और खेत में बासमती फसल का प्रत्यारोपण किया।

एपीडा अध्यक्ष डॉ. अंगमुथु ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा चावल उत्पादन से लेकर निर्यात तक की समस्त मूल्य श्रृंखला की उनकी समझ को भी बढ़ाना तथा सरकार के प्रयासों की सहायता करना था। उन्होंने जानकारी दी कि देश के अन्य हिस्सों में भी कृषि उत्पादन प्रणालियों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए छात्रों के ऐसे ही प्रक्षेत्र दौरे किए जाएंगे।

एनईपी के उद्देश्य के अनुरुप, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ( एपीडा ) ने कौशल को परिमार्जित करने तथा छात्रों, स्टर्ट- अप्स एवं अन्य लोगों के बीच धान की खेती का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए कृषि प्रदर्शनियों तथा कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( एनईपी ) के अनुसार, संस्थानों को सिद्धांतात्मक ज्ञान देने की जगह व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने तथा कौशल विकास पर विशेष जोर देने को कहा गया है।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि एनईपी का लक्ष्य शिक्षा को संकीर्ण सीमाओं से बाहर निकालना तथा इसे 21वीं सदी के आधुनिक विचारों के साथ समेकित करना है।

बीईडीएफ के माध्यम से एपीडा राज्य सरकारों को बासमती चावल की खेती के संवर्धन में सहायता कर रही है। जागरूकता सृजन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को जानकारी दी गई कि बासमती चावल की खेती एक भारतीय परंपरा है और इस परंपरा को बनाये रखना एक सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि वैश्विक बाजार में बासमती चावल की भारी मांग है।  किसानों से खुद को राज्य कृषि विभाग के माध्यम  से   basmati.net पर पंजीकृत करने का आग्रह किया गया है।  बीईडीएफ के माध्यम से एपीडा राज्य सरकारों को बासमती चावल की खेती के संवर्धन में सहायता कर रही है।

इन पहलों के हिस्से के रूप में, बीईडीएफ ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर तथा दिल्ली के चावल निर्यातक संगठनों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों तथा राज्य कृषि विभागों के सहयोग से सात राज्यों में उच्च गुणवत्तापूर्ण बासमती चावल उगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 75 जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया है।  बीईडीएफ बासमती चावल उगाने वाले प्रमुख राज्यों में विभिन्न एफपीओ, निर्यातक संगठनों आदि में तकनीकी साझीदार है।

भारत ने पिछले तीन वर्षों में लगभग 12 बिलियन डॉलर का निर्यात किया है। वित्त वर्ष 2021- 22 में, भारत ने 3.54 बिलियन डॉलर के मूल्य के बासमती चावल का निर्यात किया। वित्त वर्ष 2021-22 में, भारत से लंबे दाने वाले सुगंधित चावल के कुल निर्यात में सऊदी अरब, ईरान, इराक, यमन, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, कुवैत, ब्रिटेन, कतर तथा ओमान की लगभग 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही है।

You Might Also Like

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के प्रबंधन पर उठे सवाल: BKTC का बड़ा ऐक्शन, प्राइवेट सेक्रेटरी सस्पेंड; विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
ये 8 वर्ष पिछले 60 वर्ष की तुलना में बेहतर रहे हैं : अनुराग ठाकुर
संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान संरचना का पुनर्मूल्यांकन अनिवार्य: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
गुजरात: मोरबी में पुल टूटा, करीब 150 लोगों के नदी में फंसे होने की आशंका
Odisha: पुरी और भुवनेश्वर समेत देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की धूम, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?