By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हैदराबाद:भारत को फ्यूचर रेडी बनाने के लिए हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि भारत आत्मनिर्भर बने : प्रधानमंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हैदराबाद:भारत को फ्यूचर रेडी बनाने के लिए हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि भारत आत्मनिर्भर बने : प्रधानमंत्री
देशफीचर्ड

हैदराबाद:भारत को फ्यूचर रेडी बनाने के लिए हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि भारत आत्मनिर्भर बने : प्रधानमंत्री

Rajesh Dabral
Last updated: May 26, 2022 3:26 pm
Rajesh Dabral
Published: May 26, 2022
Share
SHARE

प्रधानमंत्री ने आईएसबी, हैदराबाद में 2022 की पीजीपी कक्षा के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

देश के आर्थिक और व्यावसायिक परिदृश्य में आईएसबी के छात्रों की भूमिका को स्वीकार किया

“आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि इंडिया मींस बिजनेस”

“मैं आज इस महत्वपूर्ण दिन पर आपसे कहूंगा कि आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को, देश के लक्ष्यों के साथ जोड़िए”

“पिछले तीन दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने लंबे समय तक पॉलीटिकल विलपावर की कमी देखी; इस वजह से देश रिफॉर्म से, बड़े फैसले लेने से दूर ही रहा”

“इस सिस्टम में अब सरकार रिफॉर्म करती है, ब्यूरोक्रेसी काम करती है और लोगों की भागीदारी से ट्रांसफॉरमेशन हो रहा है”

“भारत को फ्यूचर रेडी बनाने के लिए हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि भारत आत्मनिर्भर बने; इसमें आप सभी बिजनेस प्रोफेशनल्स की बड़ी भूमिका है”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईएसबी, हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के अवसर पर  आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और 2022 के पीजीपी कक्षा के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने उन लोगों का नमन किया, जिन्होंने संस्थान को इसके वर्तमान गौरव तक ले जाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2001 में अटल जी ने इसे देश को समर्पित किया था। तब से लेकर आज तक लगभग 50 हजार एग्जीक्यूटिव यहां से ट्रेन होकर निकले हैं। आज आईएसबी एशिया के टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक है। आईएसबी से निकले प्रोफेशनल्स देश के बिजनेस को गति दे रहे हैं, बड़ी-बड़ी कंपनियों का मैनेजमेंट संभाल रहे हैं। यहां के स्टूडेन्टस ने सैकड़ों स्टार्टअप्स बनाए हैं, अनेकों यूनिकॉर्न के निर्माण में उनकी भूमिका रही है। उन्होंने कहा, “ये आईएसबी के लिए उपलब्धि तो है ही पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत जी20 देशों के समूह में फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी है। स्मार्टफोन डाटा कंजूमर के मामले में भारत पहले नंबर पर है। इंटरनेट यूजर्स की संख्या को देखें तो भारत दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल रिटेल इंडेक्स में भी भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम भारत में है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर मार्केट भारत में है। भारत आज ग्रोथ के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। पिछले साल भारत में अब तक का सबसे ज्यादा, रिकॉर्ड एफडीआई आया। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि इंडिया मींस बिजनेस।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अक्सर इंडियन सॉल्यूशंस को ग्लोबली इंप्लीमेंट होते हुए देखते हैं। इसलिए, उन्होंने कहा, “मैं आज इस महत्वपूर्ण दिन पर आपसे कहूंगा कि आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को, देश के लक्ष्यों के साथ जोड़िए।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में रिफॉर्म की ज़रूरत तो हमेशा से महसूस की जाती रही थी लेकिन पॉलीटिकल विलपावर की हमेशा कमी रहती थी। पिछले तीन दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने लंबे समय तक पॉलीटिकल विलपावर की कमी देखी। इस वजह से देश रिफॉर्म से, बड़े फैसले लेने से दूर ही रहा। 2014 के बाद से हमारा देश राजनीतिक इच्छाशक्ति को भी देख रहा है और लगातार रिफॉर्म भी हो रहे हैं। जब दृढ़ संकल्प और राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ सुधार किए जाते हैं तो जनता का समर्थन और लोकप्रिय समर्थन का आश्वासन भी मिलता है। उन्होंने लोगों के बीच डिजिटल भुगतान को अपनाए जाने का उदाहरण दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती और ताकत प्रमाणित हुई। कोविड वैक्सीन के लिए तो हमारे यहां चिंता जताई जा रही थी कि विदेशी वैक्सीन मिल भी पाएगी या नहीं। लेकिन हमने अपनी वैक्सीन तैयार कीं। इतनी वैक्सीन बनाईं कि भारत में भी 190 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। भारत ने दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी वैक्सीन्स भेजी हैं। प्रधानमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के बारे में भी बताया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ब्यूरोक्रेसी ने भी रिफॉर्म की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकार की योजना की सफलता में उन्होंने लोगों की भागीदारी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जब लोग सहयोग करते हैं, तो त्वरित और बेहतर परिणाम सुनिश्चित होते हैं। इस सिस्टम में अब सरकार रिफॉर्म करती है, ब्यूरोक्रेसी काम करती है और लोगों की भागीदारी से ट्रांसफॉरमेशन हो रहा है। उन्होंने आईएसबी के छात्रों से रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के इस मैकेनिज्म का अध्ययन करने को कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि क्या कारण है कि 2014 के बाद हमें खेल के हर मैदान में अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिल रहा है? इसका सबसे बड़ा कारण है हमारे एथलीट्स का आत्मविश्वास। आत्मविश्वास तब आता है, जब सही टैलेंट की खोज होती है, जब टैलेंट की हैंडहोल्डिंग होती है, जब एक ट्रांसपेरेंट सिलेक्शन होता है, ट्रेनिंग का, कंपीटिशन का एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया और टॉप्स योजना जैसे सुधारों के कारण हम अपनी आंखों के सामने खेल में बदलाव देख सकते हैं। इसी तरह, उन्होंने एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम को सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में कार्यनिष्पादन, मूल्यवर्धन, उत्पादकता और प्रेरणा का एक बड़ा उदाहरण बताया।

बदलते कारोबारी परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए जहां औपचारिक, अनौपचारिक, छोटे और बड़े व्यवसाय अपना विस्तार कर रहे हैं और लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं, उन्होंने छोटे व्यवसायों को बढ़ने के लिए और अवसर देने तथा नए स्थानीय और वैश्विक बाजारों से जुड़ने में उनकी मदद करने की आवश्यकता पर बल दिया। उनकी अपार क्षमता के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत को फ्यूचर-रेडी बनाने के लिए हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि भारत आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि इसमें आईएसबी जैसे संस्थानों के छात्रों की बड़ी भूमिका हो सकती है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, “इसमें आप सभी बिजनेस प्रोफेशनल्स की बड़ी भूमिका है और ये आपके लिए एक तरह से देश की सेवा का उत्तम उदाहरण होगा।”

PM at the graduation ceremony of the PGP Class of 2022 at ISB, in Hyderabad on May 26, 2022.
PM addressing at the graduation ceremony of the PGP Class of 2022 at ISB, in Hyderabad on May 26, 2022.
PM at the graduation ceremony of the PGP Class of 2022 at ISB, in Hyderabad on May 26, 2022.
PM at the graduation ceremony of the PGP Class of 2022 at ISB, in Hyderabad on May 26, 2022.

You Might Also Like

गोवा : निर्माताओं के लिए इफ्फी एक मौका है जहां वे अपनी फिल्मों को दिखा सकते हैं और मार्केटिंग कर सकते हैं: आशा पारेख
Uttarakhand: टनल रेस्क्यू ऑपरेशन, ऑगर मशीन में आई तकनीकी खराबी से ड्रिलिंग का काम रुका
Uttarakhand: सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग को आगामी यात्रा शुरू होने से पूर्व, सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए
UP: आंसर नहीं दे पाया तो टीचर ने दी छात्र को पनिसमेंट, डंडे से पीटा फोड़ दी आंख हालत गंभीर
संसद का शीतकालीन सत्र: तीसरे दिन भी हंगामे के आसार, SIR मुद्दे पर विपक्ष अडिग; दूसरे दिन ‘कुत्ता विवाद’ रहा सुर्खियों में 
TAGGED:future readyIndiaself-reliant
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?