By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड आपदा: एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू में हरसंभव मदद का भरोसा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड आपदा: एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू में हरसंभव मदद का भरोसा
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड आपदा: एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू में हरसंभव मदद का भरोसा

The Hill India News
Last updated: August 8, 2025 12:31 pm
The Hill India News
Published: August 8, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 09 अगस्त 2025 | संवाददाता —उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बैठक की। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव राजेंद्र सिंह ने धराली और आसपास के इलाकों में ग्राउंड जीरो पर चल रहे अभियानों की जानकारी ली और राज्य सरकार से सड़कों, संचार और बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयासों पर चर्चा की।

Contents
रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा—सड़क अवरुद्धकमांड पोस्ट और सेक्टर आधारित तैनाती के निर्देशआपदा अध्ययन के लिए विशेषज्ञ टीम भेजेगा एनडीएमएपुनर्निर्माण में धन की कमी नहीं होगीमौसम पूर्वानुमान मजबूत करने की दिशा में कदम

राजेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि एनडीएमए और भारत सरकार की ओर से राज्य को जो भी सहायता चाहिए होगी, उसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित गति से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए।

रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा—सड़क अवरुद्ध

राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क अवरुद्ध होने से मानव संसाधन और उपकरण प्रभावित इलाकों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में वायुसेवा के जरिए हर्षिल घाटी और आसपास के क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालकर उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है।

धराली में राहत कार्यों के लिए डोजर, ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार और अन्य उपकरण वायु सेना के MI-17 और चिनूक हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर भेजे जा रहे हैं।

कमांड पोस्ट और सेक्टर आधारित तैनाती के निर्देश

राजेंद्र सिंह ने मिलिट्री एंड सिविल कमांड पोस्ट तथा इंसिडेंट कमांड पोस्ट को जल्द सक्रिय करने के आदेश दिए। प्रभावित क्षेत्रों को सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में राहत दलों की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, मेजर जनरल सुधीर बहल, कर्नल केपी सिंह, कर्नल नदीम अरशद, राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी सहित सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, मौसम विज्ञान विभाग और आईटीबीपी के अधिकारी (ऑनलाइन) शामिल हुए।


आपदा अध्ययन के लिए विशेषज्ञ टीम भेजेगा एनडीएमए

राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही एक विशेषज्ञ दल उत्तराखंड में आपदा के कारणों और प्रभावों का अध्ययन करेगा। इसी तरह का दल हाल ही में हिमाचल प्रदेश भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट से दोनों राज्यों में ऐसी घटनाओं के कारणों को समझने में मदद मिलेगी। यह टीम PDNA और अंतर-मंत्रालय विशेषज्ञ दल के दौरे के तुरंत बाद भेजी जाएगी।


पुनर्निर्माण में धन की कमी नहीं होगी

एनडीएमए ने वित्त आयोग से उत्तराखंड के लिए विशेष वित्तीय प्रावधानों की सिफारिश करने का निर्णय लिया है, ताकि पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों में संसाधनों की कमी न हो।


मौसम पूर्वानुमान मजबूत करने की दिशा में कदम

राजेंद्र सिंह ने घोषणा की कि हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और औली में जल्द एक-एक डॉप्लर राडार स्थापित किए जाएंगे। इससे मौसम पूर्वानुमान की सटीकता बढ़ेगी। मिशन मौसम के तहत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी राडार लगाए जाएंगे।

You Might Also Like

वन नेशन वन इलेक्शन के नुकसान व फायदे वर उत्तराखण्ड के समिति ने मांगी रिपोर्ट
New Delhi: सांसदी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, DMK नेता कनिमोझी को बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश : एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा ऐलान- 2022 विधानसभा चुनाव हारने वालों को नहीं मिलेगा टिकट..
कांग्रेस के इस पूर्व नेता के घर में मिलीं करारे नोटों की गड्डियां, देखकर आयकर विभाग के अधिकारी भी चौकें
नई दिल्ली : बिल गेट्स ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

कराची की साइकिल एंबुलेंस पर मचा बवाल: सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई भी जानिए

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘छात्रों का भविष्य सर्वोपरि, दोषियों को मिले ऐसी सजा जो बने मिसाल’
महिला ट्रेनी IPS हैरेसमेंट केस में बड़ा ट्विस्ट: ‘सुसाइड ड्रामा’, लेटर और रिश्ते के दावे से जांच ने पकड़ी नई रफ्तार
पेट्रोल में E20 ही रहेगा मानक! 20% से ज़्यादा एथेनॉल मिश्रण पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा जवाब
साहिबाबाद रेल हादसे से थमी रफ्तार: मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
सिक्किम सुरंग त्रासदी: मीथेन गैस बनी मौत का जाल, 8 मजदूरों की मौत, कई अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे
दिल्ली कूच पर अड़े किसान: ट्रेड डील के विरोध में राजधानी की ओर बढ़ा कारवां, शंभू बॉर्डर से किसान घाट तक हाई अलर्ट
लक्सर में दोहरे हत्याकांड से फैली दहशत: पथरेश्वर महादेव मंदिर के 2 साधुओं की हत्या, जंगल में दबाए मिले शव; मुख्य पुजारी फरार
पहाड़ों की रानी मसूरी जाना हुआ मुश्किल: भारी बारिश से देहरादून-मसूरी हाईवे धंसा, पर्यटकों की आवाजाही पर रोक; सेफ्टी सर्वे के आदेश
भारत में मानसून का महारूप: दिल्ली-NCR में जलभराव, पहाड़ों पर भूस्खलन; UP, बिहार समेत 16 राज्यों में रेड-येलो अलर्ट जारी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?