By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: “समरसता दिवस” पर आयोजित गोष्ठी में गूंजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का संदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > “समरसता दिवस” पर आयोजित गोष्ठी में गूंजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का संदेश
उत्तराखंडफीचर्ड

“समरसता दिवस” पर आयोजित गोष्ठी में गूंजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का संदेश

The Hill India News
Last updated: April 19, 2025 2:11 am
The Hill India News
Published: April 19, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 17 अप्रैल 2025 – अधिवक्ता परिषद उत्तराखण्ड, देहरादून स्वाध्याय मण्डल द्वारा “समरसता दिवस” के अवसर पर एक विचारशील संगोष्ठी का आयोजन बार भवन देहरादून के प्रथम तल पर स्थित पुस्तकालय में किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं प्रख्यात वक्ता डॉ. सुमेर चन्द रवि ने मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

डॉ. रवि ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक दृष्टिकोण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, भारतीय समाज में व्याप्त प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष असमानताओं पर सारगर्भित संबोधन दिया। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में पारदर्शिता, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए भारत की अखण्डता के लिए हर संभव बलिदान को तैयार रहने का आह्वान किया।

डॉ. रवि ने उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार द्वारा 13 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा बाबा साहब को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए जा रहे सम्मान को करोड़ों वंचितों के आत्मसम्मान से जोड़ते हुए उसे ऐतिहासिक पहल बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष श्री मनमोहन कंडवाल ने की, जबकि सचिव श्री राजवीर सिंह बिष्ट और अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष श्री वी.के. शर्मा ने अपने वक्तव्यों में मुख्य अतिथि के विचारों की सराहना करते हुए सभी उपस्थित गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद की पदाधिकारी एडवोकेट लक्ष्मी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट श्री राकेश गुप्ता, परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट अनुज शर्मा, अन्य पदाधिकारीगण और विद्वान अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संगोष्ठी का समापन भारत के वीर शहीदों एवं संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को समर्पित भावपूर्ण नारों और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

You Might Also Like

नई दिल्ली : देश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार में अभूतपूर्व काम हो रहा है- प्रधानमंत्री मोदी
उत्तराखंड: ‘राजभवन घेराव’ से धामी सरकार की घेराबंदी करेगी कांग्रेस, 16 फरवरी को पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन
बिग न्यूज़:मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा, अगले सत्र से छात्रों को मिलेंगी द्विभाषी किताबें, दिए यह निर्देश..
“पार्ट-टाइम एक्ट्रेस हूं”, स्मृति ईरानी की वापसी पर भावुक बयान – ‘क्योंकि सास…’ सीजन 2 से टीवी पर फिर दिखेंगी ‘तुलसी’
ऑनलाइन सट्टेबाजी केस: कई क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों पर गिरेगी गाज, ईडी तैयार कर रही संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई
TAGGED:Nationalismorganized "Harmony Day"seminarsocial harmony
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण

The Hill India News
The Hill India News
October 2, 2026
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?