By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : महा पंचायत स्थगित, बाजार बंद, आज शांत है पुरोला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : महा पंचायत स्थगित, बाजार बंद, आज शांत है पुरोला
उत्तराखंड

Uttrakhand : महा पंचायत स्थगित, बाजार बंद, आज शांत है पुरोला

The Hill India Desk
Last updated: June 15, 2023 6:19 am
The Hill India Desk
Published: June 15, 2023
Share
SHARE

महा पंचायत स्थगित होने के बाद भी बाजार बंद।

पुरोला क्षेत्र में कल ही लागू कर दी गई थी धारा 144

यमुना घाटी के मुख्य अलग अलग नगर इकाई द्वारा कल ही बंद का किया गया था ऐलान।

ऐलान के बाद घाटी के पुरोला, नौगांव, बरनीगाड और बडकोट बाजार बंद होने का दिख रहा असर।

प्रशासन द्वारा पुरोला नगर क्षेत्र में धारा 144 लगाने के विरोध में बाजार बंद का व्यापारियों ने लिया है निर्णय।

उत्तरकाशी : पुरोला में धारा 144 लगने के बाद आज बाजार बंद पड़ा है. जिसके चलते पुरोला बाजार शांत और सुनसान पड़ा हुआ है. चारों तरफ पुलिस के जवान दिख रहे हैं. बीते मंगलवार को पंचायत संगठन के हाथ खींचने पर विहिप ने महापंचायत कराने का एलान किया था.

महापंचायत पर आज हाईकोर्ट सुना सकता है फैसला: बुधवार को कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मीडिया के सामने आकर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत स्थगित करने की घोषणा की थी. अब आगे महापंचायत करने की बात कही है. वहीं कुछ लोग इस मामले में सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां कोर्ट ने उनकी याचिका सुनने से इनकार कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने उनसे पूछा था कि क्या आपको सरकार और प्रशासन पर भरोसा नहीं है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने को कहा था. याचिकाकर्ता इसके बाद नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचे हैं. उम्मीद है कि आज नैनीताल हाईकोर्ट में महापंचायत पर फैसला आ सकता है.

आज प्रस्तावित महापंचायत है स्थगित: आपको बता दें कि पुरोला में बीती 26 मई को मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास किया गया था. हालांकि ये प्रयास विफल हो गया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस घटना के बाद लोगों ने सड़कों पर उतर जुलूस प्रदर्शन निकाले और बाजार बंद रखा. मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया.

इस बीच कुछ दिन पहले पुरोला में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों के आगे महापंचायत संबंधी धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिए गए. ऐसे में डर के माहौल के बीच यहां से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दुकानें छोड़कर चले जाने और दुकानें बंद पड़ी रहने से राज्य भर में बवाल मचा है.

पुरोला से 12 दुकानदार कर चुके हैं पलायन: पुरोला में अब तक मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद हैं. करीब 12 लोग दुकानों से सामान समेटकर वापस चले गए हैं. दुकानें खुलवाने को लेकर अधिकारी लगातार स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं.

शांति और सौहार्द की अपील के बीच यहां पंचायत संगठन ने 15 जून को महापंचायत का ऐलान किया था. जिसको लेकर संगठन ने सोमवार देर शाम एसडीएम को ज्ञापन भी दिया. लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया. जिस पर आयोजक बैकफुट पर आ गए और महापंचायत को स्थगित कर दिया.

पुरोला में लगी है धारा 144: पुलिस प्रशासन ने पुरोला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 जून से 19 जून तक धारा 144 लगा रखी है. उत्तरकाशी के राज्य के दूसरे जिलों और हिमाचल से लगी सीमा को सील कर दिया गया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने साफ कहा है कि जो भी शख्स कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर एनएसए (National Security Act) लगाया जाएगा. बुधवार को पुलिस ने पुरोला में फ्लैग मार्च भी किया था.

You Might Also Like

Uttarakhand: “सोशल मीडिया मंथन” में CM धामी का संबोधन: कहा- “ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करने में कंटेंट क्रिएटर्स निभाएं अग्रणी भूमिका”
Uttrakhand : सतपुली-दुधारखाल रोड पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय ग्रामीणों ने बचायी तीन लोगों की जान
उत्तराखंड: हल्द्वानी में सीएम धामी का विपक्ष पर प्रहार, सरकार की उपलब्धियों का किया विस्तृत उल्लेख
‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से मुख्यमंत्री ने 15 ग्राम पचायतों को किया सम्मानित
देवभूमि के पिथौरागढ़ से पीएम मोदी का संबोधन, बोले- हमारी सरकार कर रही है ये काम…
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?