By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जिन लोगों मेरी कथा अटेंड की होगी, उन्हें याद होगा कि मैं कभी ये बात नहीं कहती कि सब मोह माया है-जया किशोरी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > जिन लोगों मेरी कथा अटेंड की होगी, उन्हें याद होगा कि मैं कभी ये बात नहीं कहती कि सब मोह माया है-जया किशोरी
देशफीचर्ड

जिन लोगों मेरी कथा अटेंड की होगी, उन्हें याद होगा कि मैं कभी ये बात नहीं कहती कि सब मोह माया है-जया किशोरी

The Hill India News
Last updated: October 29, 2024 3:32 pm
The Hill India News
Published: October 29, 2024
Share
SHARE

भागवत कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी को इन दिनों सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि बीते दिनों जया किशोरी एयरपोर्ट पर एक ब्रांडेड लग्जरी बैग के साथ स्पॉट हुईं. बैग Dior ब्रांड का था. यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उस बैग की कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा है और उसे बनाने के लिए गाय की चमड़ी का इस्तेमाल होता है. अब जया किशोरी ने अपने ब्रांडेड बैग को लेकर सफाई दी है. जया किशोरी ने कहा कि उनका बैग एक कस्टमाइज बैग है. इसमें कहीं भी लेदर का इस्तेमाल नहीं हुआ है. उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वो कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हैं. उन्होंने कभी नहीं कहा कि सब मोह माया है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जया किशोरी ने कहा, “मेरे बैग को लेकर बहुत कंट्रोवर्सी हो रही है. मैं इसे साफ कर देना चाहती हूं. वो बैग एक कस्टमाइज बैग है. कस्टमाइज का मतलब आप अपनी मर्जी और अपने हिसाब से बैग को डिजाइन करा सकते हैं. इसमें कहीं भी लेदर का इस्तेमाल नहीं हुआ है. इसीलिए बैग में मेरा नाम तक लिखा हुआ है. मैंने कथा करने से पहले और न कथा करने के दौरान और न ही बाद में कभी लेदर का इस्तेमाल किया. मैं आगे भी लेदर का इस्तेमाल नहीं करूंगी. मैं बस अपनी गारंटी ले सकती हूं, लेकिन किसी कंपनी की गांरटी नहीं ले सकती.”

जया किशोरी ने कहा, “जिन लोगों मेरी कथा अटेंड की होगी, उन्हें याद होगा कि मैं कभी ये बात नहीं कहती कि सब मोह माया है. मैंने कभी नहीं कहा कि आप पैसे मत कमाइए. मैंने कभी नहीं कहा कि सब मोह माया है. इसलिए सब त्याग दो. जब हमने खुद नहीं त्यागा, तो मैं कैसे लोगों से ये बात कह सकती हूं. मैंने पहले दिन से एक बात साफ कर दी है कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं.”

किशोरी ने कहा, “मैं एक नाॉर्मल लड़की हूं और घर में रहती हूं. मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं. मैं गृहस्थ जीवन भी पूर्ण रूप से जीना चाहती हूं. मेरा परिवार है. दोस्त और रिश्तेदार भी है. कोई खुशखबरी आती है, तो हम उसे सेलिब्रेट भी करते हैं. मैं घूमने भी जाती हूं. मैं एक नॉर्मल लाइफ जीती हूं. मैं कभी नहीं कहा कि मैंने वैराग्य ले लिया है. मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप मेहनत करें, पैसा कमाएं, खुद को एक अच्छी जिंदगी दें और अपने सपने पूरे करें.”

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : नीतियों और निर्णयों के माध्यम से पर्यटन व रोजगार को बढ़ाने हेतु किए जा रहे ठोस कार्य: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑल इंडिया ऑयल सेक्टर मीट में लिया हिस्सा, उत्तराखंड को ऊर्जा हब बनाने की दिशा में तेजी से काम
अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, कई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
₹15,000 से ऊपर के ऑटो-डेबिट पर अब अनिवार्य होगा OTP, RBI ने जारी किया नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क 2026
उत्तराखंड में चार दिनों तक बरसेंगे बादल, आज इन जिलों में रहें खास सतर्क
TAGGED:Jaya Kishori.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?