By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कल आयोजित होने वाले बजट-उपरान्त वेबिनार का उद्घाटन करेंग..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कल आयोजित होने वाले बजट-उपरान्त वेबिनार का उद्घाटन करेंग..
देशफीचर्डस्वास्थय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कल आयोजित होने वाले बजट-उपरान्त वेबिनार का उद्घाटन करेंग..

Rajesh Dabral
Last updated: February 25, 2022 6:53 am
Rajesh Dabral
Published: February 25, 2022
Share
SHARE

निजी क्षेत्र के प्रसिद्ध वक्ता और विशेषज्ञ सहित प्रमुख हितधारक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, ई-संजीवनी और टेली-मेन्टल हेल्थ पर विचार-सत्र में हिस्सा लेंगे..

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल दस बजे प्रातः केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बजट उपरान्त वेबिनार का उद्घाटन करेंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, ई-संजीवनी और टेली-मेन्टल हेल्थ कार्यक्रम विषयों पर 1045 बजे से 1350 बजे तक तीन विषयों पर सत्रों का आयोजन किया जायेगा।

वेबिनार का उद्देश्य है स्वास्थ्य सेक्टर में सरकार की विभिन्न पहलों को आगे ले जाने के लिये हितधारकों को संलग्न करना। प्रधानमंत्री का सम्बोधन बजट-उपरान्त वेबिनारों की दिशा निर्धारित कर देगा। वेबिनार में एक पैनल चर्चा होगी, जिसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, नीति आयोग, उद्योग जगत, स्टार्ट-अप, अकादमिक जगत के प्रसिद्ध वक्ता तथा विशेषज्ञ सहित हितधारक हिस्सा लेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानन्द सोनोवाल संयुक्त रूप से समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

तीन विषयों पर गोष्ठी सत्र इस प्रकार चलेंगेः

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशनः नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल इस सत्र का संचालन करेंगे। सत्र के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण गेदाम प्रस्तुतिकरण देंगे। इस सत्र में यशोदा अस्पताल की सुश्री उपासना अरोड़ा, नारायण हेल्थ के अध्यक्ष डॉ. देवी शेट्टी, मेट्रोपोलिस लैब की प्रबंध निदेशक सुश्री अमीरा शाह, नैटहैल्थ के अध्यक्ष डॉ. हर्ष महाजन और सीआईआई व आयुर्वेद के श्री राजीव वासुदेवन अपने विचार रखेंगे।

राष्ट्रीय टेली-मेडीसिन पहलें और ई-संजीवनीः इस सत्र का संचालन पीएचएफआई के अध्यक्ष प्रो. के. श्रीनाथ रेड्डी करेंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री लव अग्रवाल ई-संजीवनी पर प्रस्तुतिकरण देंगे। सत्र में एनएचएम कर्नाटक की प्रबंध निदेशक डॉ. अरुंधति चंद्रशेखर, अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुश्री संगीता रेड्डी, टाटा मेडिकल एंड डायगॉनिस्टक्स के सीईओ श्री गिरीश कृष्णमूर्ति और टेलीहेल्थ स्टैंडर्ड्स, बीआईएस के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी गोयल हिस्सा लेंगे।

टेली मेन्टल हेल्थ कार्यक्रमः निमहांस की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति इस सत्र का संचालन करेंगी और स्वागत वक्तव्य देंगी। एनएचएम के एएस-एंड-एमडी श्री विकाश शील इस विषय पर एक संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण देंगे। इस सत्र में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में मनोचिकित्सा के क्लीनिकल प्रोफेसर डॉ. मोहन आइज़क, संगत-अमेरिका/गोवा के विश्व स्वास्थ्य के अनुसंधानकर्ता डॉ. अनन्त भान, पीएचएफआई की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार, आईआईटी बेगलुरू के प्रोफेसर डॉ. टीके श्रीकान्त और निमहांस के डॉ. किशोर कुमार जैसे दिग्गज हिस्सा लेंगे।
इसका लक्ष्य है घोषणाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्यान्वित करने के लिये सक्रिय भागीदारी की रूपरेखा तैयार करना।Pib

You Might Also Like

तेलंगाना : उर्वरक क्षेत्र केंद्र सरकार के ईमानदार प्रयासों का प्रमाण-प्रधानमंत्री मोदी
New Delhi: 7 मई को हजारों महिलाएं पहुंचेंगी जंतर-मंतर, पहलवानों को मिला सबसे बड़ी किसान यूनियन का साथ
पश्चिम बंगाल–असम दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी: SIR विवाद के बीच बंगाल में रैली, गुवाहाटी में एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन
नई दिल्ली : कितना खतरनाक है चीन में फैला ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस वायरस?
भारत में लोकसभा चुनाव पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान, “अपने दोस्तों की हर सफलता…”
TAGGED:Family WelfareHealthThe Prime Minister
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

The Hill India News
The Hill India News
June 30, 2026
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?