By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटर कौन? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटर कौन? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
देशफीचर्ड

बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटर कौन? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

The Hill India News
Last updated: August 6, 2025 8:41 am
The Hill India News
Published: August 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 अगस्त | विशेष संवाददाता: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के दौरान 65 लाख नामों को हटाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए चुनाव आयोग (ECI) से विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हटाए गए मतदाताओं से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

Contents
याचिकाकर्ता का आरोप – नाम हटाए, लेकिन कोई डेटा सार्वजनिक नहींसुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी – SOP के अनुसार सभी दलों को मिलनी चाहिए जानकारी12 अगस्त को अगली सुनवाई

याचिकाकर्ता का आरोप – नाम हटाए, लेकिन कोई डेटा सार्वजनिक नहीं

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, जो याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए, ने पीठ को बताया कि ड्राफ्ट रोल में 65 लाख नाम हटा दिए गए हैं, लेकिन इस बारे में कोई सूची जारी नहीं की गई। चुनाव आयोग की ओर से केवल इतना बताया गया कि 32 लाख लोग राज्य से प्रवास कर चुके हैं, बाकी 33 लाख के बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

भूषण ने यह भी कहा कि केवल दो विधानसभा क्षेत्रों में ही बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) की सिफारिशों को सार्वजनिक किया गया है, जबकि शेष क्षेत्रों की जानकारी अभी भी सामने नहीं आई है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी – SOP के अनुसार सभी दलों को मिलनी चाहिए जानकारी

न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, सभी राजनीतिक दलों को नामों के हटाए जाने की जानकारी दी जानी चाहिए।

चुनाव आयोग की ओर से अदालत को बताया गया कि उन्होंने संबंधित जानकारी राजनीतिक दलों को प्रदान कर दी है, जिसे रिकॉर्ड में लिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से कहा कि वह शनिवार तक एक विस्तृत हलफनामा दायर कर यह स्पष्ट करे:

  • किन आधारों पर नाम हटाए गए,
  • कितने मतदाता मृत पाए गए,
  • कितने प्रवास कर गए,
  • और कितनों को BLO की सिफारिश पर सूची से बाहर किया गया।

साथ ही, यह भी बताना होगा कि किन-किन राजनीतिक दलों को यह जानकारी साझा की गई।

12 अगस्त को अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अब 12 अगस्त को अगली सुनवाई करेगा। न्यायालय की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब देश में आगामी चुनावों की तैयारी जोरों पर है और मतदाता सूची को लेकर पारदर्शिता बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

You Might Also Like

Israel-Hamas War: अब तक लगभग 1600 लोगों की मौत, हमास आतंकियों ने बंधकों को मारने की दी धमकी
केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अपना फैसला
EVM तोड़ने वाले विधायक को अंतरिम संरक्षण देने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, ‘सिस्टम का मजाक बना कर रख दिया है’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ‘फेक वीडियो’ के मामले में तेलंगाना CM को समन, दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ
लखनऊ: सीएम आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक, पंचायत चुनाव और सहयोगी दलों को लेकर मंथन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मसूरी में अब मनमाने ढंग से नहीं घूम सकेंगे पर्यटक! तय हो सकती है एंट्री की सीमा, 20 हजार पेड़ों पर भी मंडराया खतरा; हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार तक पहुंची पर्यावरणविदों की मांग

The Hill India News
The Hill India News
November 28, 2026
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की तैयारी पर भड़का जनआक्रोश, हरीश रावत ने सरकार को दी खुली चेतावनी; बोले- उत्तराखंड की धरोहर को छूने नहीं देंगे!
ATM से पैसे निकालने और कार्ड से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! RBI ने बदल दिए नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर लगेगा ₹23 तक चार्ज; फेल ट्रांजैक्शन पर नहीं कटेगा पैसा, दुकानों से भी निकाल सकेंगे कैश
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! UKPSC ने जारी किया 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, नवंबर 2026 से जुलाई 2027 तक मिलेंगे नौकरी के मौके; यहां देखें पूरी परीक्षा तिथियां
आर्यनगर में सीलिंग नोटिस से मचा हड़कंप! कांग्रेस ने MDDA की कार्रवाई का किया विरोध, मोहित उनियाल बोले- जनता के साथ आखिरी दम तक खड़े रहेंगे
‘दो-ढाई हजार रुपये कोई भ्रष्टाचार नहीं होता’, यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य के बयान से मचा बवाल! रिश्वत मांगने की शिकायत पर बोलीं- कागज क्या कोई अपनी जेब से बनवाएगा?
रुद्रपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! रेशमबाड़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर होते-होते बचा, जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद
‘शहादत ही जन्नत और अल्लाह तक पहुंचने का रास्ता’, जैश आतंकी के खतरनाक मंसूबों का खुलासा! वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन को उड़ाने की थी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर कर रहा था काम
उत्तराखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस! नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए DM, अंशुल सिंह संभालेंगे नैनीताल की कमान, ललित मोहन रयाल को CM कार्यालय में बड़ी जिम्मेदारी
हल्द्वानी हनीट्रैप मामले में आरोपी महिला को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी; बुजुर्ग कारोबारी से 2 करोड़ के प्लॉट हड़पने समेत करोड़ों की वसूली का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?