By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : समय से कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए- सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : समय से कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए- सीएम धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : समय से कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए- सीएम धामी

The Hill India News
Last updated: November 20, 2022 2:38 pm
The Hill India News
Published: November 20, 2022
Share
SHARE
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उनमें तेजी लायी जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई एवं एनएच के अधिकारियों को सड़क निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्वारब- से खैराना के बीच एनएच की सड़क को जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने संबंधित ठेकेदार से भी फोन पर वार्ता कर इस सड़क के सभी कार्य तथा गड्ढों का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण पर भी संबंधित अधिकारियों को कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गतिमान कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए तथा संबंधित ठेकेदार को भी जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित करें तथा समय से कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनके हैंडओवर की कार्रवाई आरम्भ कर दी जाए।
उन्होंने कहा कि पैसा चाहे राज्य सरकार का हो चाहे केंद्र सरकार का हो, उसका सुनियोजित ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि उस धनराशि का जनता को समय पर लाभ मिल सके।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने जनपद में हो रहे अभिनव प्रयासों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिसमे जिलाधिकारी द्वारा कोसी पुनर्जनन अभियान, एक दिवसीय कोसी स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवर निर्माण, अल्मोड़ा शहर का ड्रेनेज प्रोग्राम आदि के बारे में विस्तार से बताया ।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल जो आजीविका महोत्सव आयोजित किया गया इस आजीविका महोत्सव में बड़ी संख्या में पूरे जनपद की मातृशक्ति व अनेकों लोगों यहॉ पर स्टार्ट-अप के माध्यम से इसमें प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हवालबाग में जो रूरल बिजनेस इक्यूबेटर (आर0बी0आई0) है उससे प्रेरणा लेकर यहॉ पर एक साल के अन्दर 03 गुना तरक्की हुई है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में जो कार्य लम्बित था भारत सरकार के सहयोग से शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का एक मात्र लक्ष्य है कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड का विकास हो। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक नगरी है यहॉ के बड़े-बड़े विद्वानों ने देश व दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड को मा0 प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है तथा केदारनाथ में भी कार्य प्रगति पर है, हेमकुण्ड साहिब व केदारनाथ धाम के लिए रोपवे का शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की जो मानसखण्ड कारिडोर बनाने की जो योजना है उसके मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान जनपद प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया सहित जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
May be an image of 13 people, people standing, people sitting and indoor

You Might Also Like

हैदराबाद में ‘पिंक पावर रन 2025’: 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की भागीदारी, स्तन कैंसर जागरूकता का दिया संदेश
सऊदी अरब से दोस्ती बढ़ाएगा इजरायल, अरबों डॉलर के पैकेज से बनेगा रेल नेटवर्क
‘40 प्रतिशत कमीशन’ के आरोपों पर, ठेकेदार संघ के अध्यक्ष को CM सिद्धरमैया ने दी ये सलाह
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
अमरावती: जनसंख्या और ‘हिंदुस्तान-पाकिस्तान’ वाले बयान पर नवनीत राणा का बड़ा हमला, उद्धव ठाकरे को बताया ‘बेबसी का पर्याय’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर

The Hill India News
The Hill India News
October 21, 2026
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?