By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: “हमारे ज्ञान का विशाल भंडार पूरी दुनिया को है समर्पित” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: “हमारे ज्ञान का विशाल भंडार पूरी दुनिया को है समर्पित” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: “हमारे ज्ञान का विशाल भंडार पूरी दुनिया को है समर्पित” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

The Hill India News
Last updated: January 6, 2024 2:10 pm
The Hill India News
Published: January 6, 2024
Share
SHARE

केंद्रीय रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने शनिवार को स्वामी दर्शनानन्द गुरूकुल महाविद्यालय, हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं योग गुरु स्वामी रामदेव की उपस्थित में ’पतंजलि गुरूकुलम’ एवं ’आचार्यकुलम’ का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश में गुरूकुलों में न केवल आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाए, बल्कि भारत की नैतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए और अधिक गुरुकुल स्थापित किए जाने चाहिए। ऐसे समय में जब विदेशी संस्कृति के अनुकरण के कारण नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है, युवाओं को नैतिक मूल्यों के समावेश के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए गुरुकुलों को यह दायित्व निभाने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने गुरुकुलों से आज के निरंतर विकसित हो रहे समय के साथ तारतम्य बिठाते हुए पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम प्रौद्योगिकी जैसी उभरती और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अग्रसर होने का आह्वान किया। “ऐसी प्रौद्योगिकियां विकसित करें जो देश को इस क्षेत्र में अग्रणी बनायें। उन्होंने कहा कि गुरुकुलों को अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करना चाहिए, आने वाले समय में वे एक बार फिर देश और उसकी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करें और भारत की नई पहचान बनें। रक्षा मंत्री ने कहा कि “लगभग 1,500 वर्ष पूर्व भारत में कई बड़े विश्वविद्यालय थे, जिनमें गुरुकुल परंपरा प्रचलित थी। उसके बाद, देश ने विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा उस व्यवस्था को लगभग नष्ट होते हुए देखा। बदले में, उन्होंने एक ऐसी प्रणाली विकसित की जो हमारे युवाओं को देश की सांस्कृतिक भावना के अनुरूप शिक्षा प्रदान नहीं करती थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि उस दौरान, स्वामी दर्शनानंद जी ने इस गुरुकुल की स्थापना की, जो तत्कालीन समय से हमारी युवा पीढ़ियों को ज्ञान और संस्कृति के माध्यम से दीप्तिमान कर रहा है।”

रक्षा मंत्री ने देश में सांस्कृतिक विकास में गुरुकुलों की भूमिका को रेखांकित करते हुए सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि “काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकालेश्वर धाम से राम मंदिर तक बुनियादी ढांचागत विकास से पता चलता है कि सरकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके उत्थान की दिशा में कार्यरत है। यह विचार सांस्कृतिक संरक्षण से भी आगे जाता है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां इस महान देश की संस्कृति पर गर्व कर सकें। उन्होंने कहा कि गुरुकुल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।” राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्राथमिक शिक्षा से ही युवाओं के मन में नैतिक मूल्यों को विकसित करने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

रक्षा मंत्री ने योग के महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे इसके हितकारी होने के कारण संपूर्ण विश्व ने प्राचीन भारतीय पद्धति का अनुसरण किया है। “भारत वसुधैव कुटुंबकम (विश्व एक परिवार) की अवधारणा का पालन करता है। हमारे ज्ञान का विशाल भंडार पूरी दुनिया को समर्पित है। अब 21 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग की इस प्रथा को, कभी केवल भारत तक ही सीमित माना जाता था, लेकिन अब इसे विश्व स्तर पर लोगों ने स्वीकार किया है, अब योग प्रणाली पूरे विश्व के लोगों के दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।” भारतीय साहित्य में संस्कृत के महत्वपूर्ण स्थान की चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री ने प्राचीन भारतीय भाषा को उसी तरह बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया जिस प्रकार से योग को लोगों के लिए सुलभ बनाया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती और स्वामी दर्शनानंद का प्राचीन गुरूकुल परंपरा को पुर्नजीर्वित करने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा जिस प्रकार स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ के माध्यम से विश्व में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने का कार्य किया, उसी प्रकार पतंजलि गुरूकुलम भी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव का द्योतक बनेगा। गुरूकुलम में बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कार भी मिलेंगे, जिससे वो एक आदर्श नागरिक के रूप में समाज में अपना योगदान दे सकेंगे।

You Might Also Like

इश्क़ क़ातिलाना: शादीशुदा शख्स ने गर्लफ्रैंड की हत्या कर शव के किए 31 टुकड़े, युवती के परिजनों में कोहराम
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर: अमेरिका ने 25 मिनट में उड़ाए ईरान के परमाणु ठिकाने, 14 बंकर-बस्टर बम और दर्जनों टॉमहॉक मिसाइलों से किया हमला
स्वतंत्र फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में घटती जगह पर फिल्म निर्माताओं का विरोध तेज, 46 क्रिएटर्स ने जारी किया संयुक्त बयान
उत्तराखंड में दर्दनाक अग्निकांड: चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत
आवारा पशुओं पर भी लोकसभा में पारित होगा एक बिल, सपा सांसद ने दिया ये नोटिस
TAGGED:Defense Minister Rajnath Singhknowledge is dedicatedUttarakhandwhole world
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

मुंबई में जलभराव के लिए सिर्फ BMC जिम्मेदार नहीं, हमारी ही आदतें वजह: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागरिकों को दो टूक— ‘हम खुद अपनी मातृभूमि को लूट रहे हैं’

The Hill India News
The Hill India News
July 8, 2026
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के प्रबंधन पर उठे सवाल: BKTC का बड़ा ऐक्शन, प्राइवेट सेक्रेटरी सस्पेंड; विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
ओडिशा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: माइंस डिप्टी डायरेक्टर 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से मिलीं 500-500 के नोटों की गड्डियां
पिथौरागढ़ में रामगंगा नदी का प्रवाह रुकने से बनी 600 मीटर लंबी झील, पांच गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
तमिलनाडु में करप्शन पर ‘विजय’ प्रहार: TASMAC शराब दुकान कर्मचारियों की सैलरी 25% बढ़ी, अब बोतलों पर ओवरचार्जिंग का खेल होगा खत्म
CM धामी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए ₹145 करोड़, 25 साल आगे की सोच के साथ बनेगा ‘उत्तराखंड सुशासन मॉडल’
वायनाड में फिर प्रकृति का तांडव: मेप्पाडी टनल निर्माण क्षेत्र में भीषण भूस्खलन, मलबे में तब्दील हुआ इलाका, 5 की मौत
उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी की बड़ी सौगात, कुंभ 2027 और बुनियादी ढांचे के लिए ₹495 करोड़ मंजूर
कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?