By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: इंजीनियर से 1.39 करोड़ की ठगी मामले में जसपुर के दो युवक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > इंजीनियर से 1.39 करोड़ की ठगी मामले में जसपुर के दो युवक गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइमदेश

इंजीनियर से 1.39 करोड़ की ठगी मामले में जसपुर के दो युवक गिरफ्तार

The Hill India Desk
Last updated: May 27, 2025 3:56 pm
The Hill India Desk
Published: May 27, 2025
Share
SHARE

अंतरराष्ट्रीय गैंग से मिला कनेक्शन, गरीबों के खाता खोलकर करते थे ठगी
देहरादून। चेन्नई के एक इंजीनियर से 1.39 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में जसपुर कोतवाली पुलिस और चेन्नई पुलिस ने जसपुर से दो अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसपुर में एक सीएससी सेंटर चला कर लोगों का बैंक अकाउंट खोल कर उनके खाते को ठगी में इस्तेमाल करते थे। दोनों आरोपियों को चेन्नई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई ले गई है।
रुद्रपुर पुलिस और चेन्नई पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चेन्नई के एक इंजीनियर से 1 करोड़ 39 लाख की धोखाधड़ी की गई थी। आरोपियों को चेन्नई पुलिस के सुपुर्द किया गया है। जनवरी 2025 में चेन्नई निवासी इंजीनियर पीके पार्थसारथी को तमिल मैट्रिमोनियल साइट पर एक महिला ने दोस्ती कर अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने इंजीनियर को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया और विभिन्न खातों में 1 करोड़ 39 लाख रुपये साइबर फ्रॉड के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। इस धोखाधड़ी की शिकायत पीके पार्थसारथी ने साइबर पुलिस स्टेशन चेन्नई में दर्ज कराई थी।
पुलिस विवेचना के दौरान यह सामने आया कि इंजीनियर के खाते से 12 लाख 43 हजार रुपये जसपुर निवासी सानिया परवीन के बैंक खाते में स्थानांतरित हुए थे। यह पैसा बाद में सानिया परवीन के खाते से वसीम के बैंक खाते में भेजा गया। वसीम, दाऊद, और तरुण भारद्वाज ने इस पैसे को नकद निकालकर 2-3 प्रतिशत कमीशन लेकर साइबर गैंग के अन्य सदस्यों-गोगा उर्फ गांधी, प्रियांशु अरोड़ा, नितिन अटवाल और मोनिश सैफी को दिया। जांच में यह भी पता चला कि वसीम, दाऊद और तरुण भारद्वाज ने मिलकर पिछले कुछ महीनों में लगभग 50-60 लाख रुपये साइबर फ्रॉड के जरिए अलग-अलग ग्राहकों के खातों में पैसे प्राप्त किए थे।
जिसके बाद चेन्नई पुलिस और जसपुर कोतवाली पुलिस ने गैंग के दो सदस्य मो. वसीम, निवासी चांद मस्जिद के पास, मोहल्ला नई बस्ती, थाना जसपुर, मो. दाऊद, निवासी नहर पार, मोहल्ला नई बस्ती, थाना जसपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जसपुर में चांद मस्जिद वाली गली में एक सीएचसी सेंटर चलाते थे। जहां वो गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर उनके खाते खुलवाते थे और उनकी पासबुक, चेक बुक, एटीएम आदि अपने पास रख लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल आरोपी साइबर फ्रॉड के लेन-देन में करते थे।
वसीम, दाऊद और तरुण भारद्वाज के तार अंतरराष्ट्रीय साइबर गैंग से जुड़े हुए हैं। प्रियांशु अरोड़ा और नितिन अटवाल दुबई में रहकर इस साइबर गैंग को चलाते हैं, जो मोनिश सैफी और गोगा उर्फ गांधी के माध्यम से उन लोगों से संपर्क करते हैं जिनके पास खातों का नियंत्रण होता है। कल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चेन्नई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई ले गई है। गौरतलब है कि रुद्रपुर एसओजी द्वारा फरवरी 2025 को आरोपी दाऊद और तरुण भारद्वाज को 9 लाख 80 हजार रुपये नकद और तमंचों के साथ काशीपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: जब हमारी युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को पहचानेगी तभी इससे उनका जुड़ाव भी होगा-सीएम धामी
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार आज वाराणसी में होंगे नरेंद्र मोदी, किसानों को देंगे बड़ी सौगात
पटना डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने भाई-बहन को जिंदा जलाया, MLA पर भी FIR
उत्तराखंड: भाखड़ा पुल पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 20 वर्षीय युवती की मौत, सहेली गंभीर घायल
जयराम रमेश का दावा- “G-20 बैठक के लिए भेजे गए इनविटेशन में ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

बदरीनाथ में DJ विवाद ने पकड़ा तूल, ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित; सतपाल महाराज के तर्क पर भी उठे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
दिल्ली में PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, परिवार संग पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; बेटे की शादी का दिया न्योता
UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?