By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से गुजरात के भरूच में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के ‘सहकारी शिक्षण भवन’ का शिलान्यास किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से गुजरात के भरूच में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के ‘सहकारी शिक्षण भवन’ का शिलान्यास किया
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से गुजरात के भरूच में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के ‘सहकारी शिक्षण भवन’ का शिलान्यास किया

Rajesh Dabral
Last updated: September 16, 2022 5:39 am
Rajesh Dabral
Published: July 3, 2022
Share
SHARE

इस प्रशिक्षण भवन का निर्माण न केवल लोगों को शिक्षित करेगा बल्कि सहकारी क्षेत्र के बुनियादी तत्वों, ज्ञान और महत्व को भी सामने लाएगा

भरूच जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के इस प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण होने के बाद यह कंप्यूटर लैब, सहकारी पुस्तकालय और मंडलियों के कामकाज के लिए सामान्य ज्ञान का केंद्र बन जाएगा

नरेन्द्र मोदी  जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब 2001-02 में उन्होने सभी प्रकार की राजनीति को अलग रखकर भरुच डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की मदद की थी

जब तक सहकारी क्षेत्र में कर्तव्य और अधिकारों की जानकारी मंडली के स्तर पर नहीं पहुँचगे, तब तक हम सहकारी क्षेत्र को समृद्ध और पारदर्शी नहीं बना सकते

हाल ही में मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने एक निर्णय लिया कि GEM प्लेटफॉर्म पर केन्द्र और राज्य सरकार खरीद कर सकते हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने निर्णय कर GEM प्लेटफॉर्म को को-ऑपरेटिव  सोसायटियों के लिए खोलने का काम किया है, जिससे उन्हें खरीद में पारदर्शिता का फायदा मिलेगा, खर्च बचेगा और वे प्रतियोगिता में खड़े रह सकेंगे

GEM प्लेटफॉर्म पर सहकारी समितियों को एन्ट्री देकर प्रधानमंत्री  ने सहकारी क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने का काम किया है

आजादी के बाद  नरेन्द्र मोदी  ने एक अलग सहकारिता मंत्रालय बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, उन्होने सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारी क्षेत्र को प्राथमिकता देने का काम किया है

गुजरात के आर्थिक विकास में सहकारी क्षेत्र का अमूल्य योगदान है और सहकारिता विभाग हर क्षेत्र में सामान्य लोगों के साथ खड़ा नज़र आता है

गुजरात के अर्थतंत्र के विकास की कल्पना को-ऑपरेटिव के बिना हो ही नहीं सकती

देशभर में एक प्रकार से यह नई शुरुआत हो रही है, मुझे विश्वास है कि इस रास्ते पर ज्यादा ये ज़्यादा लोग चलेंगे और हम सहकारिता को और अधिक मजबूत बनाएंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने आज नई दिल्ली से  वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से गुजरात के भरूच में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के ‘सहकारी शिक्षण भवन’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रशिक्षण भवन का निर्माण न केवल लोगों को शिक्षित करेगा बल्कि सहकारी क्षेत्र के बुनियादी तत्वों, ज्ञान और महत्व को भी सामने लाएगा। भरूच जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के इस प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण होने के बाद यह कंप्यूटर लैब, सहकारी पुस्तकालय और मंडलियों के कामकाज के लिए सामान्य ज्ञान का केंद्र बन जाएगा। श्री शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वर्ष 2001-02 में उन्होने सभी प्रकार की राजनीति को अलग रखकर भरुच डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की मदद की थी। उस समय मोदी जी ने कहा था कि सहकारी आंदोलन तंत्र में कौन बैठा है, उसे देखकर काम नहीं किया जाता। हम किसानों, मंडलियों और दूध उत्पादकों को मदद पहुंचा रहे हैं। आज बैंक मजबूत बना है, देश में मात्र 5 प्रतिशत नॉन परफोर्मिंग एसेट (NPA) और 22 प्रतिशत लाभांश (Dividend) देनेवाले बैंक बहुत कम हैं और भरुच डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक उनमें से एक है। भरुच डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक गुजरात के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। 49 शाखाएं और लगभग 1205 करोड रुपये की पूंजी 115 साल पुराने इस बैंक के इतिहास के गवाह है।

अमित शाह ने कहा कि जब तक सहकारी क्षेत्र में कर्तव्य और अधिकारों की जानकारी मंडली के स्तर पर नहीं पहुँचगे, तब तक हम सहकारी क्षेत्र को समृद्ध और पारदर्शी नहीं बना सकते। सहकारी क्षेत्र को लोक उपयोगी बनाने के लिए प्रशिक्षण बहुत जरुरी होता है। उन्होने कहा की यह हर्ष का विषय है कि भरुच डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने अपनी तरफ से सवा तीन करोड रुपये खर्च कर यह आधुनिक प्रशिक्षण भवन बनाने का निर्णय लिया है। इससे भरुच जिले की सभी प्रकार की मंडलियों की ट्रेनिंग का काम होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने एक निर्णय लिया है जिसके तहत केन्द्र और राज्य सरकार GEM प्लेटफॉर्म पर खरीद कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जी ने निर्णय कर GEM प्लेटफॉर्म को को-ऑपरेटिव सोसायटियों के लिए खोलने का काम किया है, जिससे को-ऑपरेटिव सोसायटियों को खरीदी में पारदर्शिता का फायदा मिलेगा। इससे उनका खर्च बचेगा, खरीदी पारदर्शी आएगी  और वे प्रतियोगिता में खड़ी रह सकेंगी।

श्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने एक अलग सहकारिता मंत्रालय बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। आज़ादी के बाद 75 साल में किसी भी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय बनाने के बारे नहीं सोचा लेकिन मोदी जी ने सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारी क्षेत्र को प्राथमिकता देने का काम किया है। उसी तरह GEM प्लेटफोर्म पर सहकारी समितियों को एन्ट्री देकर प्रधानमंत्री जी ने सहकारी क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। वर्ष 2022 के बजट में सहकारी क्षेत्र और सहकार विभाग के लिए 900 करोड़ रुपये दिये गये है। वैकल्पिक कर को साढ़े 18 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत और सरचार्ज 12 से घटाकर 7 प्रतिशत किया गया है। भारत सरकार और नाबार्ड मिलकर जल्द ही देश की सभी प्राईमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी (PACS) का कम्प्युटराईजेशन करने वाले हैं। इससे 65 हजार से ज्यादा सहकारी मंडलियों को एक नया जीवन मिलने वाला है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि गुजरात के आर्थिक विकास में सहकारी क्षेत्र का अमूल्य योगदान है। चाहे अमूल हो, हजारो की संख्या में दूध मंडलियाँ हों, सेवा सहकारी मंडली हों, हाउसिंग मंडली हों, मत्स्य पालन मंडलियाँ हों, सहकारिता विभाग ने हर क्षेत्र में सामान्य लोगों के साथ खडे रहने का बहुत बड़ा काम किया है। कोरोना काल में सभी डिस्ट्रिक्ट, नागरिक बैंकों, सभी APMC और सभी डेयरी ने फूड पेकेट से लेकर मास्क पहुँचाने तक और ऑक्सीजन उत्पादन में खुद की पूंजी का उपयोग कर सहकारी क्षेत्र ने गुजरात की बहुत मदद की है। उन्होने कहा कि को-ऑपरेटिव के बिना गुजरात के अर्थतंत्र के विकास की कल्पना हो ही नहीं सकती।

अमित शाह ने कहा कि आज यह सहकारी बैंक एग्रीकल्चर ऋणो, नॉन-एग्रीकल्चर फायनान्स, डेरी उद्योग, कर्मचारियों और लोगों के फायनान्स और इन्डस्ट्रीयल क्षेत्र में भी अन्य बैंक के फायनान्स सहित अनेक क्षेत्रों में काम कर रहा है। आज जो प्रशिक्षण भवन बना है उससे हमें सहकारी क्षेत्र के मूल तत्वों, ज्ञान और महत्व को नीचे तक पहुँचाने में बहुत मदद मिलनेवाली है। इसके साथ-साथ सहकारी मंडली के सभी सदस्यों और उनके नियामक मंडल को सहकारी कानून का ज्ञान और सेवा एप्रोच का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहकारी कानून, कानून के उपनियम और कोर्ट के आदेशों को बताकर सहकारी तंत्र को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में यह एक प्रकार से नई शुरुआत हो रही है और मुझे विश्वास है कि ज्यादा ये ज़्यादा लोग इस रास्ते पर चलेंगे और हम सहकारिता को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

You Might Also Like

हिमालयी छेत्रों के ग्लेशियरों का पिघलना..
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों को एकजुट करने की पहल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन बोले – “राज्यहित में बनेगा विज्ञान समन्वय प्लेटफॉर्म”
Uttarakhand: केदारनाथ धाम में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आ रहे श्रद्धालु, सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की करी सराहना
उत्तराखण्ड: सरकार अगले दो साल में बनवाएगी 50 हजार पॉली हाउस – मुख्यमंत्री धामी
पाकिस्तान का आम चुनाव आतंक के साए में, मतदान से पहले ही मारे जा रहे चुनावी कैंडिडेट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?