By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : केदारनाथ गर्भगृह में नोट उड़ाती महिला का वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : केदारनाथ गर्भगृह में नोट उड़ाती महिला का वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
उत्तराखंड

Uttarakhand : केदारनाथ गर्भगृह में नोट उड़ाती महिला का वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: June 19, 2023 10:04 am
The Hill India Desk
Published: June 19, 2023
Share
SHARE

श्री केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में रूपये बरसाने पर BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्रवाई के दिये निर्देश

केदारनाथ गर्भ गृह में नोट उड़ा रही महिला का वीडियो वायरल,

डीएम ने दिए महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

श्री केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रूपए बरसाए जाने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कड़ी नाराजगी जताई है।

केदारनाथ गर्भगृह में नोट उड़ाती महिला का वीडियो वायरल। डीएम ने दिए महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश। मंदिर समिति के कर्मचारियों पर भी होगी कार्यवाही

मंदिर समिति के कर्मचारियों पर भी होगी कार्यवाही
रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के स्वयंभू लिंग पर महिला द्वारा नोट उड़ाने के मामले ने जोर पकड़ लिया है। जहां एक ओर मंदिर समिति की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं, वहीं जिला प्रशासन की ओर से महिला के साथ ही मंदिर समिति के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि केदारनाथ धाम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां आये दिन हो रही घटनाओं के मामले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले केदारनाथ मंदिर के भीतर गर्भगृह में सोने की परत की जगह तांबा लगाने का मामला प्रकाश में आया था, जबकि केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों के साथ घोड़े-खच्चर स्वामियों द्वारा मारपीट का मामला गर्माने के बाद अब एक नया मामला सामने आया है।

अब एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के स्वयंभू लिंग पर नोट उड़ा रही है।

यह वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, जो दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा रहा है, जब महिला स्वयंभू लिंग पर पैंसे उड़ा रही है तो उसके पास कुछ तीर्थ पुरोहित हैं, जो महिला को ऐसा कृत्य करने से नहीं रोक रहे हैं।

बताया यह भी जा रहा है कि जब महिला ने ऐसा कृत्य किया तो उस दौरान बद्री-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी भी मंदिर के भीतर मौजूद थे। उन्होंने भी महिला को ऐसा करने से नहीं होका। वीडियो में देखकर हैरानी हो रही है कि महिला के पास खड़े तीर्थ पुरोहित मंत्रोच्चारण कर रहे हैं, जबकि नोट उड़ा रही महिला को रोकने का प्रयास तक नहीं किया जा रहा है।

सोशल मीडिया में महिला का वीडियो वायरल होने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही प्रकरण में तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से बात करके दोषियों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई करने को कहा है। वहीं मामले में डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि महिला का यह कृत्य शर्मनाक है। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के दरबार पर ऐसा कृत्य माफी लायक नहीं है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों हिन्दुआंे के आस्था के प्रतीक बाबा केदारनाथ के गर्भगृह में महिला ने पैंसे उड़ाने जैसा गलत कृत्य है। महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान मौके पर मौजूद रहे बद्री-केदार मंदिर समिति के कर्मचारियों पर भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया-सीएम धामी
उत्तराखंड में सीएम धामी का सख्त रुख: समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर दिए ये निर्देश
हम देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु संकल्पबद्ध – सीएम धामी
उत्तराखंड में दो कोरोना मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
बिटकॉइन निवेश ठगी मामले में ED का तीन शहरों में बड़ा एक्शन; देहरादून से दिल्ली तक खंगाले गए हेमंत शर्मा के ठिकाने
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा

The Hill India News
The Hill India News
June 20, 2026
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश: NEET परीक्षा से पहले फिर बुझा एक सपना, गाजियाबाद में 22 वर्षीय अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, एक सप्ताह में कई छात्रों की मौत से बढ़ी चिंता
चीन की ओर बढ़ता बांग्लादेश: तीस्ता प्रोजेक्ट समेत 17 समझौतों की तैयारी, भारत की बढ़ सकती है रणनीतिक चिंता
नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?