By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : टिहरी झील कोटी कॉलोनी पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : टिहरी झील कोटी कॉलोनी पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : टिहरी झील कोटी कॉलोनी पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

The Hill India News
Last updated: February 11, 2025 1:56 pm
The Hill India News
Published: February 11, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर किया प्रतिभाग।

1000 मीटर हीट कयाकिंग मेन्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने जीता गोल्ड मेडल।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी झील कोटी कॉलोनी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने 1000 मीटर हीट कयाकिंग मेन्स प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं सोविनियर से सम्मानित किया। इस दौरान श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रही।

उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने स्वर्ण पदक, एसएससीबी ने रजत तथा दिल्ली ने कांस्य पदक जीता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, वीरभूमि के बाद अब खेलभूमि के रूप में स्थापित हो रहा है। राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना पहला और सुखद अनुभव है। 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हो रहा है। सारी खेल प्रतियोगिताएं उत्तराखण्ड के 11 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई, खिलाड़ियों के लिए सारे खेल ट्रैक बनाये गये तथा कोई भी खेल उपकरण बाहर से नहीं लाये गये। जहां 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड 25वें स्थान पर रहा था वहीं अब हमारा राज्य 38वें राष्ट्रीय खेलों में 7 स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील ऊर्जा उत्पादन के साथ ही पर्यटन और साहसिक खेलों के लिए अन्यन्त अनुकूल है। यह वाटर स्पोर्ट्स का बहुत बड़ा हब बनेगा। यहां पर पहले भी राष्ट्रीय/अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं और आगे भी खेलों का क्रम सालभर चलता रहे यह प्रयास किये जायेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय आर्थिकी को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, प्रदेश को ड्रग्स फ्री करने का संकल्प लिया गया है, निश्चित ही यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने अन्य राज्यों से आये खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को देवभूमि उत्तराखण्ड के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण पर जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक नैसर्गिक सुन्दरता से तन-मन में एक नई ऊर्जा का संचार होने के साथ ही शांति का अनुभव होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टिहरी में शीतकालीन पर्यटन की थीम पर डेस्टिनेशन टिहरी कैलेंडर 2025 लॉन्च किया। यह कैलेंडर टिहरी की एक प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में उभरती क्षमता पर प्रकाश डालता है, जिसमें रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक स्थलों का समृद्ध मिश्रण है। उत्तराखंड पर्यटन और टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से टिहरी गढ़वाल के जिला प्रशासन द्वारा कैलेंडर बनाया गया है।

टिहरी झील में 38वें राष्ट्रीय खेल के अन्तर्गत तीन दिवसीय कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगियों में 16 राज्यों के 160 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, मणिपुर, कर्नाटक, केरल, पंजाब, चंडीगढ़, एसएससीबी आदि के 80 महिला खिलाड़ी एवं 80 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को लेकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता बनी रहे और वह अविरल बहती रहे, इसकी रक्षा करना भी जरूरी है।

इस अवसर पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, प्रशासक जिला पंचायत टिहरी सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, अध्यक्ष ओबीसी संजय नेगी, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् टिहरी मनमोहन सिंह रावत, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् चम्बा शोभनी धनोला, प्रशासक ब्लाक जाखणीधार सुनीता देवी, प्रशासक ब्लॉक चम्बा शिवानी बिष्ट, सचिव ओलम्पिक एसोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड डी.के. सिंह, अध्यक्ष भारतीय कैनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन प्रशान्त कुशवाह, डीएम टिहरी मयूर दीक्षित, एसएसपी आयुष अग्रवाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर फिर बढ़ी उम्मीदें, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जाएंगे वॉशिंगटन
सीएम धामी ने किया IASSI के 24वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, कहा— सतत विकास के लिए सामाजिक न्याय और तकनीकी नवाचार अनिवार्य
हिमाचल में पहली बार कांग्रेस जीती देहरा विधानसभा सीट, अब सदन में बैठेंगे पति-पत्नी एक साथ
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में सीएम धामी के काफिले के आगे कूदे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, दिखाए काले झंडे; दन्या बाजार में भारी हंगामा
सूचना नहीं देने पर राज्य सूचना आयोग की सख्ती: दो अधिकारियों पर जुर्माना, एक निलंबित
TAGGED:Chief MinisterDhamiKoti Colony.PlayersTehri LakeUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अल्मोड़ा दुग्ध संघ में बड़ा प्रशासनिक एक्शन! 9 में से 6 सदस्य अपात्र, पूरी प्रबंध समिति भंग; CDO को मिली कमान, जानिए क्या रही वजह

The Hill India News
The Hill India News
November 27, 2026
उत्तराखंड में दशकों से जमीन पर बसे परिवारों की बदलेगी किस्मत! बापूग्राम-बिंदुखत्ता समेत वन भूमि पर मिलेगा मालिकाना हक, धामी कैबिनेट ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बदला अंदाज! 3 चरणों में आएगा सपा का घोषणापत्र, 75 जिलों के लिए अलग एजेंडा, महिलाओं-युवाओं और किसानों पर बड़ा दांव
लोकसभा में 50% तक बढ़ सकती हैं सीटें! 850 सांसदों के बैठने की तैयारी, महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
उत्तराखंड के 2 लाख किसानों की चमकेगी किस्मत! दिसंबर से प्रदेशभर में लगेंगे सहकारिता ऋण मेले, 600 करोड़ रुपये का बांटेगी धामी सरकार
सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! सुबह बाजार खुलते ही चांदी ₹5,936 और सोना ₹1,988 महंगा, जानिए 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का ताजा भाव
घर में गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगाएं मशरूम, न खेत की जरूरत और न ज्यादा जगह की; जानिए बीज से लेकर फसल तैयार होने तक का पूरा तरीका
उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज! देहरादून में 22 हजार कर्मचारियों की होगी तैनाती, 2,045 बूथों पर सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक का खाका तैयार, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी
महिला आरक्षण के नाम पर नया बिल क्यों? 3 दिन के नोटिस पर संसद का विशेष सत्र बुलाने से भड़का विपक्ष, परिसीमन और सीटें बढ़ाने की आशंका पर मोदी सरकार को घेरा
चुनावी मोड में धामी सरकार! आज कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों से लेकर महिलाओं और किसानों तक को मिल सकती है बड़ी सौगात, इन प्रस्तावों पर रहेंगी सबकी नजरें
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?