By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : राज्य में पांचो लोक सभा सीटो पर लहरायेगा भाजपा का परचम: CM
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : राज्य में पांचो लोक सभा सीटो पर लहरायेगा भाजपा का परचम: CM
उत्तराखंडराजनीति

Uttrakhand : राज्य में पांचो लोक सभा सीटो पर लहरायेगा भाजपा का परचम: CM

The Hill India Desk
Last updated: May 20, 2023 12:19 pm
The Hill India Desk
Published: May 20, 2023
Share
SHARE

उत्तराखंड राज्य से भाजपा के पक्ष में पांचों सीटों को जीता कर लेकर आएंगे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून से शगुफ्ता परवीन : आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे मुखिया की जिम्मेदारी मिली है कार्यकर्ताओं की विश्वास के साथ। हम सब मिलकर उत्तराखंड राज्य से भाजपा के पक्ष में पांचों सीटों को जीता कर लेकर आएंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और आज वह जो भी है, वह कार्यकर्ताओं के बलबूते ही कार्य कर रहे है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे उन्होंने कहा कि राज्य मे महा जनसंपर्क अभियान सबका नैतिक दायित्व है।

उतराखंड की टीम ने हाल ही मे ऐतिहासिक जीत हरिद्वार मे दिलाई है। पंचायत चुनाव मे राज्य गठन के बाद अब तक पहली बार हरिद्वार मे निकायों मे जीत मिली है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राज्य मे इस बार पांचो लोक सभा सीटो पर भाजपा का परचम लहरायेगा। इसके लिए भाजपा और कार्यकर्ताओ के पास प्रयाप्त आधार भी है। राज्य मे केंद्र की सहायता से डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं संचालित हो रही है।

देश और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का उत्तराखंड से लगाव रहा है और इसका लाभ राज्य को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक मे बेहतर प्रदर्शन और विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे के बाद भी भाजपा का मत प्रतिशत स्थिर रहा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विकास के ऐसे तमाम कार्य किए हैं जिनकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था । विकास योजनाओं का सबसे अधिक लाभ यदि किसी राज्य को मिला है तो वह है उत्तराखंड, जहां डेढ़ लाख करोड़ रुपये से भी अधिक के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कर्नाटक वह हिमाचल में हमें अच्छे मत प्रतिशत मिले लेकिन सीटों का परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आ रहा, लिहाजा इस सबसे सबक लेते हुए हमें आने वाले सभी चुनाव में 51 फ़ीसदी मत प्राप्त करने के लक्ष्य पर काम करना है। उन्होंने कहा उत्तराखंड का दशक तभी बन सकता है जब प्रत्येक उत्तराखंडवासी सशक्त होगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिद्धांत और पार्टी के प्रति समर्पित है और उन्ही के बूथो अब तक पार्टी का परचम लहराता रहा है। केंद्र और राज्य की तमाम उपलब्धियों को कार्यकर्ता आम जन तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर से भी कई कार्यक्रम चल रहे हैं और महा जन संपर्क अभियान भी इसी का हिस्सा है।

महेंद्र भट्ट ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता होने के नाते केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हम सबको इस अभियान का दायित्व सौंपा गया है। लिहाज़ा हम सबको मिलकर देश के इस स्वर्णिम काल को उत्सव की तरह राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान के रूप में जनता के बीच मनाना है।।

हमारा प्रयास होना चाहिए, संगठन की सक्रियता से जन जन तक केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना । उन्होंने बैठक में मौजूद सांसदों से भी अनुरोध किया कि आपके नेतृत्व में ही यह अभियान संचालित होना है लिहाज़ा विधयकों, जनप्रतिनिधियों समेत संगठन के सहयोग के लिए आपको भी समन्वय करना है।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पदाधिकारी बैठक में प्रदेश सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा, इस अभियान के माध्यम से हमे केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों के साथ राज्य सरकार एवं स्थानीय सांसदों व विधायकों के कार्यों को भी जनता के बीच पहुंचाना है । उन्होंने कहा, हमे जनसंपर्क के माध्यम से जनता का समर्थन हासिल करते हुए प्रदेश की पांचों सीटों को पहले से अधिक मतों से जीतना है ।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जनसंपर्क अभियान कि समय पर रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा 24 मई तक समस्त जिलों की कार्य समितियां एवं मंडलों की कार्यसमिति के स्थान पर विधानसभा वार कार्य समितियों का आयोजन 26 27 28 मई तक पूर्ण किया जाएगा।

29 मई को राज्य स्तर पर पत्रकार वार्ता एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया जाएगा एवं 1 से 5 जून के मध्य लोकसभा वार भी इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 1 से 20 जून के मध्य 5 जनसभाओं का आयोजन होगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा का मार्गदर्शन हमें मिलेगा। इन सभाओं के समन्वय की जिम्मेदारी महामंत्री आदित्य कोठारी को दी गई है।

इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि लोकसभा वार विशिष्ट परिवारों की संख्या ढाई सौ से बढ़ाकर 1000 कर दी गई है जिन के संयोजन की जिम्मेदारी महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को दी गई है। इसी तरह व्यापारी सम्मेलन की जिम्मेदारी अनिल गोयल व दीपक मेहरा, विकास तीर्थ कार्यक्रम को सीएम प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसदों की मौजूदगी में 10 से 12 जून को आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 10 से 15 जून के मध्य संचालित होगा और शैलेंद्र बिष्ट एवं पुष्कर काला द्वारा संयोजित किया जाएगा। इसी तरह लाभार्थी सम्मेलन को 15 से 20 जून के मध्य आयोजन करने की जिम्मेदारी बलवंत भंवरलाल कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं एवं सौरभ बहुगुणा को दी गयी है।

21 जून योग दिवस की जिम्मेदारी नीरज पांथरी व मनोज पाल को दी गयी है। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर होने वाले बलिदान दिवस कार्यक्रम को मनोज गर्ग एवं वीरेंद्र वाल्दिया आयोजित कराएंगे। 25 जून को मन की बात कार्यक्रम को भी अधिक व्यापक रूप से सुना जाएगा।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुई बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीर्थ सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, सांसद कल्पना सैनी, खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट, कुलदीप कुमार, देशराज कर्णवाल, नीरू देवी, पुनीत मित्तल, कौस्तुभानंद जोशी, मनवीर सिंह चौहान, नवीन ठाकुर, विनोद सुयाल, स्वराज विद्वान, शशांक रावत समेत समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं ज़िलाध्यक्ष उपस्थित थे।

You Might Also Like

Uttarakhand : UKPSC ने इन सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर किया जारी
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी श्रीकोट पहुँचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से घर पर जाकर की मुलाकात।
केरल में किझक्कंबलम में दलित परिवारों को हटाने के लिए मुंसिफ कोर्ट का अल्टीमेटम, सियासी घमासान तेज
बड़ी ख़बर : 22 लाख नकली करेंसी के साथ दो आरोपियों को SOG ने किया गिरफ्तार
TAGGED:BJPChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunGovernmentUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून में अब पीछे बैठने वालों की भी खैर नहीं! हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा 1,000 रुपये तक का चालान, ढाई साल में 96 पिलियन राइडर्स की मौत

The Hill India News
The Hill India News
November 24, 2026
बाबा रामदेव के ‘पाखंडी’ बयान पर बाबा बागेश्वर का पलटवार नहीं, दिया ऐसा जवाब कि टल गया बड़ा विवाद! बोले- चार दिन पहले प्रशंसा की, आज निंदा भी स्वीकार
बचपन की यादों में खोए सीएम धामी! झनकईया मेले का किया भव्य शुभारंभ, जलेबी-पकौड़ी और सिंघाड़े का किया जिक्र, शारदा कॉरिडोर को लेकर की बड़ी घोषणाएं
पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर! 6 साल बाद फिर साथ आए बीजेपी-अकाली दल, 2027 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे, अमित शाह बोले- हिंदू-सिख भाईचारे की बनेगी मिसाल
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महासैलाब, हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठी धर्मनगरी
16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना! सरकारी विमान से दिल्ली से ढाका आने की मांग, विजय दिवस पर वापसी का ऐलान कर बढ़ाई यूनुस सरकार की मुश्किलें
बनबसा में CM धामी का बड़ा ऐलान! 54 विकास योजनाओं की दी सौगात, 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का किया दावा, बोले- जनता के बीच लेकर जाएंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027 का बिगुल! प्रदेश में बनाए गए 1,270 परीक्षा केंद्र, 2.08 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा; जानिए किस जिले में कितने केंद्र और परीक्षार्थी
बैणी-भुली योजना पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज! गणेश गोदियाल ने धामी सरकार को घेरा, बोले- चुनाव आते ही याद आई मातृशक्ति, 5 साल तक महिलाओं के लिए क्या किया?
हरीश धामी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक और मुकदमा भी रद्द; जौलजीबी मेले में हंगामे के मामले में कांग्रेस को मिली बड़ी कानूनी जीत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?