By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री धामी

The Hill India News
Last updated: February 16, 2025 1:03 pm
The Hill India News
Published: February 16, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा से जुड़े हुए 261 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
उन्होंने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान में 2024- 25 हेतु 10 वीं और 12 वीं के कुल 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः रु 5100, रु 4100 और रु 3100 रुपए की धनराशि दी गई।

डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति- जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2024 – 25 हेतु कुल 148 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इसी प्रकार से मुख्यमंत्री ने गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2024- 25 के अंतर्गत कुल 89 छात्राओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृत शिक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। कहा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के माध्यम से संस्कृत विद्यालयों में अध्यनरत बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु प्रथम बार गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत संस्कृत विद्यालय में अध्यनरत सभी वर्गों की बालिकाओं को 3012 रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।
डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 3012 रु वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

संस्कृत शिक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान योजना संचालित की जा रही है। जिसके तहत हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्कृत शिक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः 5100, 4100 और 3100 रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। कहा कि प्रदेश के 13 जनपदों में 13 संस्कृत ग्राम विकसित करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार के माध्यम से सरकार प्रतिवर्ष अखिल भारतीय शोध सम्मेलन, अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन, अखिल भारतीय वेद सम्मेलन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, संस्कृत शिक्षा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला, संस्कृत छात्र प्रतियोगिता आदि विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर देव भाषा संस्कृत के प्रचार – प्रसार हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन मौलिक विरासत और संस्कृति के उत्थान के तौर से गुजर रहा है। भारत के प्राचीन वैभव और गौरव को प्रदर्शित करने वाली पहचान और प्रतीकों का संरक्षण और संवर्धन हो रहा है। उत्तराखंड भी हर दिशा में नवाचार के दौर से गुजर रहा है। उत्तराखंड में स्थानीय स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर भी मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं। विकास के नित नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उनके पूर्वजों की देवभूमि तेजी से उन्नति के दौर से गुजर रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सरिता कपूर, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार गैरोला, निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ — बोले, “प्रदेश में बनेंगी 23 खेल अकादमियां, खेल संस्कृति को मिलेगा नया आयाम”
मामूली विवाद ने ली पटना यूनिवर्सिटी के लॉ छात्र की जान, छात्रों का प्रदर्शन पुलिस ने किया लाठीचार्ज
केरल में किझक्कंबलम में दलित परिवारों को हटाने के लिए मुंसिफ कोर्ट का अल्टीमेटम, सियासी घमासान तेज
जापान : प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए
संस्कृत वर्णमाला में छिपा वैज्ञानिक दृष्टिकोण — प्रो. डीएस नेगी
TAGGED:Chief Minister DhamiGovernmentSanskrit educationUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! स्वागत में लगी JCB की चपेट में आया 14 वर्षीय छात्र, बीजेपी नेता के बेटे की दर्दनाक मौत; गोरखपुर में सड़क पर उतरे परिजन

The Hill India News
The Hill India News
November 19, 2026
बुमराह ने रचा इतिहास! पहले ही ओवर में विकेट लेकर कपिल देव के खास रिकॉर्ड की बराबरी की, वेलिंगटन में कीवी बल्लेबाजों को दिया बड़ा झटका
बांग्लादेश में हिंसा से मचा हड़कंप! ढाका में बम धमाके, यूनुस के पैतृक घर और ग्रामीण बैंक की शाखाओं में आगजनी; 13 से ज्यादा जिलों में सुरक्षा सख्त, 565 लोग गिरफ्तार
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का कहर बरपाने का खतरा, 13 जिलों में रेड अलर्ट; कई ट्रेनें रीशेड्यूल, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद
आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, डासना जेल पहुंचा रिलीज ऑर्डर; समर्थकों में खुशी की लहर, शाम तक बाहर आने की उम्मीद
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, 36 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल; 14,857 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
जौलजीबी मेला हंगामा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत चार कांग्रेसी गिरफ्तार; सीमांत क्षेत्र में सियासत गरमाई
उत्तराखंड-UP के बीच 26 साल पुराना परिसंपत्ति विवाद सुलझने की ओर! सीएम योगी और धामी की अहम बैठक, 20 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का हो चुका निस्तारण
सिर्फ 3.25 लाख रुपये में खरीदें 3 सीटर इलेक्ट्रिक कार! धूप से भी होगी चार्ज, 250 KM की रेंज और बाइक से भी कम आएगा चलाने का खर्च
कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराकर मस्जिद में छिपा, घंटों चली मुठभेड़ का अंत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?