By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अवैध धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस ने ‘छांगुर बाबा’ को किया गिरफ्तार, विदेश फंडिंग और ब्रेनवाशिंग का खुलासा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > अवैध धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस ने ‘छांगुर बाबा’ को किया गिरफ्तार, विदेश फंडिंग और ब्रेनवाशिंग का खुलासा
उत्तर प्रदेशक्राइम

अवैध धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस ने ‘छांगुर बाबा’ को किया गिरफ्तार, विदेश फंडिंग और ब्रेनवाशिंग का खुलासा

The Hill India News
Last updated: July 5, 2025 2:53 pm
The Hill India News
Published: July 5, 2025
Share
SHARE

लखनऊ | 5 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। यूपी एटीएस (ATS) ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से हिंदू युवतियों को इस्लाम धर्म में परिवर्तित कराने के संगठित नेटवर्क का सरगना बताया जा रहा है।

Contents
करोड़ों की संपत्ति, विदेशी फंडिंग का शकहिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरणब्राह्मण-कायस्थ लड़कियों पर विशेष टारगेटिंग, तय थे रेटब्रेनवॉश और किताबों से प्रचार40 से ज्यादा बैंक खाते, मुकदमे की धमकी से दबावकई संदिग्धों पर नजर, जांच जारीसरकार और एजेंसियां अलर्ट

करोड़ों की संपत्ति, विदेशी फंडिंग का शक

बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के मधपुर गांव में निवास करने वाले छांगुर बाबा और उसके साथियों के खिलाफ विदेशी फंडिंग के जरिए पिछले एक साल में शोरूम, बंगले और लग्जरी गाड़ियां खरीदने की शिकायतें मिली थीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गैंग के सदस्यों ने 40 से अधिक बार इस्लामिक देशों की यात्रा की, और 100 करोड़ रुपये तक के संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन सामने आए हैं।

हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण

जांच में खुलासा हुआ है कि छांगुर बाबा का नेटवर्क पहले युवतियों को झूठी पहचान और प्रेमजाल में फंसा कर उनका ब्रेनवाश करता था। लखनऊ की एक युवती गुंजा गुप्ता के मामले में यह बताया गया कि अबू अंसारी नामक व्यक्ति ने खुद को “अमित” बताकर दोस्ती की, फिर छांगुर बाबा की दरगाह ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।

धर्म बदलवाने के बाद गुंजा का नाम ‘अलीना अंसारी’ रखा गया। इस प्रक्रिया में उसके साथ नीतू रोहरा (अब नसरीन) और नवीन घनश्याम (अब जमालुद्दीन) जैसे धर्मांतरण कर चुके लोग भी सक्रिय थे।

ब्राह्मण-कायस्थ लड़कियों पर विशेष टारगेटिंग, तय थे रेट

सूत्रों के मुताबिक, ब्राह्मण, क्षत्रिय, या सिख समुदाय की युवतियों को इस्लाम में धर्मांतरण कराने के लिए 15-16 लाख रुपये तक दिए जाते थे। पिछड़ी जातियों की लड़कियों के लिए यह राशि 10-12 लाख, जबकि अन्य जातियों के लिए 8-10 लाख रुपये निर्धारित थे।

ब्रेनवॉश और किताबों से प्रचार

छांगुर बाबा ने “शिजर-ए-तैय्यबा” नामक पुस्तक भी प्रकाशित कराई थी, जिसका उपयोग इस्लाम के प्रचार-प्रसार और नए लोगों को प्रभावित करने के लिए किया जाता था। बाबा खुद बलरामपुर के चांद औलिया दरगाह के पास रहकर यह गतिविधियां संचालित कर रहा था।

40 से ज्यादा बैंक खाते, मुकदमे की धमकी से दबाव

एटीएस को मिली जानकारी के अनुसार, इस नेटवर्क ने 40 से अधिक बैंक खाते अपने नाम और विभिन्न संगठनों के नाम से खोल रखे थे, जिनमें करोड़ों का लेन-देन हुआ है। यह गैंग गरीबों और असहायों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भी धर्मांतरण के लिए मजबूर करता था।

कई संदिग्धों पर नजर, जांच जारी

एटीएस की जांच में अब तक जिन प्रमुख नामों की पहचान हुई है, उनमें महबूब, पिंकी हरिजन, हाजिरा शंकर, एमेन रिजवी (कथित पत्रकार), सगीर और नीतू रोहरा जैसे नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह पूरी एक संगठित लॉबी है, जो भारत में अवैध धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय है।

सरकार और एजेंसियां अलर्ट

यूपी एटीएस की यह कार्रवाई एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषय की ओर संकेत कर रही है। गृह विभाग ने इसे एक हाई-प्रोफाइल केस मानते हुए केंद्रीय एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित करने के संकेत दिए हैं। इस मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है, और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

You Might Also Like

यूपी की मेधावी बेटियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: फ्री स्कूटी, हेलमेट और पेट्रोल के साथ शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार
हाथरस हादसा: अधिकतर लोगों की हुई मौत सीने में चोट और दम घुटने के कारण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुले राज
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, टेरर फंडिंग की आशंका में डॉक्टर के घर छापा, 6 घंटे तक चली पूछताछ
UP के इस शहर में दिल दहला देने वाली घटना, दूसरी जाति की लड़की से प्यार शादी…दलित लड़के के बाप का मर्डर
“डार्लिंग… तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर दिए”, लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का ऑडियो वायरल, जांच तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का असर, SBI-PNB-BOB समेत ग्राहकों के लिए बड़ी एडवायजरी; 27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगी बैंक शाखाएं
यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक’, 200 टन के वेसल को लेकर निकला महाकाफिला; वाराणसी में 3 फुटओवर ब्रिज के हिस्से हटेंगे
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा सड़क हादसा, गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ईंटों से लदा ट्रक; बाल-बाल बचीं छात्राएं
मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, संजय मिश्रा बोले- ‘मेरी जिंदगी में एक समय वह अभिभावक बन गए थे, उन्हें वो क्रेडिट नहीं मिला जिसके हकदार थे’
SIR विवाद पर सियासी संग्राम तेज, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी मार्च आज; गिरफ्तारी और हटाने की मांग
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार धमाका, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड
उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 7 अक्टूबर को होगी अंतिम सुनवाई; सरकार से पूछा—अब तक आदेश पर क्यों नहीं हुआ अमल?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?