By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : पुलिस की सतर्कता से दून में टली डकैती की वारदात! 11 बदमाश चढ़े हत्थे, पढें…
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : पुलिस की सतर्कता से दून में टली डकैती की वारदात! 11 बदमाश चढ़े हत्थे, पढें…
उत्तराखंडक्राइम

Uttarakhand : पुलिस की सतर्कता से दून में टली डकैती की वारदात! 11 बदमाश चढ़े हत्थे, पढें…

The Hill India Desk
Last updated: July 13, 2023 11:05 am
The Hill India Desk
Published: July 13, 2023
Share
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डकैती की बड़ी वारदात पुलिस की सतर्कता के चलते टल गई। दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हथियारबंद 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल और नगदी भी बरामद हुई है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने खुलासा करते बताएगी नेहरू कालोनी तथा एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोथोरावाला सीवर प्लांट के पास 10 से 12 लोग एकत्रित होकर होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिनके पास अवैध असलाह होने की भी संभावना है।

सूचना पाकर हरकत में आए थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो सीवर प्लांट के पास स्थित खाली मैदान में एक निर्माणाधीन मकान मे पास पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में हत्थे चढ़े लोगों ने बताया कि वह देहरादून दीपनगर क्षेत्र में एक चिन्हित किये गये घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थेराधे से आए आए थे।

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचानने पर संजय पुत्र गोली, सोनू पुत्र बरसाती, अविनाश कुमार पुत्र शिवनाथ, श्रवण कुमार पुत्र आशाराम, अमन कुमार पुत्र नीरज, लवकुश पुत्र अंगद, रणजीत पुत्र यज्ञ राम, त्रिलोकी पुत्र नारायण, धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार, रामपाल पुत्र राजेन्द्र तथा मनीष पुत्र जसराम सभी निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश बताया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 छर्रे वाली पिस्टल 2 अदद खुखरी, 28 मोबाइल फोन तथा 38810 की नगदी बरामद हुई है।

बरामद मोबाइल फोन व नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने हरिद्वार में अलग-अलग टप्पेबाजी की घटनाओं में चोरी करना कबूला। थाना नेहरू कालोनी में धारा 399, 402 भादवि तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी मूलरूप से गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा गैंग बनाकर टप्पेबाजी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं, वे सभी कुछ दिन पूर्व ही देहरादून आये थे तथा कैलाश हास्पिटल में काम करने वाली उनकी एक परिचित महिला द्वारा उन्हें दीपनगर में 02 अलग-अलग कमरे किराये पर दिलवाये गये थे।

उनकी देहरादून में किसी बडी घटना को अंजाम देकर वापस गोंडा लौटने की योजना थी। जिसके लिये उन्होंने नेहरू कालोनी क्षेत्र में रैकी कर एक घर को चिन्हित किया था तथा आज उसी घर में डकैती डालने के प्रयोजन से मोथोरावाला क्षेत्र में एकत्रित हुए थे।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी, बलवीर डोभाल, पंकज तिवारी, चौकी प्रभारी जोगीवाला, हेड कांस्टेबल सोबन सिंह, कॉन्स्टेबल आशीष राठी, श्रीकांत ध्यानी, बृजमोहन, जगमोहन पंवार, विवेक राठी, धर्मवीर, हेमवती नंदन, मुकेश कण्डारी, संदीप, सुधांशु शामिल रहे।

एसओजी टीम मे निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी देहरादून, उप निरीक्षक हर्ष अरोडा, कॉन्स्टेबल ललित, पकंज, नरेन्द्र, देवेन्द्र, किरण, आशीष शर्मा शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस टीम को 10,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

You Might Also Like

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का भाजपा पर तीखा प्रहार, गोदियाल बोले- ‘विपक्ष को बदनाम करने की साजिश पहले से थी तैयार’
गुड गवर्नेंस का ‘उत्तराखंड मॉडल’: शहरी सुधारों की धमक, केंद्र ने धामी सरकार को दी ₹264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
Covid को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली की सीएम परिवार सहित किए बाबा केदार के दर्शन
Uttarakhand: सत्ता और संवेदना का संगम: जब काफिला रोक सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को उतरे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?