By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : बजट सत्र से पहले कल होगी कैबिनेट की बैठक, सख्त भू-कानून समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : बजट सत्र से पहले कल होगी कैबिनेट की बैठक, सख्त भू-कानून समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : बजट सत्र से पहले कल होगी कैबिनेट की बैठक, सख्त भू-कानून समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

The Hill India News
Last updated: February 11, 2025 2:41 pm
The Hill India News
Published: February 11, 2025
Share
SHARE

देहरादून : 12 फरवरी बुधवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है . आगामी विधानसभा बजट सत्र से पहले होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. क्योंकि तमाम विभागों की नियमावलियों पर कैबिनेट की मुहर लगने के साथ ही संशोधित भू-कानून पर भी मंत्रिमंडल मुहर लगा सकता है.

आपको बता दें  सीएम धामी ने पिछले साल ही आगामी विधानसभा बजट सत्र में सख्त भू-कानून लाने की बात कही थी. इसके लिए सीएम धामी ने समिति का गठन भी किया था. गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सीएम धामी को सौंप दी है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 12 फरवरी को होने जा रही कैबिनेट की बैठक में संशोधित भू-कानून प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है. साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में योग नीति, महिला नीति समेत तमाम प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है. इसके अलावा चीनी मिलों के 123 सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने का रास्ता भी साफ हो सकता है.

आगामी विधानसभा बजट सत्र के तिथियां और जगह का ऐलान हो चुका है, लेकिन बजट का आकार क्या होगा, ये निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में ही फाइनल किया जाएगा. ऐसे में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के आकार पर भी चर्चा के साथ ही मुहर लगने की संभावना है. साल 2024 में अगस्त महीने में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने संबंधित प्रस्ताव में कुछ कमियां होने के चलते मंत्रिमंडल ने वापस भेज दिया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है.

उत्तराखंड सरकार डिसलाइजेशन पर विशेष जोर दे रही है, जहां एक ओर सरकारी कामकाज को तेजी से डिजिटल किया जा रहा है. इसी क्रम में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन पर भी सरकार जोर दे रही है. इसके लिए उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2025 तैयार किया है, जिसमें पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, आधार प्रमाणीकरण वर्चुअल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शामिल की गई है, जिस पर मुहर लगने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी पॉलिसी तैयार की है, जिस प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है. इसके साथ ही शिक्षा विभाग में बीआरपी-सीआरपी के साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 4100 पदों पर भर्ती संबंधित प्रस्ताव, प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.

इसके साथ ही उत्तराखंड के पुराने बाजरों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव, उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर्स अगले दो साल तक दूसरे राज्यों में नौकरी नहीं कर सकेंगे, इससे संबंधित प्रस्ताव, एकल महिलाओं के लिए “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” का प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है

 

You Might Also Like

बरेली: जिम में महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला, दो गिरफ्तार
मंत्री जी, आप इसे गंभीरता से लीजिए” – खुले मंच पर शिक्षक ने शिक्षा मंत्री को घेरा, प्रमोशन को लेकर उठाए तीखे सवाल
बिग ब्रेकिंग:चमोली जनपद के घोडा-खच्चर संचालकों की नहीं होगी उपेक्षा: महाराज
बीजेपी नेता के बड़ा बयान, ‘तमिलनाडु के लोग कर्नाटक में बम लगाते हैं’, मांगी माफी
Mumbai: पूर्व NCB ऑफिसर समीर वानखड़े को कोर्ट से मिली फटकार
TAGGED:budget sessionCabinet meetingUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?